Highlights:
मेष की कारोबारी यात्रा रहेगी सुखद, भूमि-भवन से जुड़े कार्य बनेंगे।
वृषभ के विवाद सुलझेंगे, लेकिन धन खर्च बढ़ने की संभावना।
मिथुन के कारोबार विस्तार की योजना सफल, शत्रुओं पर मिलेगी विजय।
कर्क को नया अवसर मिलेगा, जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें।
सिंह को कानूनी मामलों में मिलेगी सफलता, बुजुर्गों की सेहत की चिंता।
Aaj Ka Rashifal 24 November, Monday 2026: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कुछ नए अवसर और चुनौतियां लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव नौकरी, व्यापार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है।
किसी राशि के जातकों को कारोबार में सफलता मिलेगी तो किसी को धन खर्च और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किसे मिलेगा भाग्य का साथ और क्या संकेत दे रहा है आज का व्यापार भविष्य।
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और सकारात्मकता से भरा रह सकता है। लंबे समय से चल रहा वैचारिक गतिरोध दूर होने से मन में नई ऊर्जा का संचार होगा। कारोबार से जुड़ी यात्रा सुखद और लाभकारी रहने के संकेत हैं।
किसी उत्सव, समारोह या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। भूमि, भवन और मकान से संबंधित कार्यों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक मामलों में भी अनुकूलता बनी रहेगी।
वृषभ राशि के जातकों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आप पर दबाव बनाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए किसी भी मामले में जल्दबाजी में निर्णय न लें। पुराने विवादों और विवादास्पद मामलों के सुलझने की संभावना है।
हालांकि धन खर्च की अधिकता रहेगी और कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कठिन परिस्थितियों में अनुशासन और धैर्य बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों और प्रगति का संकेत दे रहा है। कारोबार के विस्तार की बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं। मनोबल मजबूत रहेगा और साहसिक प्रयासों से विरोधियों पर विजय प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके धार्मिक और शुभ कार्य पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता और आत्मविश्वास से नए अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क राशि के जातकों को आज भावनाओं में बहकर या जिद में आकर कोई फैसला लेने से बचना चाहिए। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय परेशानी का कारण बन सकता है। अनुभवी लोगों की सलाह लेकर काम करना लाभकारी रहेगा।
आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम से आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी और कारोबार में कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है। परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। कानूनी मामलों में राहत मिलने और पुराने विवाद सुलझने के योग हैं। आर्थिक गतिविधियों में सफलता प्राप्त होगी और धन से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे।
हालांकि जोखिम भरे कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी भी बड़े निवेश से पहले अच्छी तरह विचार करें।
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। भूमि और भवन से संबंधित काम बनने के योग हैं। शारीरिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। कामकाज के प्रति उत्साह बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।
तुला राशि वालों के लिए आज बदलाव और नई योजनाओं का दिन हो सकता है। समय के अनुसार अपने तौर-तरीकों में परिवर्तन करने का विचार बनेगा। लंबे समय से धीमी गति से चल रही योजनाओं में तेजी आने की संभावना है। विशिष्ट और प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। हालांकि आय की तुलना में खर्च अधिक रह सकता है। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें और अनावश्यक खर्चों से बचने का प्रयास करें।
वृश्चिक राशि के जातकों को आज धैर्य और संयम से काम लेने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में रोक-टोक के कारण वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। शांतिपूर्वक काम करने से परिस्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं, लेकिन गुप्त शत्रुओं से नुकसान पहुंचने की आशंका भी बनी रह सकती है। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखना बेहतर होगा।
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शिक्षा, नौकरी और व्यापार के लिहाज से अच्छा रह सकता है। विद्यार्थियों को अध्ययन में सफलता मिलने के संकेत हैं। व्यापारिक साझेदारी लाभकारी साबित हो सकती है। नौकरी में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है, जिस पर धन खर्च होने की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है।
मकर राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखने की जरूरत है। बातचीत में असंयम के कारण परिचित और करीबी लोग नाराज हो सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
धार्मिक सत्संग और शुभ आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने के योग बन रहे हैं। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बदलाव लेकर आ सकता है। पहले लिए गए फैसले को बदलने की स्थिति बन सकती है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। कामकाज में शारीरिक श्रम और भागदौड़ अधिक रहेगी।
खानपान की अनियमितता के कारण परेशानी हो सकती है, इसलिए अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करना उचित रहेगा।
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से लाभकारी रह सकता है। भूमि और भवन के क्रय-विक्रय से फायदा मिलने के योग हैं। कारोबार में व्यावहारिक रणनीति अपनाने से सफलता मिल सकती है।
व्यापार और व्यवसाय से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और उनके साथ मिलकर शुरू किए गए नए कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा।
कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा और कृतिका नक्षत्र के प्रभाव से आज बाजार में विभिन्न वस्तुओं के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ज्योतिषीय व्यापार भविष्य के अनुसार चीनी, रूई, कपास, खांड, सन, जूट और पाट आदि के भाव में मंदी का रुख रहने की संभावना है।
वहीं गेहूं, जौ, चना, उड़द और मूंग के भाव में तेजी का रुख रह सकता है। अलसी और अरंडी के भाव में गिरावट के संकेत हैं।