हार्वर्ड में पहचान छिपाकर पढ़ीं शी मिंगजे, अब संभालेंगी चीन की कमान! बीजिंग की सत्ता में बड़े फेरबदल की आहट

Xi Jinping Daughter News: चीन में 2027 की कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस को लेकर हलचल तेज है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा अपनी इकलौती बेटी शी मिंगजे को अब राजनीति के केंद्र में लाने की चर्चा हो रही है।
Xi Mingze studied at Harvard under a false identity, and will now take the reins of power in China! Signs of a major power shift in Beijing.
शी मिंगजे और शी जिनपिंग, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Who is Xi Mingze: चीन की राजनीति में साल 2027 को एक बेहद महत्वपूर्ण और निर्णायक साल माना जा रहा है। इस वर्ष चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 21वीं नेशनल कांग्रेस आयोजित होगी जिसमें नई सेंट्रल कमेटी का चुनाव किया जाना है। यह वही सेंट्रल कमेटी है जो आगे चलकर चीन के सबसे शक्तिशाली अंग, 'सेंट्रल मिलिट्री कमीशन' के सदस्यों की नियुक्ति करती है।

इन सबके बीच, वैश्विक विशेषज्ञों और राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोरों पर है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपनी इकलौती बेटी, शी मिंगजे को सत्ता की मुख्यधारा में लाने की तैयारी कर रहे हैं।

वफादार अधिकारियों पर जिनपिंग का जोर

नेतृत्व परिवर्तन की इन अटकलों के बीच शी जिनपिंग ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने सेंट्रल कमीशन फॉर डिसिप्लीन इंस्पेक्शन की बैठक में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि पार्टी को ऐसे अधिकारियों की जरूरत है जो पूरी तरह वफादार, भरोसेमंद और जिम्मेदार हों। चीनी सरकारी मीडिया उन अधिकारियों को लगातार चेतावनी दे रहा है जो केवल सत्ता परिवर्तन का इंतजार कर रहे हैं और काम से बच रहे हैं। जिनपिंग ने साफ किया है कि इस साल से स्थानीय स्तर पर नेतृत्व में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

कौन हैं शी मिंगजे?

शी मिंगजे का जन्म 25 जून 1992 को फुजियान प्रांत के फूझोउ शहर में हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा बीजिंग और हांगझोउ के प्रतिष्ठित स्कूलों में हुई जहां उन्होंने फ्रेंच भाषा भी सीखी। साल 2010 में उन्होंने अपनी पहचान छिपाकर अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। मिंगजे ने वहां एक छद्म नाम से साइकोलॉजी की पढ़ाई की और 2014 में अपनी स्नातक की डिग्री पूरी की।

बेहद लो-प्रोफाइल और सख्त प्राइवेसी

शी मिंगजे को उनकी लो-प्रोफाइल जीवनशैली के लिए जाना जाता है और वे सार्वजनिक रूप से बहुत कम दिखाई देती हैं। 2008 के विनाशकारी सिचुआन भूकंप के बाद उन्होंने एक हफ्ते तक राहत कार्यों में हिस्सा लिया था जो उनकी चर्चित सार्वजनिक उपस्थिति में से एक है। इसके अलावा, 2013 में उन्हें अपने माता-पिता के साथ शानक्सी प्रांत के एक गांव में चीनी नववर्ष मनाते देखा गया था।

चीन सरकार उनकी निजता को लेकर इस कदर सख्त है कि 2019 में उनकी निजी जानकारी ऑनलाइन लीक करने के आरोप में एक व्यक्ति को 14 साल की कड़ी सजा दी गई थी। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि वह वापस हार्वर्ड यूनिवर्सिटी जाकर शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल हो सकती हैं, लेकिन चीनी सरकार ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 2027 की कांग्रेस यह तय करेगी कि क्या मिंगजे वाकई अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com