सऊदी अरब में भारत के अगले राजदूत होंगे विपुल, सुहैल खान की लेंगे जगह; जानें उनका शानदार करियर ग्राफ
Vipul India Ambassador Saudi Arabia: भारतीय राजनयिक विपुल को सऊदी अरब साम्राज्य में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। 1998 बैच के आईएफएस अधिकारी विपुल, डॉ. सुहैल एजाज खान का स्थान लेंगे।
- Written By: अमन उपाध्याय
विपुल आईएफएस अधिकारी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Vipul Appointed Next India Ambassador Saudi Arabia: भारत सरकार ने सऊदी अरब के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को और मजबूती देने के लिए एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। बिहार के मूल निवासी विपुल को सऊदी अरब साम्राज्य में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में रियाद में राजदूत के रूप में कार्यरत डॉ. सुहैल एजाज खान की जगह लेंगे। डॉ. सुहैल खान, जो मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और 2023 से वहां सेवा दे रहे हैं, अपना कार्यकाल पूरा कर जल्द ही भारत लौटेंगे।
कौन हैं राजनयिक विपुल?
राजनयिक विपुल 1998 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं और उनके पास राजनयिक करियर का बड़ा अनुभव है। सऊदी अरब की जिम्मेदारी संभालने से पहले, उन्होंने 17 अगस्त 2023 से कतर में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया है। उन्होंने अपने करियर में काहिरा, कोलंबो, जिनेवा और दुबई स्थित भारतीय दूतावासों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।
महत्वपूर्ण पदों और शिक्षा का सफर
विपुल का शैक्षणिक और पेशेवर रिकॉर्ड अत्यंत प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 1994 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया और इसके बाद हैदराबाद के इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) से एमबीए की उपाधि प्राप्त की।
सम्बंधित ख़बरें
मोसाद चीफ बदलते ही इजरायली पीएम के बदले तेवर, ईरान को चेतावनी- दोबारा हमारे अस्तित्व के लिए नहीं बनेगा खतरा
3 जून का इतिहास: लॉर्ड माउंटबेटन ने आज ही के दिन किया था भारत बंटवारे का ऐलान, इतिहास का निर्णायक मोड़
मौत के 95 दिन बाद आज अली खामेनेई का होगा अंतिम संस्कार, तीन दिन तक दी जाएगी बिदाई, मोजतबा होंंगे शामिल!
ईरान ने बहरीन-कुवैत पर मिसाइलें दागीं, जवाब में US ने केश्म द्वीप पर की भीषण एयरस्ट्राइक; जानें ताजा हालात
विदेश मंत्रालय में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं:
2014-2017: विदेश मंत्रालय में निदेशक/संयुक्त सचिव।
2017-2020: दुबई में भारतीय महावाणिज्यदूत।
2020-2023: विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (खाड़ी क्षेत्र)।
उनका अनुभव राजनीति, व्यापार, विकास, निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा जैसे कई बड़े मुद्दों में है।
भारत-सऊदी अरब रणनीतिक संबंधों
विपुल की यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत-सऊदी अरब के संबंध एक ऐतिहासिक और रणनीतिक मोड़ पर हैं। दोनों देशों के बीच सहयोग ऊर्जा, रक्षा, आतंकवाद-रोधी प्रयासों और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में निरंतर बढ़ रहा है। सऊदी अरब भारत के प्रमुख ऊर्जा साझेदारों में से एक है, जहां से भारत अपनी तेल और गैस की जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है।
यह भी पढ़ें:- ईरान ने बहरीन-कुवैत पर मिसाइलें दागीं, जवाब में US ने केश्म द्वीप पर की भीषण एयरस्ट्राइक; जानें ताजा हालात
वर्ष 2010 में रणनीतिक साझेदारी और बाद में ‘स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप काउंसिल’ की स्थापना ने द्विपक्षीय सहयोग को एक मजबूत संस्थागत आधार प्रदान किया है। नए राजदूत के रूप में विपुल के कंधों पर इन बहुआयामी संबंधों को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने की जिम्मेदारी होगी।
