Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वेनेजुएला में भूकंप से 10 हजार लोगों की मौत! देश में आपातकाल लागू, महज 40 सेकेंड में शमशान बना शहर- VIDEO

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो विनाशकारी भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है। USGS ने 10,000 से अधिक मौतों की आशंका जताई है। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 25, 2026 | 08:52 AM

वेनेजुएला में भूकंप में मची भारी तबाही, फोटो- नवभारत डिजाइन

Follow Us
Follow Us:

Venezuela Earthquake Casualties News In Hindi: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार शाम आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने पूरे देश को दहला दिया है। इन दोनों भूकंपों के बीच का समय अंतराल केवल 40 सेकंड था, जिसने बचाव के लिए भी समय नहीं दिया।

पहला भूकंप रिक्टर स्केल पर 7.2 की तीव्रता का मापा गया, जिसका केंद्र राजधानी कराकास से लगभग 20 किलोमीटर दूर काराबोबो राज्य में स्थित था। इसके ठीक बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक शक्तिशाली झटका महसूस किया गया, जिसने तबाही का दायरा बढ़ा दिया।

भारी जनहानि की आशंका

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इस आपदा को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। एजेंसी के मुताबिक, यह वेनेजुएला में पिछले 126 वर्षों में आया सबसे बड़ा भूकंप है। आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर USGS ने अनुमान लगाया है कि इस त्रासदी में 10,000 से अधिक लोगों की जान जाने की संभावना 44% तक है।

सम्बंधित ख़बरें

फ्रांस में इबोला ने दी दस्तक, कांगो से लौटे डॉक्टर में मिला संक्रमण; WHO ने घोषित किया वैश्विक आपातकाल

6 साल का लंबा इंतजार खत्म! लिपुलेख दर्रे से कल फिर शुरू होगा India-China Trade, तिब्बत जाएंगे भारतीय व्यापारी

वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 22 मंजिला इमारत जमींदोज; जापान में भी कांपी धरती

मोसाद के निशाने पर आसिम मुनीर! जेनेवा शांतिवार्ता के दौरान मारने की रची साजिश, पत्रकार के दावे से हड़कंप

इतना ही नहीं, एजेंसी ने 1 लाख से अधिक मौतों की आशंका को भी 30% तक बताया है, जो इस आपदा की भयावहता को दर्शाता है। इससे पहले वर्ष 1900 में देश ने 7.7 तीव्रता का भूकंप झेला था।

Here is the current scenes in La Guaira, Venezuela after powerful earthquakes struck the area. A state of emergency has been declared by the acting president. pic.twitter.com/pDlvxj5pN0 — Open Source Intel (@Osint613) June 25, 2026

मलबे में तब्दील हुई इमारतें

राजधानी कराकास में भूकंप के प्रभाव से कई बहुमंजिला इमारतें जमींदोज हो गई हैं। विशेष रूप से शहर के पूर्वी इलाके चाकाओ में दो बड़ी इमारतें गिरने की खबर है, जहां स्थानीय प्रशासन के अनुसार कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। कराकास एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा भी गिर गया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

गृह मंत्री डिओसदादो काबेलो ने जानकारी दी है कि फायर ब्रिगेड, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मलबे से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए तैनात कर दी गई हैं। अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सोमवार तक के लिए सभी शैक्षणिक व सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

जापान में भी लगे तगड़े झटके

वेनेजुएला की इस त्रासदी के साथ ही दुनिया के दूसरे छोर, जापान में भी 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, केवल दो घंटों के भीतर दुनिया के दो अलग-अलग हिस्सों में ऐसे बड़े भूकंप आना एक बेहद दुर्लभ घटना है, जो लगभग 1,000 से 1,200 साल में एक बार देखने को मिलती है। वेनेजुएला के भूकंप के बाद शुरू में प्यूर्टो रिको, वर्जिन द्वीप समूह और अरूबा जैसे क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, जिसे करीब एक घंटे बाद वापस ले लिया गया।

A building has collapsed in Caracas, Venezuela after the M7.1 hit not long ago…👀🙏 pic.twitter.com/ale9hTmHRc — Volcaholic 🌋 (@volcaholic1) June 24, 2026

यह भी पढ़ें:-  फ्रांस में इबोला ने दी दस्तक, कांगो से लौटे डॉक्टर में मिला संक्रमण; WHO ने घोषित किया वैश्विक आपातकाल

इतिहास की सबसे बड़ी आपदाओं में शामिल

विशेषज्ञों का कहना है कि वेनेजुएला कैरेबियन और दक्षिण अमेरिकी टेक्टोनिक प्लेटों के मिलन बिंदु पर स्थित है, जिससे यहां हमेशा खतरा बना रहता है। 1812 में आए भूकंप ने यहां  30,000 लोगों की जान ली थी, और अब इस ताजा भूकंप को आधुनिक इतिहास की सबसे बड़ी आपदा माना जा रहा है। पेट्रोल सप्लाई बाधित होने और बुनियादी ढांचे को पहुंचे नुकसान के कारण राहत कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

Venezuela earthquake magnitude 7 5 casualties update caracas

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 08:52 AM

Topics:  

  • Earthquake
  • Venezuela
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.