ईरान का वो शहर जहां बसते हैं हजारों हिंदू! जानिए ‘बंदर अब्बास’ की अनसुनी कहानी
Hindus In Iran: मुस्लिम देश ईरान में भी 10-40 हजार हिंदू रहते हैं। तटीय शहर 'बंदर अब्बास' में सबसे ज्यादा हिंदू बसे हैं, जहां आज भी भारतीय संस्कृति और रिश्तों की झलक मिलती है।
- Written By: प्रिया सिंह
आजकल मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच भारी तनाव चल रहा है, जिससे दुनिया भर का ध्यान ईरान पर टिका हुआ है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में ये सवाल आता है कि ईरान तो एक मुस्लिम देश है, क्या वहां हिंदू भी रहते हैं?
इस सवाल का सीधा जवाब है, हां! ईरान में भी हिंदू समुदाय रहता है। हालांकि देश की कुल आबादी के हिसाब से इनकी संख्या बहुत सीमित है। अलग-अलग रिपोर्ट और आंकड़ों की मानें, तो ईरान में लगभग 10,000 से लेकर 40,000 के बीच हिंदू रहते हैं।
मोसाद के निशाने पर आसिम मुनीर! जेनेवा शांतिवार्ता के दौरान मारने की रची साजिश, पत्रकार के दावे से हड़कंप
तेहरान जाएंगे PM मोदी? खामनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान के राष्ट्रपति ने भेजा न्योता, दुनिया की टिकी नजरें
Usha Vance Hindu: उषा वेंस ने कहा मैं अपने हिंदू धर्म से खुश हूं, पति जेडी वेंस के बयान पर मचा बवाल
Bill Gates Affairs: बिल गेट्स ने कुबूले 3 एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, एपस्टीन ने की ब्लैकमेल की कोशिश
ईरान में रहने वाले इन हजारों भारतीयों में सिर्फ आम परिवार ही नहीं, बल्कि कई भारतीय छात्र, व्यापारी और मजदूर भी शामिल हैं जो अपने-अपने कामों की वजह से वहां बसे हुए हैं।
अगर आप सोच रहे हैं कि ईरान में सबसे ज्यादा हिंदू किस जगह रहते हैं, तो इसका जवाब है ईरान का तटीय शहर 'बंदर अब्बास'। इस शहर में हिंदुओं की सबसे बड़ी आबादी बसती है।
बंदर अब्बास शहर इस मामले में बेहद खास माना जाता है क्योंकि यहां हिंदू समुदाय आज भी अपनी एक अलग और मजबूत पहचान के साथ मौजूद है।
इस तटीय शहर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको आज भी यहां हिंदुओं के कई धार्मिक और सांस्कृतिक निशान आसानी से देखने को मिल जाएंगे।
बंदर अब्बास शहर में मौजूद ये हिंदू समुदाय और उनकी संस्कृति, भारत और ईरान के बीच सदियों पुराने मजबूत रिश्तों की एक बेहद अहम कड़ी मानी जाती है।
