-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- China Xi Jinping Assassination Attempt Zhang Youxia Arrest Coup
चीन में जनरल ने की तख्तापलट की कोशिश: भनक लगते ही जान बचाकर भागे जिनपिंग, मुठभेड़ में 9 गार्ड मरे
- Written By: प्रिया सिंह
Failed Coup Against Xi Jinping: चीनी सेना के जनरल झांग यूश्या द्वारा राष्ट्रपति जिनपिंग के खिलाफ तख्तापलट की एक कोशिश को नाकाम कर दिया गया। जिंगशी होटल में हुई मुठभेड़ में 9 गार्डों की मौत हो गई।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (सोर्स-सोशल मीडिया)
Coup Attempt Against Xi Jinping Foiled: बीजिंग में सत्ता के गलियारों से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खिलाफ एक बड़े सैन्य विद्रोह (Coup) के विफल होने का दावा किया जा रहा है। स्रोतों के अनुसार, सेना के सबसे शक्तिशाली जनरल झांग यूश्या और रणनीति प्रमुख ल्यू झेनली ने जिनपिंग को हिरासत में लेने की साजिश रची थी। हालांकि, चीनी सरकार ने आधिकारिक तौर पर इसे ‘सेना में सुधार’ और ‘अनुशासन उल्लंघन’ के खिलाफ की गई कार्रवाई बताया है, लेकिन चीन के बाहर से आ रही रिपोर्टें एक खतरनाक सत्ता संघर्ष और खूनी मुठभेड़ की ओर इशारा करती हैं।
साजिश का केंद्र, जिंगशी होटल
कनाडा में रह रहीं चीनी लेखिका शेंग शुए के हवाले से बताया गया है कि यह साजिश 18 जनवरी की शाम को अंजाम दी जानी थी। झांग यूश्या के खेमे ने पश्चिमी बीजिंग के जिंगशी होटल को हमले के लिए चुना था, क्योंकि शी जिनपिंग वहां रुकने वाले थे। हाल के वर्षों में सुरक्षा कारणों से जिनपिंग अक्सर अपनी रहने की जगह बदलते रहते हैं, लेकिन विद्रोहियों को लगा कि होटल में उन्हें हिरासत में लेना सबसे आसान होगा ताकि सत्ता का संतुलन बदला जा सके।
लीक हुआ प्लान और खूनी मुठभेड़
स्रोतों के अनुसार, ऑपरेशन शुरू होने से ठीक दो घंटे पहले शी जिनपिंग तक इस साजिश की खबर पहुंच गई। जानकारी मिलते ही जिनपिंग ने तुरंत होटल छोड़ दिया और पलटवार की तैयारी कर ली। जब जनरल झांग के समर्थक होटल पहुंचे, तो उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी योजना लीक हो चुकी है। वहां तैनात सुरक्षाबलों और विद्रोहियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें शी के निजी सुरक्षा दल के 9 जवान मारे गए और झांग के भी कई समर्थक ढेर हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
Sheikh Hasina के सार्वजनिक रूप से सामने आने से भड़का बांग्लादेश बोला- भगोड़े की वजह से भारत न बिगाड़े संबंध
पाकिस्तान में अज्ञात हमलावर ने 30 Lashkar Terrorists को मारा, वीडियो से हुआ खुलासा
PoK Election में जितने के बाद नवाज शरीफ को PM बनाएंगे शहबाज? पूरा करेंगे बड़े भाई का सपना
रोजी-रोटी से शुरू आंदोलन बना बगावत, PoK में जारी हिंसा से बेनकाब हुई पाक सरकार और मुनीर सेना
गिरफ्तारी और दमन की कार्रवाई
विद्रोह के नाकाम होते ही शी जिनपिंग ने जनरल झांग यूश्या और ल्यू झेनली को उनके परिवारों समेत गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया। कुछ दिनों बाद सरकारी मीडिया ने इसे ‘सेना में साफ-सफाई अभियान’ के रूप में पेश किया, लेकिन जानकारों का कहना है कि इतनी जल्दी सार्वजनिक घोषणा करना इस बात का संकेत है कि जिनपिंग स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में दिखाना चाहते थे।
सेना में विद्रोह की वजह
लेखिका शेंग शुए का मानना है कि जनरल झांग यूश्या उस धड़े का हिस्सा थे जो जिनपिंग द्वारा भ्रष्टाचार के नाम पर की जा रही लगातार गिरफ्तारियों से डरे हुए थे। सेना और पार्टी में जिस तरह से बड़े नेताओं को हटाया जा रहा था, उससे जनरल को लगने लगा था कि अगला नंबर उनका हो सकता है। इसी डर और अविश्वास के माहौल ने उन्हें विद्रोह की ओर धकेल दिया।
यह भी पढ़ें: ट्रंप की कनाडा को 100% टैरिफ की धमकी पर पीएम मार्क कार्नी का पलटवार, शुरू की ‘Buy Canadian’ नीति
भविष्य की चुनौतियां
इस घटना ने शी जिनपिंग को अंदर तक हिला दिया है। उनकी मां और बहन को भी कड़ी सुरक्षा के बीच शेनझेन के एक गेस्टहाउस में रखा गया है और पूरे परिसर को लॉक कर दिया गया है। यह दावा किया जा रहा है कि यह जिनपिंग पर चौथी जानलेवा साजिश थी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के बाद जिनपिंग या तो सेना की पूरी संरचना बदल देंगे या फिर लगातार बढ़ता तनाव उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर सकता है।
China xi jinping assassination attempt zhang youxia arrest coup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह
Aug 04, 2026 | 04:00 AMAgra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














