‘सब कुछ ठीक हो जाएगा…’, बमबारी के साए में पुतिन का बड़ा ऐलान, यूक्रेन युद्ध में जीत का दावा
Putin New Year Speech: पुतिन ने नए साल पर रूसी सैनिकों को 'नायक' बताते हुए जीत का भरोसा जताया है। साथ ही, पुतिन ने भावुक होते हुए कहा कि हमें आप पर गर्व है और आप पर पूरा विश्वास है।
- Written By: अमन उपाध्याय
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन , फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Drone Attack on Putin Residence: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने पारंपरिक नववर्ष संबोधन में देशवासियों को आश्वस्त किया कि रूस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा और अंततः ‘सब कुछ ठीक हो जाएगा’। उन्होंने यूक्रेन में चल रहे विशेष सैन्य अभियान में भाग ले रहे रूसी सैनिकों को ‘नायक’ करार दिया। पुतिन ने भावुक होते हुए कहा कि हमें आप पर गर्व है और आप पर पूरा विश्वास है। यकीन मानिए रूस भर में लाखों लोग आपके बारे में सोच रहे हैं।
यह संबोधन पुतिन के लिए व्यक्तिगत रूप से भी महत्वपूर्ण था क्योंकि यह उनके सत्ता में आने की 26वीं वर्षगांठ पर प्रसारित हुआ। ज्ञात हो कि पुतिन 1999 में बोरिस येल्तसिन के इस्तीफे के बाद पहली बार राष्ट्रपति बने थे। हालांकि, इस वार्षिक टेलीविजन संदेश में उन्होंने सीधे तौर पर अर्थव्यवस्था की चुनौतियों का जिक्र नहीं किया लेकिन सैनिकों की अत्यधिक प्रशंसा को युद्ध जारी रखने के उनके अडिग इरादे से जोड़कर देखा जा रहा है।
पुतिन के आवास पर ‘ड्रोन अटैक’ का दावा
नए साल के जश्न के बीच रूस ने एक सनसनीखेज दावा किया है। रूसी सरकार के अनुसार, 28-29 दिसंबर की रात यूक्रेन ने नोवगोरोड क्षेत्र में स्थित पुतिन की आवासीय संपत्ति (वाल्डाई रेजिडेंस) को निशाना बनाने की कोशिश की। रूस का कहना है कि इस हमले में 91 ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया था जिसे रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
मॉस्को ड्रोन हमले में एक भारतीय की मौत, दूतावास ने कहा- घायलों दी जा रही है हर संभव मदद
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इसे एक ‘आतंकवादी हमला’ करार दिया है। लावरोव ने उन विदेशी मित्रों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस हमले की निंदा की और रूसी नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन दिखाया।
जेलेंस्की का पलटवार और भारत पर सवाल
दूसरी ओर, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पुतिन के आवास पर हमले के रूसी दावे को ‘सफेद झूठ’ बताया है। जेलेंस्की ने कहा कि ऐसा कोई हमला हुआ ही नहीं है। इसके साथ ही, उन्होंने भारत, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और अन्य उन देशों के रुख पर सवाल उठाया जिन्होंने इस कथित हमले की निंदा की है।
यह भी पढ़ें:- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, ढाका में जयशंकर ने PAK नेता से मिलाया हाथ
जेलेंस्की ने तीखे शब्दों में कहा कि यह बेहद भ्रमित करने वाला है कि ये देश एक काल्पनिक हमले की निंदा कर रहे हैं, लेकिन जब रूस यूक्रेनी शहरों पर बड़े हमले करता है और हमारे बच्चे मारे जाते हैं, तब ये देश चुप रहते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से रूस की आक्रामकता के खिलाफ बोलने की अपील की है।
