-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Bike Mileage Dropping Small Mistake Be Costing You Air Filter In Bike
बाइक का माइलेज गिर रहा है? कहीं ये छोटी गलती तो नहीं पड़ रही भारी
- Written By: सिमरन सिंह
Why Is Bike Mileage Low: बाइक अचानक कम माइलेज देने लगी है या पिक-अप पहले जैसा नहीं रहा, तो घबराइए नहीं। इसकी वजह सिर्फ पेट्रोल नहीं, बल्कि एक छोटी-सी चीज भी हो सकती है Air Filter।

Bike Air Filter (Source. Freepik)
When To Replace The Air Filter: अगर आपकी बाइक अचानक कम माइलेज देने लगी है या पिक-अप पहले जैसा नहीं रहा, तो घबराइए नहीं। इसकी वजह सिर्फ पेट्रोल नहीं, बल्कि एक छोटी-सी चीज भी हो सकती है एयर फिल्टर। जी हां, बाइक को स्मूथ और पावरफुल चलाने के लिए साफ हवा उतनी ही जरूरी है जितना अच्छा फ्यूल।
बाइक में एयर फिल्टर का क्या है रोल?
Air Filter का काम बाहर से आने वाली हवा को साफ करके इंजन तक पहुंचाना होता है। यह धूल, मिट्टी और छोटे कणों को रोकता है ताकि इंजन के अंदर गंदगी न जाए। जब इंजन तक साफ हवा पहुंचती है, तो पेट्रोल और हवा का संतुलन बेहतर बनता है। इससे बाइक की परफॉर्मेंस शानदार रहती है और माइलेज भी अच्छा मिलता है।
गंदा एयर फिल्टर कैसे बिगाड़ता है बाइक?
अगर Air Filter गंदा या जाम हो जाए, तो इंजन तक पर्याप्त हवा नहीं पहुंच पाती। इसका सीधा असर बाइक की ताकत और माइलेज पर पड़ता है। फ्यूल सही से नहीं जलता, जिससे इंजन की क्षमता घटने लगती है और राइडिंग एक्सपीरियंस खराब हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में EV का जबरदस्त क्रेज, जून में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दोगुनी, Tata बनी नंबर-1
E20 Petrol पर केजरीवाल के सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब; पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल
TVS का नया Callisto 110 स्कूटर लॉन्च, 33L स्टोरेज, 10% ज्यादा माइलेज और स्मार्ट फीचर्स ने बढ़ाई हलचल
इथेनॉल से गडकरी परिवार को हो रहा फायदा? आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब, बताया किसने कमाए 45000 करोड़
एयर फिल्टर खराब होने के संकेत
एयर फिल्टर खराब होने के कई संकेत होते हैं, जिन्हें आप आसानी से पहचान सकते हैं। जैसे:
- बाइक का माइलेज कम हो जाना
- पिक-अप कमजोर पड़ना
- एक्सेलरेटर देने पर धीमा रिस्पॉन्स मिलना
- इंजन से अजीब आवाजें आना
- साइलेंसर से काला धुआं निकलना
अगर इन संकेतों को नजरअंदाज किया गया, तो यह स्पार्क प्लग और इंजन के अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। लंबे समय तक गंदे फिल्टर के साथ बाइक चलाने से इंजन के अंदर गंदगी जमा हो जाती है, जिससे उसकी उम्र घट जाती है।
ये भी पढ़े: इस रंग की कार चलाना पड़ सकता है भारी, सरकार ने लगा रखी है सख्त पाबंदी
कौन-सा एयर फिल्टर है सही?
आजकल ज्यादातर बाइक्स में पेपर एयर फिल्टर का इस्तेमाल होता है, जिन्हें साफ करने के बजाय बदलना ही बेहतर माना जाता है। वहीं, कुछ पुरानी बाइक्स में फोम फिल्टर होते हैं, जिन्हें धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, सिर्फ झाड़कर या हवा से साफ करना पूरी तरह प्रभावी नहीं होता, इसलिए ज्यादा गंदे फिल्टर को बदलना ही सही ऑप्शन है।
कब बदलना चाहिए एयर फिल्टर?
आमतौर पर एयर फिल्टर को हर 10,000 से 15,000 किलोमीटर के बीच बदलना चाहिए। लेकिन अगर आप ज्यादा धूल या प्रदूषण वाले इलाकों में बाइक चलाते हैं, तो हर 5,000 किलोमीटर पर इसकी जांच जरूर कराएं। सही समय पर एयर फिल्टर बदलने से बाइक की परफॉर्मेंस और इंजन की लाइफ दोनों बेहतर बनी रहती हैं।
Bike mileage dropping small mistake be costing you air filter in bike
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














