सिर्फ अमेरिकी समान खरीदो नहीं तो…ट्रंप का वेनेजुएला को नया फरमान, कहा- ये दोनों के लिए फायदेमंद
US Venezuela News: डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला को नए तेल सौदे से मिलने वाले पैसे से केवल अमेरिकी उत्पाद खरीदने का आदेश दिया, जिसमें कृषि, दवाइयां और ऊर्जा उपकरण शामिल हैं।
- Written By: अक्षय साहू
डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
US Ordered Venezuela Buy Only American Made Products: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को वेनेजुएला के लिए एक नया फरमान जारी करते हुए घोषणा की कि वेनेजुएला अब अपने नए तेल सौदे से प्राप्त होने वाली आय का इस्तेमाल केवल अमेरिकी-निर्मित उत्पाद खरीदने में करेगा। ट्रंप के अनुसार, इसमें अमेरिकी कृषि उत्पाद, अमेरिका में निर्मित दवाइयां, मेडिकल उपकरण और वेनेजुएला के इलेक्ट्रिक ग्रिड तथा ऊर्जा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए उपकरण शामिल होंगे।
ट्रंप ने इस फैसले को दोनों देशों के लिए लाभकारी बताया और कहा कि इससे वेनेजुएला अमेरिका को अपना मुख्य व्यापारिक साझेदार बनाएगा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘यह एक समझदारी भरा कदम है और वेनेजुएला तथा अमेरिका के लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद।’
मादुरो की गिरफ्तारी के बाद से तनाव
इस घोषणा ऐसे समय में आई है जब अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल देश की उपराष्ट्रपति अंतरिम रूप से देश की जिम्मेदारी संभाल रही हैं और उन्होंने अमेरिका के साथ सहयोग की बात कही है।
सम्बंधित ख़बरें
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
बांग्लादेश के ‘डोनाल्ड ट्रंप’ भैंसे की होगी ईद पर कुर्बानी, लोगों ने हेयरस्टाइल देख बताया था ट्रंप का हमशक्ल
जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला…, अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच इजरायल ने दी खुली चेतावनी, कहा- हम पूरी तरह तैयार
PM मोदी से दोस्ती सम्मान की बात…रुबियो को ट्रंप का अचानक आया वीडियो कॉल, बोले- मुझ पर भरोसा कर सकता है भारत
वहीं, वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिना लेविट ने एक ब्रीफिंग के दौरान बताया कि ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला के अंतरिम नेताओं के संपर्क में है। उन्होंने कहा, ‘ट्रंप सरकार अंतरिम अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। फिलहाल वेनेजुएला में अंतरिम अधिकारियों पर हमारा सबसे ज्यादा नियंत्रण है, और उनके फैसले अमेरिका ही लेगा।’
वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका का कब्जा
इसके अलावा, ट्रंप ने मंगलवार को पहले ही कहा था कि वेनेजुएला की अंतरिम सरकार अमेरिका को बाजार मूल्य पर तीन से पांच करोड़ बैरल उच्च गुणवत्ता वाला तेल उपलब्ध कराएगी। उनका यह भी कहना था कि तेल सीधे जहाजों द्वारा अमेरिका भेजा जाएगा। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति के रूप में वह इस पैसे पर नियंत्रण रखेंगे, लेकिन इसका उपयोग वेनेजुएला और अमेरिका दोनों देशों के लोगों की भलाई के लिए किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: ग्रीनलैंड के भविष्य पर अगले हफ्ते होगा फैसला, ट्रंप के सिपहसालार डेनमार्क से करेंगे हाई लेवल मीटिंग
इस कदम से यह स्पष्ट होता है कि ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला के साथ व्यापारिक और राजनीतिक संबंधों को अमेरिकी हितों के अनुरूप मजबूत करना चाहता है। नई नीति का मकसद अमेरिका को वेनेजुएला के ऊर्जा संसाधनों का मुख्य लाभार्थी बनाना और दोनों देशों के आर्थिक हितों को सुनिश्चित करना है।
