Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जेलेंस्की ने पुतिन की ताकत को तौला, रुस के क्षेत्र में घुसकर यूक्रेनी लड़ाकों ने बना लिया सैन्य दफ्तर

यूक्रेन के टॉप कमांडर ओलेक्सांद्र सिर्स्की ने कहा कि इसी ठिकाने से वे रूस पर हमला जारी रखे हुए हैं और आगे भी जारी रखेंगे।ओलेक्सांद्र सिर्स्की ने बताया कि पश्चिमी कुर्क्स इलाके में खुला यह ऑफिस लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखेगा। साथ ही लोगों की तत्काल जरूरतों को पूरा करेगा।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Aug 16, 2024 | 05:43 PM

रूस यूक्रेन वार की तस्वीर (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कीव: यूक्रेन, रूस पर ताबड़तोड़ हमला कर रहा है। यूक्रेनी लड़ाके रूस को बैकफुट पर लाने को मजबूर करने में कोई कसर पीछे नहीं छोड़ रहे हैं। जेलेंस्की की सेना ने सबसे पहले रूसी लड़ाकों का सामना किया। इसके बाद रूस की क्षेत्र में धड़धड़ाते हुए घुस गए और क्षेत्र में कब्जा करते गए। अब तो यूक्रेन ने रूस के पश्चिमी कुर्क्स इलाके में अपना सैन्य प्रशासनिक ठिकाना यानी ऑफिस भी बना लिया है।

यूक्रेन के टॉप कमांडर ओलेक्सांद्र सिर्स्की ने कहा कि इसी ठिकाने से वे रूस पर हमला जारी रखे हुए हैं और आगे भी जारी रखेंगे।ओलेक्सांद्र सिर्स्की ने बताया कि पश्चिमी कुर्क्स इलाके में खुला यह ऑफिस लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखेगा। साथ ही लोगों की तत्काल जरूरतों को पूरा करेगा।

ये भी पढ़ें:-कमला हैरिस से बहुत नाराज हैं डोनाल्ड ट्रंप, बोले- व्यक्तिगत हमले की ये असली बताई वजह

सम्बंधित ख़बरें

Russia Ukraine War: राष्ट्रपति पुतिन ने बताया आखिर क्यों लड़ रहा है रूस यह जंग, जानें पूरी खबर

Ukraine Strike: रूस के मिसाइल कारखाने पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, भीषण धमाकों से दहला परमाणु संयंत्र क्षेत्र

‘ये सही बात नहीं…’, ट्रंप पर फूटा जेलेंस्की का गुस्सा, जिनेवा में रूस-यूक्रेन शांति वार्ता पर लगा ब्रेक

सब्जी नहीं, ये तो सोना है! इस देश में चिकन-मटन से भी महंगा बिक रहा है एक किलो खीरा, कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड

लाेगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया है। इस वीडियो में जनरल सिर्स्की यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि यह ऑफिस उस इलाके में बनाया गया है जहां पर यूक्रेन का कंट्रोल है। यह बैठक यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। दूसरी ओर रूसी रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव ने यूक्रेन के इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम कुर्क्स क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएंगे।

यूक्रेन का अब तक का सबसे खतरनाक हमला

यूक्रेन ने गुरुवार को रूसी इलाकों में बढ़त हासिल करने का दावा भी किया। जनरल सिर्स्की ने बताया कि यूक्रेनी सैनिक कुर्क्स क्षेत्र में 35 किमी तक अंदर घुस चुके हैं। वे 82 बस्तियों समेत 1150 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर अपना कब्जा जमा चुके हैं। यूक्रेन का यह अभी तक रूस पर सबसे खतरनाक हमला है।

दबाव बनाने की कोशिशों का हिस्सा

हालांकि यूक्रेन का कहना है कि उनकी दिलचस्पी रूसी इलाकों पर कब्जा करने की नहीं है।  यूक्रेनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हिओरही टाइखी ने बुधवार को अपने एक बयान में कहा था कि यह घुसपैठ रूस पर शांति बहाल के लिए दबाव बनाने की कोशिशों का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें:-मंकी पॉक्स को WHO ने घोषित किया ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, अब तक 1100 लोगों की मौत

Zelensky tested putin power ukrainian fighters entered russian territory

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 16, 2024 | 05:43 PM

Topics:  

  • Russia-Ukraine War

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.