Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Explainer: क्या है MIRV तकनीक? जिससे एक ही अग्नि-5 मिसाइल दुश्मन के 12 ठिकानों को कर सकती है स्वाहा

Agni 5 MIRV Missile Test: DRDO ने अग्नि-5 मिसाइल के एडवांस MIRV वर्जन का सफल परीक्षण किया है। अब भारत एक ही मिसाइल से दुश्मन के अलग-अलग ठिकानों को एक साथ निशाना बना सकता है। जानें कैसे है ये मुमकिन?

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 10, 2026 | 04:30 PM

सांकेतिक AI फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

Agni 5 MIRV Missile Explainer In Hindi: भारत ने रक्षा तकनीक के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए अग्नि-5 मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से किए गए इस परीक्षण ने एशिया और हिंद महासागर में भारत का सैन्य दबदबा बढ़ा दिया है। इस बड़ी कामयाबी के साथ ही भारत अब अमेरिका, रूस और चीन जैसे दुनिया के उन चुनिंदा शक्तिशाली देशों में शामिल हो गया है जिनके पास यह बेहद आधुनिक मिसाइल तकनीक मौजूद है।

क्या है MIRV तकनीक?

MIRV का अर्थ है ‘मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेड री-एंट्री व्हीकल’। जहां सामान्य मिसाइलें एक बार में सिर्फ एक ही लक्ष्य पर वार करती हैं, वहीं MIRV तकनीक से लैस अग्नि-5 एक साथ कई परमाणु वॉरहेड ले जा सकती है। ये वॉरहेड मिसाइल से अलग होने के बाद सैकड़ों किलोमीटर दूर स्थित अलग-अलग लक्ष्यों को एक साथ और सटीकता से नष्ट करने में सक्षम हैं। अभी यह मिसाइल 4 से 5 हथियार ले जा सकती है लेकिन आने वाले समय में इसकी क्षमता बढ़ाकर 10 से 12 हथियारों तक की जा सकती है।

अग्नि 5 MIRV तकनीक, इन्फोग्राफिक

सम्बंधित ख़बरें

मॉर्गन स्टेनली ने की बड़ी भविष्यवाणी, परमाणु ऊर्जा बनेगा भारत का ‘गेम चेंजर’, 2047 तक के लिए तैयार है प्लान

आज की ताजा खबर 10 मई LIVE: आज तमिलनाडु में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे TVK प्रमुख विजय

अगर आप भी जाते हैं हमेशा नेपाल, तो पहले जान लें ये नया नियम… वरना लौटना पड़ सकता है बॉर्डर से वापस

समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू

अग्नि-5 मिसाइल में क्या है खूबी?

अग्नि-5 के नए संस्करण की सबसे बड़ी खूबी इसकी ‘सेकंड स्ट्राइक’ क्षमता और उड़ान के दौरान 90 डिग्री तक मुड़ने की अद्भुत शक्ति है। मिसाइल द्वारा अचानक दिशा बदलने की यह काबिलियत दुश्मन के रडार और डिफेंस सिस्टम को चकमा दे देती है, जिससे इसे बीच में रोकना नामुमकिन हो जाता है। साथ ही, DRDO ने स्वदेशी तकनीक और हल्के मटेरियल का इस्तेमाल कर इसका वजन भी 20% कम कर दिया है, जिससे यह पहले से कहीं अधिक घातक और सटीक हो गई है।

अग्नि-5 मिसाइल की क्या है मारक क्षमता?

अग्नि-5 की मारक क्षमता 5000 से 8000 किलोमीटर तक है। जो चीन के सबसे उत्तरी हिस्सों तक आसानी से पहुंच सकती है। यह परीक्षण ऐसे समय में हुआ है जब चीन अपनी मिसाइल क्षमता का तेजी से विस्तार कर रहा है। भारत की ‘नो फर्स्ट यूज’ नीति के तहत, यह तकनीक एक मजबूत जवाबी हमले का काम करेगी।

अग्नि-5 की मारक क्षमता का इन्फोग्राफिक

यह भी पढ़ें:- EXPLAINER: मैक 25 की रफ्तार, 3000 KG पेलोड… आखिर कितनी खतरनाक है तुर्किये की नई मिसाइल यिल्डिरिमहन?

कब बनेगी अग्नि-6 मिसाइल?

DRDO अब अग्नि-6 पर काम कर रहा है। जिसकी मारक क्षमता 12,000 किलोमीटर तक होने की उम्मीद है। मिसाइलों के अलावा, भारत हाइपरसोनिक हथियारों, अंतरिक्ष में सैटेलाइट को मार गिराने वाले सिस्टम और निगरानी तकनीकों पर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। ये आधुनिक परीक्षण साबित करते हैं कि भारत अब सिर्फ अपने पड़ोस तक सीमित शक्ति नहीं बल्कि रक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है।

India agni 5 mirv missile test success drdo military power explained

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2026 | 04:30 PM

Topics:  

  • DRDO
  • India
  • Missile Testing
  • Navbharat Explainer

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.