पुरानी कार बेच दी? FASTag बंद करना न भूलें, वरना दूसरे की कार का टोल कट सकता है आपके खाते से

How To Close FASTag: कई बार देखा गया है कि लोग कार बेचने के बाद FASTag को बंद करना भूल जाते है, जिससे बाद में उन्हें नुकसान झेलना पड़ता है।
Sold your old car deactivate the FASTag toll charges deducted from your account
FasTag को कैसे बंद करें।Source. Pixabay
Published on
Updated on

FASTag After Selling An Old Car: अगर आपने अपनी पुरानी कार बेच दी है तो सिर्फ RC और दूसरे जरूरी कागजात ट्रांसफर कर देना ही काफी नहीं है। बता दें कि कार बेचने के बाद एक और जरूरी काम तुरंत करना चाहिए जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। यह काम है FASTag को डिएक्टिवेट या बंद करने का। माना जाता है कि अगर आपने ऐसा नहीं किया तो संभव है कि नई कार मालिक द्वारा किए गए टोल भुगतान का पैसा आपके FASTag अकाउंट से कटता शुरू हो जाएगा।

FASTag बंद नहीं किया तो क्या होगा?

जैसा कि सभी को पता है कि FASTag आपकी कार की विंडशील्ड पर लगा RFID टैग होता है जो आपके बैंक अकाउंट या FASTag वॉलेट से जुड़ा रहता है। वहीं टोल प्लाजा पर स्कैन होते ही निर्धारित रकम अपने आप कट जाती है। ऐसे में कार किसी और के पास चले जाने के बाद भी अगर पुराना FASTag एक्टिव है तो टोल का भुगतान पुराने मालिक के अकाउंट से होने का जोखिम बना रहता है। देखा गया है कि कई मामलों में लोगों को इस बात की जानकारी तब मिलती है जब महीनों बाद बैंक या FASTag स्टेटमेंट देखने पर उन्हें अनजान टोल ट्रांजैक्शन नजर आते हैं।

NHAI भी देता है FASTag बंद कराने की सलाह

NHAI की FAQ ने भी इसको लेकर जानकारी दी है कि कार बेचने या ट्रांसफर करने के बाद पुराने मालिक को संबंधित FASTag जारी करने वाले बैंक से संपर्क करके अपना FASTag अकाउंट या वॉलेट बंद कराना चाहिए। वहीं कार खरीदने वाले नए मालिक को अपने नाम से नया FASTag लेना होता है। इसलिए कार की बिक्री पूरी होने के बाद FASTag को पुराने मालिक के नाम से चालू छोड़ना सही नहीं है। यह भविष्य में अनावश्यक भुगतान और विवाद की वजह बन सकता है।

Sold your old car deactivate the FASTag toll charges deducted from your account
BMW ने लॉन्च की नई 7 Series और i7, कीमत ₹1.95 करोड़ से शुरू, 728km रेंज और 680hp की पावर ने उड़ाए होश

FASTag में पैसा बचा है तो क्या करें?

बताया जाता है कि अगर आपके FASTag वॉलेट में कुछ बैलेंस बचा हुआ है तो अकाउंट बंद कराने से पहले बैंक से रिफंड की प्रक्रिया जरूर पूछें। जिससे बची रकम वापस मिलने का तरीका संबंधित FASTag जारी करने वाले बैंक की शर्तों पर निर्भर कर सकता है। वहीं FASTag बंद कराने की रिक्वेस्ट देते समय बैंक से साफ पूछें कि बचे हुए बैलेंस का क्या होगा और उसे वापस पाने के लिए क्या करना होगा।

FASTag कैसे करें डिएक्टिवेट?

अगर आप FASTag को बंद कराना चाहते है तो उस बैंक या एजेंसी से संपर्क करें जिसने आपका FASTag जारी किया है। आप बैंक की कस्टमर केयर सर्विस या FASTag पोर्टल के जरिए डिएक्टिवेशन की रिक्वेस्ट कर सकते हैं। देखा गया है कि आमतौर पर आपसे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और FASTag से जुड़ी दूसरी जानकारी मांगी जा सकती है। वहीं वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद बैंक FASTag अकाउंट बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com