देर मत करो कायरों…जब खुद की लोकेशन बता मादुरो ने अमेरिका को ललकारा, अब उठा ले गई US आर्मी- VIDEO
Nicolas Maduro Viral Video: अमेरिका को मंच से ‘कायर' कहकर अपनी लोकेशन बताने वाले निकोलस मादुरो के चैलेंज को व्हाइट हाउस ने स्वीकार किया और आर्मी भेजकर उन्हें पकड़ लिया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
निकोलस मादुरो (Image- Social Media)
Nicolas Maduro Arrest: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने एक मंच से अमेरिका को “कायर” कहकर ललकारा था और कहा था कि आओ, मैं इसी लोकेशन पर हूं। उसी मादुरो को शनिवार को अमेरिकी फौज अपने साथ ले गई। व्हाइट हाउस की ओर से इस घटना से जुड़ा एक वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में पहले मादुरो अमेरिका को चुनौती देते नजर आते हैं, फिर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का ठंडा जवाब दिखाया जाता है और इसके बाद मादुरो की गिरफ्तारी की तस्वीर सामने आती है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
मादुरो ने कहां बताई थी अपनी लोकेशन?
व्हाइट हाउस द्वारा साझा किए गए वीडियो में मादुरो कहते दिखते हैं, “आओ मुझे पकड़ो, मैं यहां Miraflores में तुम्हारा इंतजार कर रहा हूं, देर मत करो, कायर!” इसके बाद वीडियो में अमेरिकी विदेश मंत्री यह कहते नजर आते हैं, “अगर आपको पहले नहीं पता था, तो अब पता चल गया होगा।” इसके तुरंत बाद मादुरो की गिरफ्तारी की तस्वीर दिखाई जाती है और फिर डोनाल्ड ट्रंप मुस्कुराते हुए नजर आते हैं।
If you don’t know, now you know 🦅 pic.twitter.com/XrIps1OzY4 — The White House (@WhiteHouse) January 3, 2026
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, रातभर हुई गोलीबारी में 9 पुलिसकर्मियों की मौत; 5 जवान अगवा
मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच दमिश्क में धमाके, होटल के बाहर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी
धू-धू कर जल रहा पुर्तगाल! 30 हजार हेक्टेयर इलाका तबाह, सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगाई
PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर ‘महामंथन’, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
कैसे पकड़े गए निकोलस मादुरो?
हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि व्हाइट हाउस ने जो वीडियो जारी किया है, वह कब का है। लेकिन दावा किया गया है कि अमेरिकी सेना शनिवार को वेनेजुएला की राजधानी काराकस में दाखिल हुई और मादुरो को उनकी पत्नी के साथ हिरासत में लेकर चली गई।
यह भी पढ़ें- कौन हैं Cilia Flores? वेनेजुएला की ‘लेडी मैकबेथ’ जो पति मादुरो संग अमेरिकी गिरफ्त में हैं
सोशल मीडिया पर रिएक्शन
मादुरो की गिरफ्तारी के दावे के बाद सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। किम गेंट्री नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा, “खुशी है कि हमें फॉर्मल इनविटेशन मिला था।” वहीं एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “व्हाइट हाउस की तरफ से उसे हैप्पी न्यू ईयर कहा गया है।”
