Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब होगा तीसरा विश्व युद्ध? ईरान-इजराइल जंग में अमेरिका की एंट्री, रूस-चीन की चाल पर टिकी दुनिया की नजरें

अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया है। ईरान-इजराइल युद्ध में अमेरिका के शामिल होने के बाद अब सवाल यह है कि चीन और रूस इस पर क्या प्रतिक्रिया देंगे। चीन ने अमेरिका के इस हमले की आलोचना की है, जबकि रूस ने अभी तक इस मामले पर..

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 22, 2025 | 04:39 PM

ईरान-इजराइल जंग में अमेरिका की एंट्री, रूस-चीन की चाल पर टिकी दुनिया की नजरें, (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है, क्योंकि अमेरिका ने भी इस टकराव में दखल दे दिया है। पहले से ही डोनाल्ड ट्रंप की सक्रियता को देखते हुए अंदेशा जताया जा रहा थे कि अमेरिका युद्ध में कूद सकता है। आखिरकार शनिवार को अमेरिका ने ईरान की तीन परमाणु स्थलों पर हमला कर दिया। इस कार्रवाई के बाद सवाल उठ रहा है कि चीन और रूस इस मामले में क्या कदम उठाएंगे।

इस हमले के प्रति चीन की प्रतिक्रिया सामने आई है। चीन ने अमेरिका की इस कार्रवाई की निंदा करते हुए चेतावनी दी है कि अमेरिका अपनी पुरानी रणनीतिक गलतियों को दोहरा सकता है। चीन ने 2003 के इराक युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि इतिहास बार-बार दिखाता है कि मध्य पूर्व में सैन्य हस्तक्षेप के खतरनाक परिणाम होते हैं। साथ ही, चीन ने यह भी कहा कि मध्य पूर्व में शांति बनाए रखने के लिए सैन्य कार्रवाई से ज्यादा प्रभावी कूटनीति और वार्ता होती है।

आग में घी डालने का काम कर रहा अमेरिका

चीन ने पहले भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर इजरायल-ईरान तनाव को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। चीन का आरोप था कि अमेरिका इस संघर्ष में आग में घी डालने का काम कर रहा है। चीनी मीडिया के मुताबिक, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सभी पक्षों, विशेष रूप से इजरायल, से हिंसा रोकने की अपील की थी।

सम्बंधित ख़बरें

ईरान की ट्रंप को ‘प्री-एम्प्टिव अटैक’ की धमकी, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद हुआ तो मचेगी वैश्विक तबाही

ग्रीनलैंड के भविष्य पर अगले हफ्ते होगा फैसला, ट्रंप के सिपहसालार डेनमार्क से करेंगे हाई लेवल मीटिंग

बांग्लादेश में चुनावी खूनी खेल: ढाका में BNP नेता की गोली मारकर हत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

UN के 66 इंटरनेशनल संगठनों से बाहर निकला अमेरिका, भारत के सोलर अलायंस को भी छोड़ा, बताई ये वजह

वहीं, रूस ने अभी तक अमेरिका की ईरान पर कार्रवाई पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उसने पहले ही अमेरिका को इजरायल-ईरान विवाद में “सैन्य हस्तक्षेप” न करने की चेतावनी दी थी। गुरुवार को रूसी परमाणु ऊर्जा प्रमुख ने आगाह किया था कि इजरायल द्वारा ईरान के बुशहर परमाणु संयंत्र पर हमला होने पर चेरनोबिल जैसी भयावह दुर्घटना हो सकती है।

एक-दूसरे के जानी दुश्मन ईरान-इजरायल कभी थे पक्के दोस्त, जानें इस्लामी क्रांति के बाद कैसे बदल गई पूरी कहानी

इससे पहले, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इजरायल और ईरान के बीच युद्धविराम कराने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे ठुकराते हुए कहा था कि पुतिन पहले यूक्रेन संकट का समाधान करने पर ध्यान दें।

अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं

अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले के बाद अब यह सवाल महत्वपूर्ण हो गया है कि रूस और चीन इस मामले में क्या रुख अपनाएंगे। क्या वे सीधे तौर पर ईरान का समर्थन करेंगे? हालांकि, अभी तक इन दोनों देशों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। संभावना है कि रूस और चीन ईरान और इजराइल से संघर्ष को और न बढ़ाने का आग्रह कर सकते हैं। लेकिन, यह भी माना जा रहा है कि वे चुपचाप कूटनीतिक स्तर पर ईरान का साथ दे सकते हैं।

Will world war 3 start us enters iran israel war eyes on russia china move

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2025 | 04:39 PM

Topics:  

  • America
  • China
  • Israel Iran Tension
  • Russia
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.