Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऑस्ट्रिया दौरे के लिए भारत के किसी प्रधानमंत्री को क्यों लग गए 41 साल

भारत और ऑस्ट्रिया के 75 साल के राजनायिक संबंधो के बीच ये पहली दफा है जब भारत का कोई प्रधानमंत्री पिछले 41 सालों में पहली बार ऑस्ट्रिया के दौरे पर जा रहा है। इसके पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1983 में ऑस्ट्रिया का दौरा किया था और उनसे पहले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भी 1955 में ऑस्ट्रिया का दौरा किया था।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Jul 07, 2024 | 03:11 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय ऑस्ट्रिया दौरे पर जाने वाले हैं। दौरे की चर्चा भी खूब हो रही है। चर्चा की असली वजह भारत के किसी प्रधानमंत्री का 41 साल बाद पहली बार ऑस्ट्रिया का दौरा करना है। रूस की यात्रा के बाद पीएम मोदी 9 और 10 जुलाई को आस्ट्रिया दौरे पर जाएंगे।

केवल दो पीएम कर चुके हैं दौरा

भारत और ऑस्ट्रिया के 75 साल के राजनायिक संबंधो के बीच ये पहली दफा है जब भारत का कोई प्रधानमंत्री पिछले 41 सालों में पहली बार ऑस्ट्रिया के दौरे पर जा रहा है। इसके पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1983 में ऑस्ट्रिया का दौरा किया था और उनसे पहले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भी 1955 में ऑस्ट्रिया का दौरा किया था। इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में ऑस्ट्रिया का दौरा दो बार 1983 और साल 1971 में किया था।

सम्बंधित ख़बरें

आक्रांता आए और खाक हो गए! सोमनाथ मंदिर से PM मोदी का वो भाषण, जिसने इतिहास की याद दिला दी- VIDEO

कभी मेरे ‘मिनी जापान’ वाले बयान पर उड़ा था मजाक, आज राजकोट में रॉकेट… PM मोदी का गुजरात दौरे दौरान बड़ा बयान

‘केरल में कमल खिलाना है और भाजपा का CM बनाना है’, जीत के जोश में शाह ने बताया पार्टी का फाइनल प्लान

Bangladesh में हिंदू नरसंहार पर वैश्विक प्रवासियों की पीएम मोदी से अपील, कर रहे कार्रवाई की मांग

राष्ट्रपति कर चुके हैं दौरा

इतने सालों के बाद प्रधानमंत्री का दौरा हो रहा है। ऐसा इसलिए नहीं कि दोनों देशों के बीच संबंध खराब हैं। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि इन चार दशकों में भारत ने आस्ट्रिया का एक भी दौरा नहीं किया है। नवंबर, 1999 में देश के तत्कालीन राष्ट्रपति केआर नारायण ने ऑस्ट्रिया की भारत की ओर से पहली राजकीय यात्रा की थी, जिसके बाद 2011 में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने देश की यात्रा की थी। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है दोनों देशों के बीच संबंध मधुर रहे हैं।

मोदी ने की थी द्विपक्षीय बैठक 

2014 में देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया के साथ सौहादपूर्ण संबंध बनाए रखा है। अपने पहले ही कार्यकाल में पीएम मोदी ने जून, 2017 को सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशल इकानोमिक फोरम के दौरान तत्कालीन ऑस्ट्रिया के चांसलर किश्चियन कर्न के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी।

1949 में राजनायिक संबंध स्थापित

1947 में भारत की स्वातंत्रता को ऑस्ट्रिया ने मान्यता दी थी। दोनों देशों के बीच 1949 में राजनायिक संबंध स्थापित हुआ था। दोनों देशों के एक-दूसरे की राजधानियों में दूतावास भी हैं। भारत और ऑस्ट्रिया के बीच अच्छे राजनायिक संबंध हैं। पिछले कुछ सालों में दोनों देशा के बीच सकारात्मक रूप से संबंध विकसित हुए हैं।

यात्रा पर पीएम मोदी ने ये कहा

बता दें कि ऑस्ट्रिया के चांसलर के निमंत्रण के बाद पीएम मोदी इस यात्रा पर जा रहे हैं। यह पीएम मोदी की पहली ऑस्ट्रिया दौरा है। इस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर इस मध्य यूरोपीय देश की यात्रा करना वास्तव में सम्मान की बात है।

पीएम मोदी इनसे करेंगे मुलाकात

ऑस्ट्रिया गणराज्य के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे और ऑस्ट्रिया के चांसलर के साथ वार्ता करेंगे। मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर नेहमर भारत और ऑस्ट्रिया के शीर्ष उद्यमियों को भी संबोधित करेंगे। मोदी वियना में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे।

भारत और आस्ट्रिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार

ऑस्ट्रिया, भारत को मशीनरी, ऑटोमोटिव पार्ट्स और रसायन निर्यात करता है। वहीं भारत, ऑस्ट्रिया को कपड़ा, फार्मास्यूटिकल्स के साथ रसायन भी निर्यात करता है। पीएम मोदी के दौर पर दोनों देशों के बीच टेक्नोलॉजी और नवीनीकरण ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग की संभावना है। इसके अलावा दोनों देशों के अधिकारी जलवायु परिवर्तन और सतत विकास सहित कई वैश्विक मुद्दों पर एक-दूसरे का सहयोग करते हैं।

Why did it take so many years for an indian prime minister to visit austria

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2024 | 02:23 PM

Topics:  

  • Austria
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.