Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वेनेजुएला पर UNSC बैठक में मचा घमासान! ट्रंप पर भड़का रूस, जानिए कौन किसके साथ- कौन खिलाफ

US Venezuela War: रूस ने अमेरिका की कार्रवाई की आलोचना करते हुए मादुरो और उनकी पत्नी की रिहाई की मांग की, जबकि अमेरिका के सहयोगी देशों ने इसे जरूरी कार्रवाई बताया।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jan 06, 2026 | 10:56 AM

वेनेजुएल मामले पर UNSC की आपात बैठक (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

UNSC meeting on Venezuela: वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आपात बैठक में अमेरिका के कदमों पर गंभीर सवाल उठे, और कई देशों के बीच गहरे मतभेद दिखे। बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा की गई कि अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप और मादुरो की गिरफ्तारी से पैदा हुए हालात वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए कितने खतरनाक हो सकते हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस मामले पर चिंता जताई और कहा कि अमेरिका की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन करती है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इस तरह की सैन्य कार्रवाई भविष्य में अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए किस प्रकार का उदाहरण बनेगी।

चीन-रूस ने की हमले की आलोचना

रूस ने अमेरिका की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया। रूस ने मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फलोरेस की तत्काल रिहाई की मांग की, साथ ही यह भी कहा कि किसी भी देश की संप्रभुता का इस प्रकार उल्लंघन नहीं किया जा सकता। वहीं चीन ने अमेरिकी कार्रवाई की आलोचना की और इसे यूएन चार्टर का उल्लंघन बताते हुए मादुरो दंपत्ति को तुरंत रिहा करने की मांग की।

सम्बंधित ख़बरें

वो पांच किरदार जिनकी गद्दारी ने मादुरो को किया बर्बाद! ईरानी ड्रोन से सुरक्षाकर्मी तक थे शामिल

‘बिकने के लिए नहीं है ग्रीनलैंड’, ट्रंप की धमकी पर भड़के पीएम नीलसन, बोले- कब्जे का सपना छोड़ो

डेल्सी रोड्रिग्ज ने ली वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति पद की शपथ, मादुरो की हिरासत को बताया ‘अपहरण’

वेनेजुएला में 45 मिनट से राष्ट्रपति भवन के पास फायरिंग…ड्रोन-जेट की आवाजों से दहशत में लोग- VIDEO

चीन और रूस के अलावा  क्यूबा, मेक्सिको और चिली जैसे देशों ने भी अमेरिका के कदम की निंदा की। इन देशों का कहना था कि सैन्य बल का प्रयोग स्थिति को और बिगाड़ सकता है और वैश्विक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाएगा।

यूरोपिय देश अमेरिका के साथ

वेनेजुएला ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने इस सैन्य कार्रवाई को देश के प्राकृतिक संसाधनों और विशाल तेल भंडारों को हासिल करने के उद्देश्य से किया। इसे वेनेजुएला ने आक्रामकता और उसकी संप्रभुता पर सीधा हमला बताया। वहीं, अमेरिका के सहयोगी देशों जैसे अर्जेंटीना, ब्रिटेन और लातविया ने इस कार्रवाई को सही ठहराया और इसे मादुरो सरकार के खिलाफ जरूरी कदम बताया।

यह भी पढ़ें: ईरान में वेनेजुएला जैसे ऑपरेशन की जरूरत…पूर्व प्रिंस ने की खामेनेई शासन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी

गौरतलब है कि, शनिवार को अमेरिकी सेना ने तड़के वेनेजुएला पर हमला कर निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फलोरेस को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यूयॉर्क लाया गया, जहां मादुरो पर ड्रग तस्करी से जुड़े आरोपों में मुकदमा चल रहा है। हालांकि मादुरो ने इन आरोपों को नकारते हुए उन्हें सिरे से खारिज किया है।

💡

Frequently Asked Questions

  • Que: रूस ने अमेरिका की कार्रवाई पर क्या प्रतिक्रिया दी?

    Ans: रूस ने अमेरिका की कार्रवाई की आलोचना करते हुए मादुरो और उनकी पत्नी की तत्काल रिहाई की मांग की।

  • Que: अमेरिका के सहयोगी देशों ने इस सैन्य कार्रवाई पर क्या कहा?

    Ans: अमेरिका के सहयोगी देशों ने इसे मादुरो सरकार के खिलाफ जरूरी कदम बताया।

  • Que: वेनेजुएला ने अमेरिका पर कौन सा आरोप लगाया?

    Ans: वेनेजुएला ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि उसने सैन्य कार्रवाई प्राकृतिक संसाधनों और तेल भंडारों पर कब्ज़ा करने के लिए की।

Venezuela us military action unsc reactions trump criticized

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 06, 2026 | 10:56 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • UNSC
  • US Venezuela War

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.