Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Russia Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति पुतिन होते जा रहे खतरनाक, हाइपरसोनिक मिसाइलों के उत्पादन दी हरी झंडी

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जब डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुने गए तो लगा कि शायद अब रूस और यूक्रेन युद्ध में स्थिरिता आएगी। फिलहाल स्थितियां तो ऐसी नहीं दिख रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और खतरनाक होते जा रहे हैं।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Nov 25, 2024 | 09:44 AM

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Follow Us
Close
Follow Us:

मॉस्को: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जब डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुने गए तो लगा कि शायद अब रूस और यूक्रेन युद्ध में स्थिरिता आएगी। फिलहाल स्थितियां तो ऐसी नहीं दिख रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और खतरनाक होते जा रहे हैं।

वर्तमान स्थितियों को देखकर रूस और यूक्रेन युद्ध अब नया मोड़ लेते दिख रहा है। राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन खिलाफ युद्ध में उपयोग के लिए हाइपरसोनिक मिसाइलों के बड़े पैमाने पर उत्पादन का आदेश दिया है। यूक्रेन पर मिसाइल दागने के एक दिन बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का शुक्रवार को बयान आया। उन्होंने कहा कि मॉस्को युद्ध की स्थिति में हाइपरसोनिक ओरेशनिक बैलिस्टिक मिसाइल के और अधिक परीक्षण करेगा।

Russia Ukraine War से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

रूस-यूक्रेन युद्ध हुआ भीषण; हाइपरसोनिक मिसाइलों से दहला कीव, पलटवार में यूक्रेन ने फूंका रूसी तेल डिपो

रूस से नाराज भारत? परमाणु अटैक पनडुब्बी के कारण समझौते से पीछे खींचे अपने पैर

अमेरिका को सीधी चुनौती! समंदर में BRICS का शक्ति प्रदर्शन, रूस-चीन और ईरान ने शुरू किया महाअभ्यास

पुतिन का तेवर देख घबराया US! दबाव में आकर ट्रंप ने दो रूसी क्रू मेंबरों को छोड़ा, क्या टल गया महायुद्ध?

राष्ट्रपति पुतिन ने सैन्य प्रमुखों के साथ एक टेलीविजन बैठक में कहा कि रूस पर सुरक्षा खतरों की स्थिति और प्रकृति के आधार पर, हम युद्ध स्थितियों समेत हाइपरसोनिक मिसाइलों के परीक्षणों को जारी रखेंगे। क्रेमलिन के मुखिया ने ऐसी मिसाइल के परीक्षण को हरी झंडी है जिसमें मिसाइल 10 मैक की गति से उड़ती है। यानी की ध्वनि की गति से 10 गुना ज्यादा तेज। इसी तरह की मिसाइल के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए कहा है। उन्होंने कहा रूस इसी तरह की उन्नत प्रणाली विकसित कर रहा है। हमें बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करने की जरूरत है।

इसके तहत यूक्रेन की संसद ने शुक्रवार को अपना सत्र रद कर दिया। यूक्रेनी सेना ने कहा कि रूस की ओर से 114 ड्रोन से हमला किया गया। इनमें से 64 को मार गिराया गया। जबकि रूस ने बताया कि यूक्रेन ने 46 रूसी नागरिकों को सौंप दिए। इन लोगों को बीते अगस्त महीने में यूक्रेनी सेना द्वारा रूस के कु‌र्स्क क्षेत्र के एक हिस्से पर कब्जा करने के बाद अपने साथ ले जाया गया था।

रूस ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन पर हमले में इस्तेमाल की गई नई हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल पश्चिम के लिए चेतावनी थी। अगर वे यूक्रेन के समर्थन में किसी तरह की लापरवाह कार्रवाई करते हैं तो मास्को उन्हें करारा जवाब देगा। एक दिन पहले यूक्रेन ने दावा किया था कि रूस ने यूक्रेनी शहर निप्रो पर गुरुवार को लंबी दूरी की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) दागी।

इसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन पर हमले में एक नई मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (MRBAM) का परीक्षण किया। रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि मुख्य बात ये है कि पश्चिमी देशों को यूक्रेन को मिसाइल आपूर्ति करने और रूसी क्षेत्र में हमलों में शामिल होने पर रूस की प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा। रूस अपनी क्षमताओं को साफ तौर पर दिखा चुका है।

Vladimir putin approved will produce hypersonic missiles in russia against ukraine war

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 23, 2024 | 08:48 AM

Topics:  

  • Russia
  • Russia-Ukraine War
  • Ukraine

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.