- Hindi News »
- World »
- Xi Jinping Not Attending Brics Summit In Rio Brazil
BRICS शिखर सम्मेलन के लिए जिनपिंग ब्राजील नहीं जाएंगे, चीन ने बताई वजह
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहली बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह प्रधानमंत्री ली क्यांग 5-8 जुलाई को ब्राजील में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
- Written By: अक्षय साहू

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फोटो- सोशळ मीडिया)
बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 5 जुलाई से ब्राजील में शुरू हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। एक दशक में ऐसा पहली बार होगा जब जिनपिंग इस सम्मेलन का हिस्सा नहीं बनेंगे। उनकी जगह प्रधानमंत्री ली क्यांग इसमें हिस्सा लेंगे। इसकी जानकारी चीन के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को दी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने बताया कि राष्ट्रपति जिनपिंग की जगह प्रधानमंत्री ली क्यांग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में चीन का प्रतिनिधित्व करेंगे। हालांकि माओ ने अपने बयान में यह नहीं बताया कि जिनपिंग किन कारणों से शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।
रियो में आयोजित होगा शिखर सम्मेलन
माओ निंग ने बताया कि प्रधानमंत्री ली निमंत्रण पर 5 से 8 जुलाई तक ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित होने वाले 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। हालांकि निंग इन सवालों से बचते नजर आए जिनमें उनसे जिनपिंग के ब्राजील न जाने के कारणों के बारे में पूछा गया। शी जिनपिंग 12 साल से चीन की सत्ता पर काबिज हैं और वो हर बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का हिस्सा बने हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Marco Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा शुरू, पीएम मोदी से करेंगे खास मुलाकात
New York Shipyard Fire: न्यूयॉर्क शिपयार्ड में भीषण आग और विस्फोट, 1 की मौत, 36 घायल
Green Card Rule: अमेरिका का नया और सख्त नियम, ग्रीन कार्ड के लिए अब वापस लौटना होगा स्वदेश
Ivanka Trump Assassination: इवांका ट्रंप को मारने की फिराक में था ईरानी आतंकी अल-सादी, साजिश का बड़ा पर्दाफाश
वहीं, भारत के विदेश मंत्रालय ने यह पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स में हिस्सा लेने के लिए ब्राजील जाएंगे। इस बार ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका से मिलकर बने ब्रिक्स में पांच अतिरिक्त सदस्य मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को शामिल किया गया है।
पुतिन वीडियो लिंक के जरिए होंगे शामिल
रूस पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल ब्राजील में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं होंगे। क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने जानकारी दी थी कि इस सम्मेलन में रूस की ओर से विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भाग लेंगे, जबकि राष्ट्रपति पुतिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वर्चुअली इसमें हिस्सा लेंगे। उशाकोव ने पिछले महीने इस बात की पुष्टि की थी।
ईरान के राष्ट्रपति ने परमाणु बम को लेकर उठाया बड़ा कदम, बढ़ी अमेरिका की टेंशन
गौरतलब है कि पुतिन ने 2023 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में भी हिस्सा नहीं लिया था। उस समय इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने यूक्रेन के अनुरोध पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। चूंकि ब्राजील भी ICC का सदस्य है, इसलिए उस पर इस वारंट का पालन करने की बाध्यता होती, जिसके चलते पुतिन का दौरा संभव नहीं हो सका।
Xi jinping not attending brics summit in rio brazil
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gwalior News: नवविवाहिता की खुदकुशी के 2 दिन बाद ही पति ने भी लगाई फांसी, सुसाइड नोट नहीं मिलने से उलझा मामला
May 23, 2026 | 11:47 AMलद्दाख के लेह में सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश; बाल-बाल बचे मेजर जनरल सचिन मेहता, 3 अधिकारी घायल!
May 23, 2026 | 11:45 AMपश्चिम रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा, दादर-प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल के 16 अतिरिक्त फेरे
May 23, 2026 | 11:34 AMNashik RTO: टैक्स न भरने वाले 12 जब्त वाहनों की 2 जून को ई-नीलामी; 27 मई तक पंजीकरण का अंतिम मौका
May 23, 2026 | 11:30 AMवंदे भारत स्लीपर ट्रेन का अंदरूनी नजारा देख महिला रह गई हैरान, बोली- इंटरनेशनल लेवल जैसा है अनुभव
May 23, 2026 | 11:29 AMHanuman Mantra: हनुमान जी के इन चमत्कारिक मंत्रों का करें जप, सारे कष्टों और भय से मिलेगी मुक्ति
May 23, 2026 | 11:28 AMMarco Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा शुरू, पीएम मोदी से करेंगे खास मुलाकात
May 23, 2026 | 11:24 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM













