Traffic Police taking Scooter (Source. gemini)
ऑटोमोबाइल

96 चालान, 10 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में स्कूटर जब्त, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए बड़ा सबक

Traffic Rules: ट्रैफिक नियमों को हल्के में लेते हैं तो अब सावधान हो जाइए। क्योंकि गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एक ऐसी स्कूटी जब्त कर लिया है जिसपर 96 ट्रैफिक चालान है जिसकी राशि कुल 10 लाख है।

सिमरन सिंह

Gurugram Traffic Rules: आप भी ट्रैफिक नियमों को हल्के में लेते हैं और बार-बार कटने वाले चालानों को नजरअंदाज करते हैं तो अब सावधान हो जाइए। क्योंकि गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एक ऐसी स्कूटी जब्त की है जिस पर कुल 96 ट्रैफिक चालान लंबित थे। हैरानी की बात यह है कि इन सभी चालानों की कुल राशि करीब 10 लाख रुपये तक पहुंच गई थी। बता दें कि यह कार्रवाई शहर में पेंडिंग चालानों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान की गई।

रूटीन चेकिंग में खुला बड़ा राज

जानकारी में सामने आया है कि मंगलवार को गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस की टीम राजीव चौक पर नियमित वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक स्कूटर को रोककर चालक से जरूरी दस्तावेज मांगे गए लेकिन वह मौके पर कोई वैध डॉक्यूमेंट नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने वाहन का रिकॉर्ड ऑनलाइन चेक किया तो सामने आई जानकारी ने सभी को चौंका दिया। जांच में पता चला कि स्कूटर पर मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत कुल 96 चालान दर्ज थे। इनमें एक चालान ई-चालान मशीन से जारी हुआ था जबकि बाकी सभी चालान सीसीटीवी और कैमरा आधारित ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए बनाए गए थे।

किन गलतियों की वजह से पहुंचा जुर्माना 10 लाख तक?

पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि ज्यादातर चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने, वैध इंश्योरेंस नहीं होने, PUC सर्टिफिकेट की कमी और अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के कारण जारी किए गए थे। लगातार नियम तोड़ने और समय पर चालान का भुगतान नहीं करने की वजह से जुर्माने की राशि बढ़ते-बढ़ते करीब 10 लाख रुपये तक पहुंच गई। इस मामले को देखकर यह साफ पता चलता है कि छोटी-छोटी लापरवाहियां समय के साथ कितनी बड़ी आर्थिक परेशानी में बदल सकती हैं।

पुलिस ने तुरंत जब्त की स्कूटी, लोगों को दी चेतावनी

इतनी बड़ी संख्या में लंबित चालान मिलने के बाद पुलिस ने स्कूटर को तुरंत जब्त कर निर्धारित इंपाउंड यार्ड में भेज दिया। वहीं इसपर अधिकारियों का कहना है कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने और नियमों का पालन सुनिश्चित होने के बाद ही वाहन छोड़ा जाएगा। इस मामले के साथ ही गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर निकलने से पहले ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, वैध इंश्योरेंस और PUC सर्टिफिकेट हमेशा अपडेट रखें।

साथ ही अगर कोई ई-चालान लंबित है तो उसका भुगतान समय पर करें। पुलिस का कहना है कि शहर में ऐसे वाहन मालिकों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा जिन्होंने लंबे समय से अपने ट्रैफिक चालानों का भुगतान नहीं किया है।

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR

मणिपुर समेत तीन राज्यों में छह महीने और बढ़ा अफस्पा कानून! कुकी-नागा तनाव के बाद गृह मंत्रालय का फैसला