US इलेक्शन में भारतीय-अमेरिकी बिगाड़ रहे कमला का खेल, चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी हो सकती है फेल
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हुए सर्वे में कमला हैरिस का माहौल बिगड़ते हुए दिख रहा है। सर्वे की मानें तो भारतीय-अमेरिकी कमला हैरिस का खेल बिगाड़ सकते हैं। दरअसल, अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी नागरिकों का डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रति झुकाव कम होता दिख रहा है, जो कि पार्टी के लिए एक चेतावनी भरा संकेत है।
- Written By: साक्षी सिंह
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हुए सर्वे में कमला हैरिस का माहौल बिगड़ते हुए दिख रहा है। सर्वे की मानें तो भारतीय-अमेरिकी कमला हैरिस का खेल बिगाड़ सकते हैं। दरअसल, अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी नागरिकों का डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रति झुकाव कम होता दिख रहा है, जो कि पार्टी के लिए एक चेतावनी भरा संकेत है। जबकि रिपब्लिकन पार्टी के प्रति झुकाव रखने वाले मतदाताओं के आंकड़े में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। ये जानकारी एक नए सर्वेक्षण में सामने आई है।
अनुसंधान एवं विश्लेषण कंपनी यूगॉव के सहयोग से कार्नेगी एंडोवमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस द्वारा आयोजित 2024 इंडियन-अमेरिकन एटीट्यूड्स नामक एक नया सर्वेक्षण किया है। सर्वे में दावा किया है कि भारतीय-अमेरिकियों का झुकाव अब भी डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर दिख रहा है। लेकिन रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में मामूली बढ़ोतरी भी देखी जा रही है।
ये भी पढ़ें:-पाकिस्तान ने फिर अलापा जम्मू-कश्मीर राग, 77 साल पहले की घटना का पाक पीएम शहबाज शरीफ ने किया जिक्र
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: क्या अमेरिका-इजराइल रिश्तों में आई दरार? खुफिया गतिविधियों पर बढ़ी चिंता
ट्रंप का बड़ा दावा: अमेरिका के पास दुनिया का सबसे ज्यादा तेल-गैस, ईरान और वेनेजुएला पर दिया चौंकाने वाला बयान
Trump AI Adviser: ट्रंप प्रशासन को बड़ा झटका, AI एडवाइजर श्रीराम कृष्णन ने पद छोड़ने का किया ऐलान
‘भारत किसी का गुलाम नहीं…’ पुतिन ने ट्रंप को दिया दो टूक जवाब; बोले- INDIA ने कभी विदेशी फरमान नहीं माना
यह विश्लेषण 18 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच 714 भारतीय-अमेरिकी नागरिकों के बीच किए गए। यह राष्ट्रीय स्तर के ऑनलाइन सर्वेक्षण पर आधारित है। सर्वेक्षण के मुताबिक, पंजीकृत भारतीय-अमेरिकी मतदाता उत्तरदाताओं में से 61 प्रतिशत हैरिस को वोट देने की योजना बना रहे हैं। जबकि 32 प्रतिशत ट्रंप को वोट देने का इरादा रखते हैं।
महिलाएं कमला के समर्थन में
इसमें कहा गया है कि 2020 के बाद से ट्रंप को वोट देने के इच्छुक उत्तरदाताओं की हिस्सेदारी में मामूली वृद्धि देखी गई है। दूसरी ओर, 67 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकी महिलाएं हैरिस को वोट देने की योजना बना रही हैं। जबकि 53 प्रतिशत पुरुषों का कहना है कि वे हैरिस को वोट देने की योजना बना रहे हैं।
ये भी पढ़ें:-बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस पर हुआ जानलेवा हमला, कार पर की गई फायरिंग
52 लाख से ज्यादा है अमेरिका में भारतीय मूल की आबादी
अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की आबादी 52 लाख से ज्यादा है। भारतीय-अमेरिकी समुदाय अब अमेरिका में दूसरा सबसे बड़ा आप्रवासी समूह है। वहीं माना ये जा रहा था कि कमला हैरिस को भारतीय मूल के अमेरिकी होने का फायदा मिलेगा। क्योंकि उन्हें भारतीय-अमेरिकियों मिल सकता है। लेकिन सर्वे ने इस कयास को नकार दिया है। हालांकि सर्वे सही है या गलत 5 नवंबर 2024 को पता चल जाएगा।
