-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Wildfire Kills At Least 112 In Chile
लगातार फ़ैल रही चिली के जंगल की आग, 112 लोगों ने गवाई जान
- Written By: वैष्णवी वंजारी

चिली में जंगल की आग से कम से कम 112 लोगों की मौत
सैंटियागो: चिली (Chile) के जंगलों में लगी भीषण आग (Wildfire) के घनी आबादी वाले इलाके में फैलने से पिछले तीन दिन में कम से कम 112 लोगों की मौत हो चुकी है। चिली के मध्य क्षेत्र के जंगल में दो दिन पहले लगी भीषण आग से रविवार को अग्निशमन विभाग के कर्मियों को काफी जूझना पड़ा। प्रशासन ने आग से गंभीर रूप से प्रभावित कई शहरों में कर्फ्यू लगा दिया है। विना डेल मार शहर के आसपास आग सबसे अधिक तीव्रता से जल रही है, जहां 1931 में स्थापित एक प्रसिद्ध वनस्पति उद्यान रविवार को आग की लपटों में जलकर नष्ट हो गया। आग के कारण कम से कम 1,600 लोग बेघर हो गए हैं।
विना डेल मार के पूर्वी क्षेत्र के कई इलाके आग की लपटों और धुएं से घिर गए हैं, जिससे कुछ लोग अपने घरों में फंस गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि विना डेल मार और आसपास के इलाके में करीब 200 लोगों के लापता होने की खबर है और आग की चपेट में आने से पिछले तीन दिन में कम से कम 112 लोगों की मौत हो चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
Europe Wildfire: स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग, 15 की मौत और 3 लाख लोग हुए बेघर
धधक रहा यूरोप! फ्रांस और स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोगों ने छोड़ा घर, जलकर खाक हुए लाखों हेक्टेयर जंगल
फ्रांस और स्पेन के जंगलों में भड़की भीषण आग, 2 लाख लोग पलायन को मजबूर; स्पेन में पहली बार नेशनल इमरजेंसी
कनाडा के धुएं से जहरीली हुई अमेरिका की हवा, भड़के डोनाल्ड ट्रंप ने दी भारी टैरिफ लगाने की धमकी
करीब तीन लाख की आबादी वाला विना डेल मार शहर एक लोकप्रिय समुद्र तट रिसॉर्ट है और यहां दक्षिणी गोलार्द्ध में गर्मियों का मौसम आने पर एक प्रसिद्ध संगीत समारोह भी आयोजित होता है। देश के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि आग के कारण मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका है, क्योंकि वालपराइसो क्षेत्र में चार स्थानों पर भीषण आग लगी है और दमकलकर्मियों को अत्यधिक खतरे वाले इलाकों तक पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। बोरिक ने चिलीवासियों से बचावकर्मियों के साथ सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने कहा, ‘‘यदि आपको इलाका खाली करने के लिए कहा जाता है तो ऐसा करने में संकोच न करें। आग तेजी से फैल रही है और जलवायु परिस्थितियों के कारण उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया है। तापमान उच्च है, हवा तेज चल रही है और आर्द्रता कम है।”
BREAKING: Nearly 100 people killed in Chile wildfires, hundreds still missing Chile got Maui’d pic.twitter.com/RFGX7YWske — TheLogger (@TheLastLogger) February 5, 2024
चिली की गृह मंत्री कैरोलिना तोहा ने शनिवार को बताया कि देश के मध्य और दक्षिण के 92 जंगल आग की चपेट में हैं, जहां इस सप्ताह तापमान असामान्य रूप से अधिक रहा है। वालपराइसो क्षेत्र में सबसे भीषण आग लगने के कारण प्राधिकारियों ने लोगों से अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया। वालपराइसो क्षेत्र में तीन आश्रय शिविर बनाए गये हैं। तोहा ने बताया कि बचाव दल सबसे अधिक प्रभावित इलाकों तक पहुंचने के लिए अब भी संघर्ष कर रहे हैं। (एजेंसी)
Wildfire kills at least 112 in chile
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
International Tiger Day: भारतीय बाघों के DNA में बदलाव ने बढ़ाई चिंता, इनब्रीडिंग पर वैज्ञानिकों की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 12:40 PMनड्डा vs खरगे: संसद में खरगे के बयान पर जेपी नड्डा का पलटवार, कहा- मुझे क्लासरूम से गिरफ्तार किया, भारी बवाल
Jul 29, 2026 | 12:38 PMThe Alliance: सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान को किया सपोर्ट, रिश्ते ने जीता दिल
Jul 29, 2026 | 12:34 PMCWG 2026 Day 7: मुरली श्रीशंकर से गोल्ड की उम्मीद, आज भारत के लिए दांव पर 9 मेडल इवेंट्स
Jul 29, 2026 | 12:32 PMएडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक कर दी IIT कानपुर की वेबसाइट, लेकिन FIR की जगह मिला इंटर्नशिप का मौका
Jul 29, 2026 | 12:32 PMजनता के पैसों की बर्बादी! 6 महीने पहले खरीदी स्कॉर्पियो नापसंद, अब BMC पदाधिकारियों को चाहिए ‘इनोवा क्रिस्टा’
Jul 29, 2026 | 12:32 PMमौसम की मार से कांपा उत्तराखंड! रुक गई चारधाम यात्रा; इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Jul 29, 2026 | 12:30 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














