उस्मान हादी की हत्या के मुख्य संदिग्ध फैसल मसूद (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

भारत नहीं दुबई में मिला उसमान हादी का हत्यारा! यूनुस सरकार की खोली पोल, आरोपों से किया इनकार- VIDEO

Osman Hadi Murder: बांग्लादेश के स्टूडेंट लीडर उस्मान हादी की हत्या के मुख्य संदिग्ध फैसल मसूद ने दुबई से वीडियो में आरोपों से इंकार किया, जमात शिबिर पर जिम्मेदारी डाली, पेशेवर संबंध बताया।

अक्षय साहू

Osman Hadi Killer in Dubai: बांग्लादेश के एक चर्चित पत्रकार ने स्टूडेंट लीडर उस्मान हादी की हत्या के मुख्य संदिग्ध की लोकेशन सार्वजनिक की है। जिसके कुछ ही घंटे बाद आरोपी ने विदेश से एक वीडियो संदेश जारी कर हत्या में अपनी भागीदारी से इनकार किया और एक राजनीतिक समूह पर गंभीर आरोप लगाया। यह वही आरोपी है जिसके भारत भागने का दावा किया जा रहा था। शरीफ उस्मान हादी की हत्या के मुख्य संदिग्ध फैसल करीम मसूद ने ऑनलाइन वीडियो में कहा कि वह फिलहाल दुबई में है और हत्या में उसका कोई हाथ नहीं है। इसके बजाय, उसने जमात-ए-इस्लामी की छात्र शाखा, जमात शिबिर, पर जिम्मेदारी का आरोप लगाया और हादी के साथ अपने संबंधों को पूरी तरह पेशेवर बताया।

करीम मसूद ने क्या कहा?

मसूद ने वीडियो में कहा, “मैंने हादी को नहीं मारा। मेरे परिवार और मुझे फंसाया जा रहा है। मैं खुद को 'विच हंट' से बचाने के लिए दुबई आया हूं। हादी जमात का प्रोडक्ट है। हो सकता है इसके पीछे जमातियों का हाथ हो।” उन्होंने दावा किया कि वह एक आईटी कंपनी के मालिक के रूप में हादी से सिर्फ व्यापारिक कारणों से मिला था और सरकारी ठेके मिलने के बदले राजनीतिक दान दिए थे।

इससे पहले बांग्लादेश पुलिस ने आरोप लगाया था कि मसूद और एक अन्य संदिग्ध आलमगीर शेख ने 12 दिसंबर को हादी पर हमला होने के बाद देश छोड़कर हलुआघाट बॉर्डर के रास्ते भारत में प्रवेश किया और शायद अन्य स्थानों पर चले गए। हालांकि, भारतीय सुरक्षा अधिकारियों ने इस दावे का खंडन किया है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और मेघालय पुलिस ने ऐसी किसी क्रॉस-बॉर्डर मूवमेंट की खबरों को निराधार बताया।

दिनदहाड़े गोली मारी गई थी गोली

हादी को 12 दिसंबर को ढाका के पलटन इलाके में एक चुनावी अभियान के दौरान दिनदहाड़े गोली मारी गई थी। गंभीर चोटों के कारण उनकी 18 दिसंबर को सिंगापुर में मृत्यु हो गई, जिससे पूरे बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन और अशांति फैल गई।

ढाका पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है। हत्या और कथित भागने की योजना से जुड़े कई संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं। मसूद को भागने में मदद करने के आरोप में दो लोगों को रिमांड पर लिया गया है, और आने वाले दिनों में चार्जशीट दायर होने की उम्मीद है।

दिल्ली में बारिश ने लगाया हवाई सफर पर ब्रेक! 12 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में फिर होगा कॉकरोचों का जुटान, CJP ने किया मार्च का ऐलान, इस बार जंतर-मंतर नहीं इंडिया गेट पर प्रदर्शन

मोदी-ट्रंप मीटिंग में प्रेस को बुलाने की इजाजत, लेकिन सवालों पर थी रोक? सर्जियो गोर के दावे पर मचा बवाल!

झमाझम बारिश से थमी दिल्ली-NCR की रफ्तार! घुटनों तक जलभराव, IMD का रेड अलर्ट, उड़ानों पर भी पड़ा असर

अगर प्रशासन चाहता तो न उजड़ता कुणाल का परिवार! पहले भी हो चुके हैं 13 सुसाइड, जानें खवड्या पहाड़ी का खौफनाक सच