Mahindra XUV700 (Source. Mahindra) 
ऑटोमोबाइल

Mahindra XUV 7XO की बंपर डिमांड, कीमत नहीं बढ़ेगी, मौका हाथ से गया तो पड़ेगा महंगा

Mahindra & Mahindra ने एक बार फिर एसयूवी सेगमेंट में बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी की नई लॉन्च हुई Mahindra XUV 7XO ने सिर्फ 3 महीनों में 20,000 से ज्यादा डिलीवरी कि है।

सिमरन सिंह

Mahindra XUV 7XO Price: भारत की दिग्गज ऑटो कंपनी Mahindra & Mahindra ने एक बार फिर एसयूवी सेगमेंट में बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी की नई लॉन्च हुई Mahindra XUV 7XO ने सिर्फ 3 महीनों में 20,000 से ज्यादा डिलीवरी का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि दिखाती है कि भारतीय ग्राहकों का भरोसा Mahindra पर लगातार बढ़ रहा है।

लॉन्च होते ही छा गई XUV 7XO

जनवरी 2026 में लॉन्च हुई XUV 7XO दरअसल Mahindra XUV700 का फेसलिफ्ट वर्जन है। इसे आकर्षक शुरुआती कीमत के साथ बाजार में उतारा गया, जहां बेस वेरिएंट की कीमत 13.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जबकि टॉप वेरिएंट करीब 24 लाख रुपये तक जाता है। लॉन्च के बाद से ही इस एसयूवी की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे Mahindra की SUV लाइनअप और मजबूत हुई है।

नहीं बढ़ेगी कीमत ग्राहकों के लिए बड़ा फायदा

कंपनी ने साफ कर दिया है कि पहले 40,000 कस्टमर्स तक इस SUV की इंट्रोडक्टरी कीमत ही लागू रहेगी। हाल ही में कंपनी ने अपनी ICE SUV रेंज में 2.5% तक कीमत बढ़ाई थी, लेकिन XUV 7XO को इस बढ़ोतरी से बाहर रखा गया है। यानी शुरुआती खरीदारों को सीधा फायदा मिल रहा है और यह मौका सीमित समय के लिए है।

बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान

सेल्स डेटा पर नजर डालें तो:

  • जनवरी 2026: 10,133 यूनिट्स
  • फरवरी 2026: 9,112 यूनिट्स
  • मार्च 2026: 9,210 यूनिट्स

कुल मिलाकर तीन महीनों में लगभग 28,455 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई, जिसमें 20,000 डिलीवरी का आंकड़ा पार हो चुका है। दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में सिर्फ महंगे वेरिएंट्स (AX7, AX7 Tech, AX7 L) की ही डिलीवरी हो रही थी। अब अप्रैल से सस्ते वेरिएंट्स (AX, AX3, AX5) भी उपलब्ध होंगे, जिससे डिमांड और बढ़ने की उम्मीद है।

फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास

XUV 7XO में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जैसे:

  • ADAS (Advanced Driver Assistance System)
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • प्रीमियम इंटीरियर
  • पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन
  • 7-सीटर फैमिली कॉन्फिगरेशन

यह SUV फैमिली और लॉन्ग ड्राइव दोनों के लिए परफेक्ट मानी जा रही है।

इन गाड़ियों को दे रही कड़ी टक्कर

मार्केट में XUV 7XO सीधा मुकाबला Tata Safari, Hyundai Alcazar और MG Hector Plus जैसी गाड़ियों से कर रही है। बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी अपने चाकन प्लांट में प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी में है।

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें