- Hindi News »
- World »
- Women Abused By Pakistan Police In Imran Khan Supporters Protest
एक ने हाथ पकड़ा, दूसरे ने खींचा दुपट्टा…महिलाओं के साथ पाकिस्तानी फौज ने की बदसलूकी, VIDEO वायरल
Imran Khan News: पाकिस्तान में इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद सेना के इशारे पर समर्थकों और महिलाओं पर दमन, पुलिस हिंसा, दुपट्टे खींचने, केमिकल आरोपों ने मानवाधिकार संकट उजागर किया है।
- Written By: अक्षय साहू

इमरान समर्थक महिलाओं के साथ बदसलूकी (सोर्स- सोशल मीडिया)
PTI Protest in Adiala Jail: पाकिस्तान में जब से सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज की अतिरिक्त शक्तियां मिली हैं, हालात तेजी से बदतर होते गए हैं। आरोप हैं कि देश में अब फैसले लोकतांत्रिक संस्थाओं की बजाय सैन्य नेतृत्व के इशारों पर लिए जा रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल भेजने के बाद से न सिर्फ उन्हें राजनीतिक रूप से पूरी तरह अलग-थलग कर दिया गया है। बल्कि उनके समर्थकों और परिवारजनों पर भी लगातार दबाव और दमन बढ़ता जा रहा है।
इमरान खान से मंगलवार को उनकी बहनें और पार्टी की महिला कार्यकर्ता मिलने पहंची। लेकिन उनके साथ जो वहां हुआ उसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। पुलिस पर आरोप है कि उसने महिलाओं के साथ बेरहमी की, उन्हें पीटा, घसीटा और उनके दुपट्टे तक खींच लिए। कुछ महिलाओं के सिर से दुपट्टा उतर गया और वे जान बचाने के लिए उसी हालत में भागने को मजबूर हुईं। यह सब ऐसे समय में हुआ है जब इमरान खान के साथ कथित मानवाधिकार उल्लंघनों का मुद्दा पहले ही संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठ चुका है।
महिला कार्यकर्ताओं ने बयान किया दर्द
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की महिला कार्यकर्ताओं ने रोते हुए बताया कि उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। एक महिला ने कहा कि एक पुलिसकर्मी ने पकड़ा और दूसरे ने मारा। उनका कहना है कि यह सिर्फ राजनीतिक दमन नहीं, बल्कि महिलाओं की गरिमा और सम्मान पर सीधा हमला है। सवाल उठाया जा रहा है कि क्या यही ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान’ है, जहां महिलाओं की इज्जत और सुरक्षा इतनी सस्ती हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, SHO समेत 7 पुलिसकर्मी शहीद; IED ब्लास्ट से दहला खैबर पख्तूनख्वा
वीरान पड़े दुबई और रियाद के होटल, पर्यटन क्षेत्र ठप होने से UAE-सऊदी को कई बिलियन डॉलर की चपत; मचा हाहाकार
अफगानिस्तान में बड़ा हवाई हमला, कंधार में एयरलाइन का फ्यूल डिपो तबाह; तालिबान ने PAK पर लगाया गंभीर आरोप
जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री को किया फोन, क्या सुलझेगा होर्मुज जलडमरूमध्य और तेल संकट का विवाद?
“ہمارے دوپٹے کھینچے گئے، ایک خاتون کا دوپٹہ نوچ لیا گیا اور وہ ننگے سر جان بچا کر بھاگتی رہی۔
آج یہ سب ہمارے ساتھ ہو رہا ہے، کل تمہاری مائیں اور بہنیں ہوں گی۔ ذرا سوچو!
کیا یہی اسلامی جمہوریہ پاکستان ہے؟
کیا عورت کی عزت، اس کا پردہ اور اس کی حرمت اتنی سستی ہو چکی ہے؟”
خاتون… pic.twitter.com/CZv9kvnejZ — PTI Europe (Official) (@PTIEU_Official) December 16, 2025
स्थिति यहीं नहीं रुकी। जब प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हुए, तो पुलिस ने कथित तौर पर केमिकल मिला पानी छोड़ा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इससे उनके शरीर में तेज जलन हुई और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। यह कार्रवाई सामान्य भीड़ नियंत्रण से कहीं आगे बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: हवा में दो टुकड़ों में बंट गया रूसी सैन्य विमान, Video आया सामने
इमरान के समर्थन में उठी आवाजें
हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन घटनाओं के खिलाफ आवाजें उठ रही हैं, लेकिन अभी वे उतनी प्रभावी नहीं दिखतीं। इमरान खान के जीवित होने के प्रमाण सामने आ चुके हैं, लेकिन यह सवाल बना हुआ है कि वे कब तक जेल के भीतर यह दमन सहेंगे और उनका परिवार व समर्थक बाहर कब तक इस अत्याचार का सामना करते रहेंगे।
Women abused by pakistan police in imran khan supporters protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Weather Update: मार्च में ही लू जैसे हालात, अकोला में पारा 42 डिग्री तक पहुंचा, अमरावती रहा सबसे गर्म
Mar 13, 2026 | 04:38 PMनई टेक्नोलॉजी ने मचाई धूम, Nothing Phone (4a) की बिक्री शुरू, डिजाइन देख लोग रह गए हैरान
Mar 13, 2026 | 04:37 PMBMC: 180 नगरसेवक हैं करोड़पति, जानिए BJP या शिवसेना किस पार्टी के पास हैं सबसे ज्यादा आमिर पार्षद
Mar 13, 2026 | 04:34 PM‘सिलेंडर की किल्लत की खबरें महज अफवाह’, भंडारा कलेक्टर ने वीडियो जारी कर की अपील, बोले- पैनिक न करें
Mar 13, 2026 | 04:31 PMपाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, SHO समेत 7 पुलिसकर्मी शहीद; IED ब्लास्ट से दहला खैबर पख्तूनख्वा
Mar 13, 2026 | 04:28 PMTateeree गाने पर फूटा संग्राम सिंह का गुस्सा, बोले- स्कूली बच्चियों पर आपत्तिजनक भाषा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं
Mar 13, 2026 | 04:24 PMवीरान पड़े दुबई और रियाद के होटल, पर्यटन क्षेत्र ठप होने से UAE-सऊदी को कई बिलियन डॉलर की चपत; मचा हाहाकार
Mar 13, 2026 | 04:20 PMवीडियो गैलरी

संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM
LPG संकट पर भड़के राहुल गांधी, सरकार को लगाई फटकार, बोले- संभल जाओ ये केवल शुरुआत
Mar 13, 2026 | 01:23 PM
हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM












