बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस पर हुआ जानलेवा हमला, कार पर की गई फायरिंग

बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस पर जानलेवा हमला हुआ है। उन्होंने दावा कि रविवार को उनकी कार पर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। यह कथित हमला मोरालेस और उनके सहयोगी से प्रतिद्वंद्वी बने वर्तमान राष्ट्रपति लुइस एर्से के बीच हाल ही में सत्ता संघर्ष के बीच हुआ है।
बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस पर हुआ जानलेवा हमला, कार पर की गई फायरिंग
बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस
Published on
Updated on

ला पाज: बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने दावा कि रविवार को उनकी कार पर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। यह कथित हमला मोरालेस और उनके सहयोगी से प्रतिद्वंद्वी बने वर्तमान राष्ट्रपति लुइस एर्से के बीच हाल ही में सत्ता संघर्ष के बीच हुआ है। इस हमले में उन्हें कोई चोट नहीं पहुंची।

मोरालेस ने हिंसा के लिए राष्ट्रपति एर्से की सरकार को दोषी ठहराया। कहा कि यह बोलीवियाई प्राधिकारियों द्वारा उन्हें राजनीति से अलग-थलग करने के लिए एक समन्वित अभियान का हिस्सा था। यह घटना सत्तारूढ़ मूवमेंट टूवर्ड सोशलिज्म या एमएएस के शीर्ष पदों पर मतभेदों के बीच हुई है। मोरालेस और उनके पूर्व वित्त मंत्री आर्से अगले साल होने वाले चुनावों में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए लड़ रहे हैं।

विभाजित एमएएस पार्टी के मोरालेस-गठबंधन वाले गुट ने एक बयान में कहा कि काले कपड़े पहने भारी हथियारों से लैस कुछ लोग दो वाहनों में आए और मोरालेस के काफिले पर घात लगाकर हमला किया। इसमें कहा गया है कि गोलियां पूर्व राष्ट्रपति के सिर से कुछ ही सेंटीमीटर दूर से निकलीं।

एक्स पर वायरल वीडियो

राष्ट्रपति आर्से ने की हमले निंदा

राष्ट्रपति आर्से ने हमले की निंदा की और जांच का अनुरोध किया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर आर्से ने लिखा कि राजनीति में किसी भी हिंसक प्रथा की निंदा की जानी चाहिए और उस पर स्पष्टीकरण दिया जाना चाहिए। लोगों को मारने की कोशिश करने या पक्षपातपूर्ण अटकलों से समस्याओं का समाधान नहीं होता है।

हमला था या आत्म हमला जांच शुरू

उप सुरक्षा मंत्री रॉबर्टो रियोस ने कहा कि प्राधिकारी इस प्रकरण की जांच कर रहे हैं कि मोरालेस ने संभावित आत्म-हमला किया था। उन्होंने सरकार के भीतर चल रहे आरोपों का हवाला देते हुए कहा कि मोरालेस ने अपने राजनीतिक भाग्य को बेहतर बनाने के लिए खुद पर हमला करने का निर्देश दिया था। (एजेंसी)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com