Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Explainer: अब जाएगी PM स्टार्मर की कुर्सी? जानिए कौन हैं कैथरीन वेस्ट, जिनकी बगावत से हिल गई ब्रिटिश सरकार

Keir Starmer Leadership Crisis: ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लेबर सांसद कैथरीन वेस्ट ने चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद उनके नया नेता चुनने की मांग की है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 10, 2026 | 06:56 PM

कैथरीन वेस्ट और कीर स्टार्मर, फोटो नवभारत डिजाइन

Follow Us
Close
Follow Us:

Catherine West Keir Starmer Leadership Crisis: ब्रिटेन की सत्ताधारी लेबर पार्टी के भीतर एक बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के नेतृत्व को लेकर पार्टी के भीतर ही सवाल उठने लगे हैं। हॉर्न्सी और फ्रीयर्न बार्नेट की सांसद कैथरीन वेस्ट ने प्रधानमंत्री स्टार्मर के खिलाफ औपचारिक चुनौती देने की धमकी दी है। इस कदम ने ब्रिटिश राजनीति में हलचल मचा दी है क्योंकि यह सीधे तौर पर 10 डाउनिंग स्ट्रीट की स्थिरता को प्रभावित कर सकता है।

क्या है पूरा मामला?

हालिया स्थानीय चुनावों में लेबर पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कैथरीन वेस्ट ने प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वेस्ट ने इन नतीजों को ‘विनाशकारी’ बताते हुए कहा है कि देश को अब एक ऐसे नए नेतृत्व की जरूरत है जो जनता की वास्तविक समस्याओं को बेहतर ढंग से समझ सके।

हालांकि वेस्ट ने यह भी कहा है कि वह खुद प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं होना चाहतीं लेकिन वह चाहती हैं कि कैबिनेट का कोई अन्य सदस्य सामने आए और स्टार्मर को चुनौती दे।

सम्बंधित ख़बरें

सावधान! हंतावायरस कर रहा फेफड़ों को छलनी; क्रूज शिप पर 3 की मौत के बाद WHO के डायरेक्टर ने दिया ये बयान

Explainer: क्या है MIRV तकनीक? जिससे एक ही अग्नि-5 मिसाइल दुश्मन के 12 ठिकानों को कर सकती है स्वाहा

फिर भड़केगी खाड़ी में जंग! IRGC ने दी अमेरिकी ठिकानों पर बड़े हमले की धमकी, तेल टैंकरों पर अटैक से भड़का ईरान

ईरान का वो शहर जहां बसते हैं हजारों हिंदू! जानिए ‘बंदर अब्बास’ की अनसुनी कहानी

कीर स्टार्मर और कैथरीन वेस्ट

क्या चली जाएगी कीर स्टार्मर की कुर्सी?

कैथरीन वेस्ट ने अपनी पार्टी को अल्टीमेटम देते हुए मांग की है कि कैबिनेट मंत्री आज ही नया नेता चुनने की प्रक्रिया शुरू करें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि सोमवार तक कैबिनेट से कोई उम्मीदवार कीर स्टार्मर को चुनौती देने के लिए सामने नहीं आता, तो वे खुद इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगी।

इस औपचारिक चुनौती को शुरू करने के लिए उन्हें कम से कम 81 सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी, जिसके लिए उन्होंने अब सांसदों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

कौन हैं कैथरीन वेस्ट?

कैथरीन वेस्ट का जन्म ऑस्ट्रेलिया के मैन्सफील्ड में हुआ था और वे 1998 में लंदन जाकर बस गईं। राजनीति में कदम रखने से पहले उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में बाल यौन शोषण के शिकार बच्चों की मदद की थी। उनकी एक बड़ी खासियत उनकी भाषाई पकड़ है; वे पांच भाषाएं बोल सकती हैं, जिनमें मैंडरिन (चीनी भाषा) भी शामिल है। जिसे उन्होंने चीन के नानजिंग में अंग्रेजी पढ़ाते समय सीखा था।

कैथरीन वेस्ट

कैसे शुरू हुआ इनका राजनीतिक सफर?

कैथरीन वेस्ट का राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने साल 2000 में वर्तमान उप-प्रधानमंत्री डेविड लेममी के लिए एक संसदीय कार्यकर्ता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे 12 वर्षों तक इस्लिंगटन काउंसिल की सदस्य रहीं और 2010 से 2013 तक इसकी नेता भी रहीं।

2015 में पहली बार सांसद बनने के बाद उन्हें जेरेमी कॉर्बिन की टीम में छाया विदेश मंत्री बनाया गया लेकिन 2017 में ब्रेक्सिट मुद्दे पर पार्टी लाइन के खिलाफ वोट करने के कारण उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें:-  सावधान! हंतावायरस कर रहा फेफड़ों को छलनी; क्रूज शिप पर 3 की मौत के बाद WHO के डायरेक्टर दिया ये बयान

स्टार्मर के नेतृत्व में कैथरीन वेस्ट ने 2020 में फिर से छाया विदेश मंत्री के रूप में वापसी की और 2024 में उन्हें भारत-प्रशांत क्षेत्र का कनिष्ठ मंत्री बनाया गया। हालांकि, सितंबर 2025 में एंजेला रेनर के इस्तीफे के बाद हुए कैबिनेट फेरबदल में उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था। अब सरकार से बाहर होने के कुछ ही समय बाद, वे प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के नेतृत्व के लिए सबसे बड़ी चुनौती और खतरे के रूप में सामने आई हैं।

Who is katherine west british pm keir starmer leadership crisis explained

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2026 | 06:56 PM

Topics:  

  • Britain
  • London
  • Navbharat Explainer
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.