टेक्सास के पोर्ट आर्थर ऑयल रिफाइनरी में धमाका, चारों तरफ फैला आग का धुंआ, सामने आया खौफनाक VIDEO
Texas Refinery Fire: टेक्सास में वैलेरो रिफाइनरी में इंडस्ट्रियल हीटर के कारण धमाका हुआ। आग से काला धुआं उठा, सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया, जांच और बुझाने का काम जारी।
- Written By: अक्षय साहू
टेक्सास की वैलेरो रिफाइनरी में धमाका (सोर्स- सोशल मीडिया)
Texas Valero Refinery Explosion: टेक्सास के पोर्ट आर्थर स्थित वैलेरो रिफाइनरी में सोमवार शाम एक भीषण धमाके के बाद भारी आग लग गई। स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 6:30 बजे हुए इस विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आस-पास के निवासियों ने अपने घरों में तेज झटके महसूस किए। घटना के तुरंत बाद आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, जिसके चलते प्रशासन को पोर्ट आर्थर के पश्चिमी हिस्से के लिए ‘शेल्टर-इन-प्लेस’ (वहीं रुकने का आदेश) जारी करना पड़ा।
जेफरसन काउंटी की शेरिफ जेना स्टीफेंस ने स्थानीय न्यूज आउटलेट KFDM को बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, यह धमाका संभवतः एक इंडस्ट्रियल हीटर में खराबी की वजह से हुआ था। रिपोर्ट मिलते ही इमरजेंसी सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के मद्देनजर जेफरसन काउंटी के अधिकारियों ने स्टेट हाईवे 82 और 87 को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।
आग पर काबू पाने की कोशिश जारी
वैलेरो रिफाइनरी और पुलिस प्रशासन के लिए सबसे राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां मौजूद सभी कर्मचारियों का सुरक्षित पता लगा लिया गया है। पोर्ट आर्थर पुलिस चीफ टिम ड्यूरिसो और शेरिफ स्टीफेंस ने पुष्टि की है कि इस हादसे में फिलहाल किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान की नई गीदड़भभकी! भारत के बांधों पर हमले की फिराक में PAK? पूर्व कानून मंत्री ने फिर उगला जहर
Bangladesh Ram Temple: ‘राम मंदिर से दिक्कत क्या है?’ बांग्लादेश संसद में कट्टरपंथियों पर बरसे सांसद
Nepal Tea Dispute: सीमा पर फंसी 13 लाख किलो चाय, सख्त टेस्टिंग से नेपाली फैक्ट्रियों पर लगा ताला
Moscow Murder Case: मॉस्को में 3 बेडरूम फ्लैट के लिए कसाई बना भाई, बहन के टुकड़े कर टॉयलेट में बहाए
JUST IN: Explosion reported at Valero refinery in Port Arthur, Texas. Nearby residents told to shelter in place pic.twitter.com/wjYPyx98PW — BNO News (@BNONews) March 24, 2026
वैलेरो की पब्लिक अफेयर्स मैनेजर कैरोल हेबर्ट ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि, “वर्तमान में हमारी एक यूनिट में आग लगी है। हमारी इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। हमारे कर्मचारियों और समुदाय की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
यह भी पढ़ें- झूठ बोल रहे हैं ट्रंप! शांति वार्ता के दावों को ईरान ने किया खारिज, कहा- लक्ष्य हासिल होने तक जारी रहेंगे हमले
आग वाली यूनिट पूरी तरह से बंद
शेरिफ स्टीफेंस के अनुसार, फिलहाल इलाके को खाली कराने (Evacuation) की कोई योजना नहीं है। वैलेरो की फायर टीम आग बुझाने के लिए पानी का छिड़काव कर रही है और स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। फिलहाल रिफाइनरी की उस यूनिट को पूरी तरह बंद कर दिया गया है जहां धमाका हुआ था, ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। इसके अलावा टेक्सास पुलिस इस बात की जांच करने में लग गई है कि धमाका किस वजह से हुआ।
