-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- The Updated Mahindra Xuv700 Will Arrive In 2026 Spy Photos Have Sparked Excitement
2026 में आएगी अपडेटेड Mahindra XUV700, स्पाई तस्वीरों ने बढ़ाया लोगों का उत्साह
- Written By: सिमरन सिंह
2026 Mahindra Cars: Mahindra And Mahindra अपने दो बड़े प्रोजेक्ट्स XEV 9S और XUV700 फेसलिफ्ट को लेकर तेजी से तैयारी कर रही है। 2026 तक वह उसके नए मॉडल लेकर आएंगा।

Mahindra की कार जो आएगी 2026 में। (सौ. Mahindra)
New Car Launch: Mahindra And Mahindra अपने दो बड़े प्रोजेक्ट्स XEV 9S और XUV700 फेसलिफ्ट को लेकर तेजी से तैयारी कर रही है। कंपनी XEV 9S को 27 नवंबर 2025 को ग्लोबली पेश करेगी, जबकि 2026 मॉडल XUV700 फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन दिसंबर 2025 से शुरू होने की उम्मीद है। दोनों SUVs की बिक्री 2026 की शुरुआत में होने की संभावना है। नई XUV700 में न सिर्फ डिजाइन में बदलाव देखने को मिलेगा, बल्कि फीचर्स और तकनीक के मामले में भी यह काफी अपग्रेडेड होगी।
Mahindra XUV700 Facelift: नया और आकर्षक डिजाइन
स्पाई शॉट्स के आधार पर नई XUV700 का लुक पहले से अधिक मॉडर्न और प्रीमियम दिखाई देता है। कार में नई डिजाइन वाली फ्रंट ग्रिल, बड़े एयर इनलेट्स, और अपडेटेड ट्विन-पॉड LED हेडलैंप दिए जाएंगे। फ्रंट बंपर और LED DRL सिग्नेचर को भी नया रूप दिया जाएगा, जिससे SUV का फ्रंट प्रोफाइल पहले से ज्यादा एग्रेसिव दिखेगा।
बोनट, फेंडर और दरवाजों की शीट मेटल में बदलाव नहीं किया गया है, जिससे इसकी मस्कुलर बॉडी शेप बरकरार रहेगी। वहीं, साइड प्रोफाइल में भी ज्यादा बदलाव नहीं होगा, सिर्फ नए एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स SUV को स्पोर्टी टच देंगे। पीछे की ओर कनेक्टेड LED लाइट स्ट्रिप, नए टेल-लैम्प सिग्नेचर और हल्के बदलाव वाले बंपर देखने को मिल सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नई कार खरीदी है? पहले 1000 KM में भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, वरना इंजन और माइलेज दोनों हो सकते हैं खराब
नई कार में ADAS देखकर हो रहे हैं इंप्रेस? खरीदने से पहले जान लें इसकी ये बड़ी सीमाएं, वरना हो सकता है नुकसान
भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान बनी Maruti Dzire, Honda Amaze ने मारी सबसे बड़ी छलांग
Honda का अब तक का सबसे बड़ा धमाका, 7 नई बाइक-स्कूटर समेत 10 मॉडल पेश, EV से लेकर Flex-Fuel तक मिलेगा हर विकल्प
Mahindra XUV700 Facelift: केबिन में बड़े अपग्रेड
2026 XUV700 फेसलिफ्ट का केबिन पूरी तरह से अपडेटेड होगा। माना जा रहा है कि इस SUV में XEV 9e से प्रेरित ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया जाएगा, जो ड्राइविंग अनुभव को और प्रीमियम बनाएगा। इसके अलावा, महिंद्रा इसमें Harman/Kardon साउंड सिस्टम जोड़ सकती है, जिससे ऑडियो क्वालिटी और बेहतर होगी।
XUV700 फेसलिफ्ट में 6-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्प पहले की तरह उपलब्ध रहेंगे। नई तकनीक और अपडेटेड इंटीरियर इसे अपने सेगमेंट में और भी आकर्षक बनाएंगे।
ये भी पढ़े: Car Brakes Fail: समय रहते पहचाने ये संकेत, वरना हो सकता है बड़ा हादसा
Mahindra XUV700 Facelift: दमदार इंजन का वही भरोसा
इंजन में बदलाव की उम्मीद कम है। SUV अपने मौजूदा पावरट्रेन लाइनअप के साथ आएगी:
- 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन: लगभग 200 बीएचपी और 380 एनएम
- 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन: 155/185 बीएचपी और 360/450 एनएम
ट्रांसमिशन ऑप्शन्स में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक उपलब्ध रहेंगे। वहीं, AWD सिस्टम केवल डीजल-ऑटोमैटिक वेरिएंट में दिया जाएगा।
Mahindra XUV700 Facelift: कीमत में हो सकती है मामूली बढ़ोतरी
वर्तमान में XUV700 की कीमत ₹13.66 लाख से ₹23.71 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। नए डिज़ाइन और एडवांस्ड फीचर्स को देखते हुए फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।
The updated mahindra xuv700 will arrive in 2026 spy photos have sparked excitement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Jul 26, 2026 | 07:27 AMयह तो एक झांकी है, अभी 2 और बाकी हैं…संविधान चौक पर छात्रों का उत्साह, इस्तीफे की खबर के बाद मनाया जश्न
Jul 26, 2026 | 07:21 AMतेज प्रताप यादव को 14 दिन की जेल, पुलिस ने बदली धाराएं! जानें पटना में ऐसा क्या हुआ कि अचानक भेजे गए बेऊर जेल
Jul 26, 2026 | 07:20 AMपंढरपुर कॉरिडोर से आसान होंगे विठ्ठल दर्शन, सीएम फडणवीस ने महापूजा के बाद किया बड़ा ऐलान
Jul 26, 2026 | 07:18 AMरिलीज से पहले लीक हुआ रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर? यश के रावण अवतार की दिखी झलक
Jul 26, 2026 | 07:17 AMZIM vs IND T20: ईशान-तिलक का बल्ला गरजा, अभिषेक की गेंदबाजी का कहर; भारत ने 90 रन से जीतकर सीरीज पर किया कब्जा
Jul 26, 2026 | 07:13 AMPakistan Flood: गिलगित बाल्टिस्तान में भारी तबाही, अचानक आई बाढ़ से चौथे दिन भी संपर्क पूरी तरह कटा
Jul 26, 2026 | 07:09 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














