Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब हम चुप नहीं रहेंगे… पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी का रातभर का प्रदर्शन, जयराम रमेश का बड़ा ऐलान

PM Residence Protest: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना शुरू किया। जयराम रमेश ने कहा कि छात्रों को न्याय मिलने तक विरोध प्रदर्शन रातभर जारी रहेगा।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jul 21, 2026 | 07:25 PM

जयराम रमेश (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Congress Jairam Ramesh protest At PM Residence: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर बड़ा प्रदर्शन शुरू किया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई सांसद शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से मुलाकात कर धरना समाप्त करने का आग्रह किया, लेकिन बातचीत किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची। कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया कि छात्रों को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने घोषणा की कि राहुल गांधी का धरना रातभर चलेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ने की मांग की। वहीं कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाई जा रही है और संसद में विपक्ष को अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिया जा रहा। कांग्रेस का कहना है कि छात्रों की मांगों पर कार्रवाई करने के बजाय उनके खिलाफ बल प्रयोग किया गया, जिसके विरोध में पार्टी सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी। पार्टी ने देशभर के समर्थकों से भी इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

राहुल गांधी ने खत्म नहीं किया प्रदर्शन

प्रदर्शन के बीच केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की, लेकिन राहुल गांधी ने इसे मानने से इनकार कर दिया। दोनों के बीच हुई बातचीत बेनतीजा रही।

सम्बंधित ख़बरें

PM आवास मार्च पर पुलिस का बड़ा एक्शन, राहुल-प्रियंका और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया; देखें VIDEO

लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर लगाया आरोप, कहा- मांग मानने के बाद भी दे रहे धरना

छात्रों पर लाठीचार्ज से गरमाई सियासत, CJP के समर्थन में उतरे वाम दल; गृह मंत्री से मांगा जवाब

जयराम रमेश का रातभर आंदोलन का ऐलान

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी का यह धरना प्रदर्शन रात भर चलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बयान देने की मांग की। उन्होंने कहा अब हम चुप नहीं रहने वाले। राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन रात भर चलेगा।

कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध ने कहा कि आज प्रजातंत्र खत्म है। संसद में विपक्ष को बोलने तक नहीं दिया जा रहा है। बच्चों को बर्बरता से पीटा जा रहा है। देश संविधान नहीं, मनुस्मृति के हिसाब से चलाया जा रहा है और यही कारण है कि आज कांग्रेस पार्टी सड़क पर है। भाजपा के लोग चढ़ावा चोर हैं। मोदी सरकार ट्रंप के हाथों में खेल रही है। हमारा यही कहना है कि देश नहीं चला पा रहे हैं तो इस्तीफा दे दीजिए।

छात्रों की मांग को बताया जायज

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा कि छात्रों की मांग बिल्कुल जायज है। छात्रों की यही मांग है कि हम कई साल मेहनत करते हैं, ऐसे में हमारी कॉपियां अच्छे से चेक कर ली जाएं। क्या अब हिंदुस्तान में ठीक से परीक्षा करवाने की मांग पर छात्रों की पिटाई की जाएगी, उनके ऊपर आंसू गैस के गोले दागे जाएंगे ये सरासर अन्याय है।

ये भी पढ़ें-NEET पेपर लीक पर दिल्ली में सियासी भूचाल, PM आवास घेराव के बाद हरकत में सरकार, अमित शाह की बड़ी बैठक

पीएम को बाहर आना पड़ेगा- पवन खेड़ा

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि जब तक छात्रों-युवाओं को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस पार्टी, हमारे नेता और हम लोग पीएम आवास के सामने से हिलने वाले नहीं हैं। दिन हो या रात, पीएम को बाहर आना पड़ेगा। हमारी अपील है कि जो भी जहां है, वो यहां आए और धरने पर बैठ जाए। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, हम नहीं हिलेंगे।

Congress rahul gandhi pm residence protest jairam ramesh overnight dharna

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 07:25 PM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • India
  • Mallikarjun Kharge
  • PM Modi Government
  • Priyanka Gandhi reached Jantar Mantar
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.