Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Explainer: सोने का पिंजरा कैसे बना दुबई का शाही परिवार? आखिर क्यों जेल में डाली जा रही बेटियां और बहुएं

Dubai Royal Family Controversy: बुर्ज खलीफा और आलीशान जिंदगी के लिए मशहूर दुबई के शाही महल का एक स्याह सच भी है, जहां से राजकुमारियों और रानियों के भागने की कहानियां अक्सर दुनिया को चौंका देती हैं।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jun 06, 2026 | 09:21 AM

शाही परिवार की पूर्व सदस्य जैनब जवादली गिरफ्तार (सोर्स-Getty Images)

Follow Us
Follow Us:

Dubai’s Royal Family Princess Zeynab Javadli Arrested: दुनियाभर के देशों में दुबई को उसकी लग्जरी लाइफस्टाइल, ऊंची इमारतों के साथ व्यापार और पर्यटन के लिए जाना जाता है। दुबई को इस बुलंदी पर पहुंचाने का श्रेय दुबई के वर्तमान किंग शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को दिया जाता है। राशिद अल मकतूम को एक कामयाब बिजनेसमैन, सफल शासक और एक दूरदर्शी नेता के तौर पर देखा जाता है। 

हालांकि, राशिद अल मकतूम का एक सच यह भी है कि वो अपनी पत्नी और बेटियों का फोन हैक करवाते हैं। उनकी तीसरी पत्नी उनके डर से अपने बच्चों को लेकर ब्रिटेन भाग गई। इसके अलावा उनकी दो बेटियों ने भी इससे पहले राजमहल से भागने की कोशिश की थी। जिन्हें दूसरे देशों से किडनैप करवाकर राजमहल की चार दीवारों में कैद करवा दिया। और हाल ही उनकी बहू को दुबई पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि दुबई के राजमहल के अंदर ऐसा क्या रहा है कि वहां कोई भी औरत रहना ही नहीं चाहती? क्यों राजकुमारियां और रानियां किसी भी हाल में दुबई छोड़कर जाना चाहती हैं? 

शाही महल से क्यों भागना चाहती है राजकुमारियां?

दुबई के शाही महल से राजकुमारियों के भागने का पहला मामला साल 2000 में सामने आया था, जब उनकी बेटी राजकुमारी शमसा परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए ब्रिटेन गई थी। लेकिन एक दिन वो परिवार को छोड़कर लंदन भाग गई। बताया जाता है कि वह स्वतंत्र जीवन जीना चाहती थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि राजमहल के अंदर उनका दम घुटता है। 

सम्बंधित ख़बरें

‘यह इलाका हमारा…’ गिलगित-बाल्टिस्तान में पाकिस्तान की चुनावी चाल पर भड़का भारत; MEA ने दी कड़ी चेतावनी

‘भारत किसी का गुलाम नहीं…’ पुतिन ने ट्रंप को दिया दो टूक जवाब; बोले- INDIA ने कभी विदेशी फरमान नहीं माना

World Pest Day: 10 लाख से अधिक कीट प्रजातियां, कुछ फायदेमंद तो कुछ बन रहीं बड़ी चुनौती

युद्ध की कगार पर अमेरिका-ईरान! होर्मुज में भिड़ीं दोनों सेनाएं, US ने तबाह किए तेहरान के रडार सेंटर

राजकुमारी शमसा ने की थी भागने की कोशिश (सोर्स- सोशल मीडिया)

हालांकि उनकी ये आजादी ज्यादा दिनों तक नहीं रही और कुछ दिनों बाद उन्हें ब्रिटेन के कैंब्रिज शहर की एक सड़क से पकड़कर वापस दुबई ले जाया गया। इस घटना ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान शाही परिवार के अंदरूनी हालात की ओर आकर्षित किया।

राजकुमारी लतीफा ने भी की थी भागने की कोशिश

राजकुमारी शमसा के बाद उनकी बहन राजकुमारी लतीफा ने एक नहीं दो बार राजमहल से भागने की कोशिश की थी। जिसमें से एक बार वो लगभग कामयाब भी हो गईं थी। लतीफा ने पहली बार साल 2002 में भागने की कोशिश की थी। हालांकि वो ओमान के रास्ते भागने की कोशिश करते हुए पकड़ी गई। इसके बाद उसने 2018 में एक बार फिर भागने की कोशिश की।

राजकुमारी लतीफा ने की मदद की अपील (सोर्स- सोशल मीडिया)

इस बार लतीफा ने भागने के लिए समुद्र का रास्ता चुना और एक छोटी सी याट लेकर भाग निकली। लतीफा किसी भी तरह से एक ऐसे देश तक पहुंचना चाहती थीं, जहां उसे राजनीतिक शरण मिल सके। लेकिन भारतीय तट पर वो गोवा के पास पकड़ी गई और दुबई के अधिकारी उन्हें जबरदस्ती बेहोश करके अपने साथ वापस ले गए। इसके बाद लतीफा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए एक आजाद जिंदगी जीने की इच्छा जताई थी और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की अपील की थी। 

2019 में आया असली तूफान

इन दो बड़ी घटनाओं के बाद दुबई के शाही परिवार में सबसे बड़ा तूफान साल 2019 में आया। जब शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की तीसरी पत्नी और जॉर्डन की राजकुमारी प्रिंसेस हया बिंत अल हुसैन अपने दो बच्चों को लेकर दुबई से भागकर ब्रिटेन पहुंची और वहां राजनीति शरण की मांग की। ब्रिटेन में राजनीतिक शरण मिलने के बाद हया ने फैमिली कोर्ट में तलाक का केस दायर किया। प्रिंसेस हया ने आरोप लगाया कि शाही राजमहल के अंदर बहुत कुछ ऐसा होता जो उनके बच्चों के लिए सही नहीं है, इसलिए वो अपने पति और दुबई के किंग राशिद अल मकतूम से तलाक चाहती हैं। 

बच्चों के लेकर ब्रिटेन भाग गई थी प्रिंसेस हया (सोर्स- सोशल मीडिया)

राशिद अल मकतूम और प्रिंसेस हया के तलाक का मामला करीब दो साल तक चला। इस दौरान राशिद अल मकतूम ने कई बार हया को न सिर्फ धमकियां दिलवाई बल्कि उनका फोन तक हैक करवाया। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर कई धमकी भरी कविताएं भी लिखी गईं। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 2021 में अदालत ने हया के पक्ष में फैसला सुनाया और उन्हें लगभग 550 मिलियन पाउंड का ऐतिहासिक तलाक समझौता प्रदान किया गया, जिसे ब्रिटिश कानूनी इतिहास के सबसे बड़े सेटलमेंट्स में से एक माना गया।

जेल भेजी गई शाही परिवार की बहू

अब इस कड़ी में नया मामला राशिद अल मकतूम के भतीजे शेख सईद बिन मकतूम का है,  जिन्होंने साल 2015 में अजरबैजान की पूर्व राष्ट्रीय जिम्नास्ट जैनब जवादली से शादी की थी। लेकिन 2019 में दोनों का तलाक हो गया था। हालांकि दोनों के बीच उनकी तीन बेटियों की कस्टडी को लेकर मामला अभी भी कोर्ट में है। 

This is the reality of #Dubai Remember Princess Haya Bint Al-Hussain who escaped from the ruler of Dubai, Mohammad Rashed Al-Maktoum ? Remember his two daughters, Shamsa and Latifa, who attempted to escape as well ? Well now we have, Zeynab Javadli (the ex-wife of Saeed… pic.twitter.com/tzC8Q0k52S — Lara (@TradingLara) November 16, 2025

कहा जाता है कि 2019 से तलाक के बाद जैनब जवादली ने दुबई के होटल के एक कमरे को अपना घर बना लिया था। वह पिछले 6 साल से उसी होटल के कमरे में अपने बच्चों के साथ रह रही थी। इस दौरान शायद ही उसने उस कमरे से बाहर कदम रखा था। लेकिन हाल ही में 2 जून को दुबई पुलिस ने उन्हें उनके होटल रूम से गिरफ्तार कर लिया। जैनब कहां हैं? किस हाल में हैं? किसी को नहीं पता। यहां तक कि उनकी गिरफ्तारी के बाद उनकी बेटियों को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने जैनब को क्यों गिरफ्तार किया?

The women and mothers of the Emirati royal family deserve better than to live in constant fear and trauma by the UAE’s dictatorial security just for making use of their human and Islamic right of divorcing from tyrants. Zeynab Javadli has been missing since she entered Dubai https://t.co/VbHRRLGmYJ pic.twitter.com/KFvnTsV1O3 — Wad Kosti (@waladkosti) November 15, 2025

दुबई पुलिस ने जैनब जवादली की गिरफ्तारी पर बयान दिया है कि उनकी गिरफ्तारी उनके पूर्व पति शेख सईद बिन मकतूम की शिकायत के बाद किया गया है। सईद ने पुलिस में शिकायत की थी कि उनकी पूर्व पत्नी उनके बच्चों को होटल के कमरों में बंद करके रखती है। इससे बच्चों की मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ रहा है। पुलिस के मुताबिक उन्होंने बच्चों की मानसिक स्थिति को बचाने के लिए यह कदम उठाया है। हालांकि, पुलिस के कदम को लेकर कई अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने सवाल उठाए हैं। क्योंकि इससे पहले 2025 में जैनब जवादली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बच्चों की सुरक्षा को लेकर डर जताया था। 

शाही परिवार में क्यों नहीं रहना चाहती महिलाएं?

इसे लेकर कोई साफ वजह तो अभी तक समाने नहीं आई है, लेकिन मना जा है कि शाही परिवार को दुनिया का समाने हमेशा परफेक्ट दिखना होता है। जैसे कोई परी कथा। इसके लिए अधिकतर शाही परिवार की महिलाओं को कई तरह के समझौते करने पड़ते हैं, जैसे क्या पहनना और कैसे पहनना है। इसके अलावा परिवार समंभालने की जिम्मेदारी भी महिलाओं की ही होती है। 

यह भी पढ़ें- World Pest Day: 10 लाख से अधिक कीट प्रजातियां, कुछ फायदेमंद तो कुछ बन रहीं बड़ी चुनौती

जबकि पुरुषों को भरपूर आजादी है। दुबई के शाही परिवार में कई ऐसे राजकुमार हैं जो अपनी महंगी लाइफस्टाइल के लिए सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। ये शादीशुदा होने के बाद भी महंगे याट में आए दिन विदेशी मॉडल्स के साथ पार्टी करके नजर आ जाते हैं। जिन्हें इनके वैवाहिक जीवन में दरार का कारण माना जाता है। हालांकि ये सब केवल ऐसी बातें हैं जिनका आधार किसी के पास नहीं है। क्योंकि ऐसा बहुत कम होता है कि शाही महल के अंदर की बातें खुलकर बाहर आए। इसलिए इसे लेकर कुछ दावे के साथ नहीं कहा जा सकता है। 

Why dubai royal family women run away from their families reasons explained

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2026 | 09:13 AM

Topics:  

  • Dubai
  • Latest News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.