Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डोनाल्ड ट्रंप के फोन से FIFA ने बदले नियम! USA की टीम में किया बड़ा उलटफेर, बेल्जियम ने पावरगेम का लगाया आरोप

FIFA World Cup 2026: डोनाल्ड ट्रंप के जियानी इन्फेंटिनो को फोन कॉल करने के बाद FIFA ने USA के फोलारिन बालोगुन पर लगा 1 मैच का बैन हटा दिया है। बेल्जियम ने इस फैसले को शर्मनाक बताया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 06, 2026 | 10:03 AM

फोलारिन बोलागुन और डोनाल्ड ट्रंप (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Donald Trump FIFA Phone Call: फीफा वर्ल्ड कप में एक खिलाड़ी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन करना पड़ा। इस फोन कॉल के बाद फीफा ने अमेरिकी खिलाड़ी फोलारिन बालोगुन पर लगा एक मैच का बैन हटा लिया है। अमेरिकी खिलाड़ी से हटे बैन को लेकर बेल्जियम की फुटबॉल टीम ने कड़ी आपत्ति जताई। ऐसा इसलिए क्योंकि फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में बेल्जियम और USA में भिड़त होने वाली है।

अगर अमेरिकी खिलाड़ी फोलारिन पर बैन लग जाता तो वो आगामी बेल्जियम के खिलाफ होने वाले मुकाबले में बाहर हो जाते। हालांकि, अब फीफा ने यह बैन हटा दिया है, जिसके बाद अब बेल्जियम के खिलाफ खेलने के लिए वह तैयार रहेंगे। बताया जा रहा है कि यह बदलाव डोनाल्ड ट्रंप के फोन कॉल के बाद किया गया है। इस पर बेल्जियम ने इस फैसले के लिए फीफा पर डोनाल्ड ट्रंप के आगे झुकने का आरोप लगाया है।

डोनाल्ड ट्रंप और फीफा अध्यक्ष की बाचतीच

रिपोर्ट्स के अनुसार, फोलारिन बालोगुन से बैन हटाने का फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो के बीच फोन पर हुई बातचीत के तुरंत बाद लिया गया है। बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने फीफा अध्यक्ष से फोन पर हुई बातचीत के दौरान अपने फैसले पर फिर से विचार करने को कहा था। इस बातचीत के बाद फीफा ने फोलारिन बोलागुन का रेड कार्ड तो रद्द नहीं किया, लेकिन उन पर लगा बैन हटा दिया।

सम्बंधित ख़बरें

Cristiano Ronaldo Retirement: फीफा वर्ल्ड कप 2026 होगा रोनाल्डो का आखिरी विश्व कप, रिटायरमेंट पर दिया बयान

ट्रंप की दो अहम मुलाकातों पर दुनिया की नजर, NATO Summit में आखिर क्या होने वाला है?

मैंने बहुत कोशिश की.. FIFA से बाहर होने के बाद मैदान पर फूट-फूट कर रोए नेमार, इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास

FIFA World Cup 2026: हालैंड के डबल स्ट्राइक से नॉर्वे ने ब्राजील को हराया, पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

फोलारिन बोला गुन से बैन हटाने पर फीफा

इस मामले पर एक बयान में, फीफा ने घोषणा की कि फोलारिन बालोगुन का सस्पेंशन एक साल के लिए अस्थायी रूप से हटा दिया गया है। अगर इस दौरान बालोगुन कोई और उल्लंघन करते हैं, तो सस्पेंशन हटाने का फैसला रद्द कर दिया जाएगा और उन्हें सजा भुगतनी होगी। फीफा की न्यायिक संस्थाओं के पास अनुशासनात्मक प्रतिबंधों को पूरी तरह या आंशिक रूप से हटाने का अधिकार है।

How will you overrule a Red card for a foul like this by Folarin Balogun Donald Trump at it again 😒 pic.twitter.com/nKeOuvE5wF — Ephraimatic  (@__Ephraimatic) July 5, 2026

डोनाल्ड ट्रंप ने फीफा का जताया आभार

अमेरिकी खिलाड़ी फोलारिन बालोगुन से बैन हटाने के फैसले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फीफा का आभार माना। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा सही काम करने और एक बड़े अन्याय को सुधारने के लिए फीफा का बहुत-बहुत धन्यवाद।

Thank you to FIFA for doing what was right, and reversing a great injustice! President DONALD J. TRUMP ( TS: Jul 5 2026, 1:14 PM ET )​​​‍​​‌‍​​‌‍​​​​​​​‌‍​​​​​​​​​‌‍​​​​​​​‌‍​​​​​​​​​‌‍​​​​​‌‍​​​​​​​​​​‌‍​‌‍​​​​​​‌‍​​​​​​​​‌‍​​‌‍​​​‌‍​​‌‍​​​​‌‍​​​​​​‌‍​​​‌‍ pic.twitter.com/rHJRnc8hto — Commentary Donald J. Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) July 5, 2026

यह भी पढ़ें – मैंने बहुत कोशिश की.. FIFA से बाहर होने के बाद मैदान पर फूट-फूट कर रोए नेमार, इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास

बेल्जियम ने फीफा पर लगाए आरोप

अमेरिकी खिलाड़ी फोलारिन बालोगुन को बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ पिछले मैच में रेड कार्ड दिखाए जाने के बाद एक मैच का बैन लगा था। बेल्जियम के नेताओं और फुटबॉल अधिकारियों ने उन पर लगे बैन को कुछ समय के लिए हटाने के फीफा के फैसले का विरोध किया है। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि यह कदम शर्मनाक है और इससे फीफा वर्ल्ड कप की छवि खराब होगी।

Donald trump phone call fifa lifts ban us player folarin balogun belgium protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2026 | 10:03 AM

Topics:  

  • Belgium
  • Donald Trump
  • FIFA
  • FIFA World Cup
  • USA

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.