रूस से थक-हार गए जेलेंस्की! अब यूक्रेन में चाहते हैं शांति, बाइडन- हैरिस से किए मुलाकात

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की अमेरिकी दौरे पर हैं। यहां उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की। जाहिर सी बात है उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग बारे में बात की।
रुस-यूक्रेन युद्ध मुद्दे पर जेलेंस्की अमेरिकी दौरे पर
तस्वीर में जेलेंस्की और कमला हैरिस
Published on
Updated on

वाशिंगटन: यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की अमेरिकी दौरे पर हैं। यहां उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की। जाहिर सी बात है उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग बारे में बात की। वहीं जेलेंस्की ने सोशल मीडिया साइट एक्स पोस्ट के माध्यम से बताया कि अब वे यूक्रेन में शांति चाहते हैं। इस संदर्भ में उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से चर्चा की।

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ बैठक के दौरान, मैंने उन्हें युद्ध में विजय कैसे प्राप्त करेंगे इस प्लान के बारे में बताया। हमने योजना को मजबूत करने के लिए विवरणों पर चर्चा की। साथ ही विचारों और दृष्टिकोण में समन्वय स्थापित किया।

जेलेंस्की ने अमेरिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम इस बात की सराहना करते हैं कि रूसी आक्रमण की शुरुआत से ही यूक्रेन और संयुक्त राज्य अमेरिका एक साथ खड़े रहे हैं। आपका दृढ़ संकल्प हमारे लिए अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण है।

जेलेंस्की का एक्स पर पोस्ट

जेलेंस्की ने बताया विक्ट्री प्लान

जेलेंस्की ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से भी मुलाकात की। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया साइट एक्स के माध्यम से बताया कि मैंने रूस के खिलाफ तैयार की गई अपनी विक्ट्री प्लान का विवरण उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ साझा किया। हमारे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम पूरी तरह से समझ सकें और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ पूर्ण समन्वय में काम कर सकें।

एक्स पर जेलेंस्की का पोस्ट

अमेरिका के प्रति जताया आभार

जेलेंस्की ने कहा हमें इस युद्ध को समाप्त करना चाहिए और न्यायपूर्ण शांति प्राप्त करनी चाहिए। हमें अपने लोगों यानी यूक्रेनी परिवारों, यूक्रेनी बच्चों और सभी को पुतिन की बुराई से बचाना चाहिए। हम इस पूरे समय में यूक्रेन का समर्थन करने और साथ देने के लिए अमेरिका के आभारी हैं।

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले ढाई साल से ज्यादा वक्त से युद्ध जारी है। संघर्ष विराम के लिए प्रयास जारी है, लेकिन हल नहीं निकल रहा है। दोनों देश अपनी-अपनी शर्त पर अड़े हैं। वहीं इस युद्ध यूक्रेन को कमजोर पड़ते देख NATO देशों ने यूक्रेन के साथ आने का वादा किया और यूक्रेन को सैन्य सहायता दी। वहीं अमेरिका, यूक्रेन को बड़े पैमाने पर सैन्य सहायता उपलब्ध करा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com