- Hindi News »
- World »
- India Afghanistan Alliance Angers Shahbaz Tensions May Rise
भारत-अफगानिस्तान की दोस्ती देख भड़के शहबाज, गुस्से में कर दी ये हरकत, बढ़ सकता है तनाव
- Written By: अक्षय साहू
Amir Khan Muttaqi India Visit: अफगान विदेश मंत्री की भारत यात्रा पर जारी संयुक्त बयान में कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बताए जाने पर पाकिस्तान नाराजगी जताई है; इसे UNSC प्रस्तावों का उल्लंघन बताया।

अमीर खान मुत्तकी, एस. जयशंकर (सोर्स- सोशल मीडिया)
India-Afghanistan Relations: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी इन दिनों सात दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। यह दौरा भारत और अफगानिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। लेकिन इस यात्रा और इसके दौरान जारी संयुक्त बयान से पाकिस्तान बौखला गया है। भारत और अफगानिस्तान द्वारा जारी संयुक्त बयान पर पाकिस्तान ने तीखी आपत्ति जताई है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बताए जाने पर नाराजगी जताई है। पाकिस्तान का कहना है कि यह बयान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन है और जम्मू-कश्मीर की कानूनी स्थिति के खिलाफ है। साथ ही पाकिस्तान ने यह भी आरोप लगाया कि यह बयान कश्मीर के लोगों के संघर्ष और बलिदानों के प्रति असंवेदनशील है।
पहलगाम पर भारत के साथ अफगान सरकार
भारत और अफगानिस्तान ने 10 अक्टूबर को जारी संयुक्त बयान में 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की थी, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। दोनों देशों ने आतंकवाद के सभी स्वरूपों की निंदा करते हुए क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास की आवश्यकता पर जोर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
होर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
लाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
फिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
अफगान विदेश मंत्री मुत्तकी ने इस दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा कि आतंकवाद पाकिस्तान की आंतरिक समस्या है। उन्होंने कहा, हम मानते हैं कि पाकिस्तान ने इस मसले पर गलत रुख अपनाया है। इस तरह समस्याओं का समाधान नहीं होता। हमने बातचीत के रास्ते खुले रखे हैं, लेकिन उन्हें अपनी समस्याएं खुद हल करनी चाहिए। अफगानिस्तान में चार दशकों के बाद शांति आई है और पाकिस्तान को इससे चिढ़ है।
मुत्तकी ने दी चेतावन
मुत्तकी ने कहा, “हम पाकिस्तान के आम नागरिकों, नेताओं और सरकार का सम्मान करते हैं। वे शांतिप्रिय हैं और अफगानिस्तान के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं। हमारी समस्या पाकिस्तान की जनता या राजनेताओं से नहीं है, बल्कि कुछ खास तत्वों से है जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में ढाया कहर, आतंकी बताकर मासूमों पर बरसाए बम, ड्रोन हमले का वीडियो वायरल
उन्होंने दो टूक कहा कि अफगानिस्तान अपने नागरिकों और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मुत्तकी ने कहा, अगर कोई इन मुद्दों का हल नहीं निकालता, तो अफगानिस्तान को अपने क्षेत्र की रक्षा करनी आती है। हम सदियों से यही करते आ रहे हैं। हर देश को अपनी सुरक्षा और पर्यावरण की जिम्मेदारी उठानी चाहिए, और अफगानिस्तान इसमें पीछे नहीं है।
India afghanistan alliance angers shahbaz tensions may rise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM













