Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईरान के तेल पर कब्जा करना असली मकसद…ट्रंप के करीबी ने लाइव TV पर कबूली सच्चाई, बताया अमेरिका का मास्टरप्लान

US-Iran War: अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा कि ईरान पर हमलों का असली मकसद उसके तेल भंडार पर नियंत्रण हासिल करना है, जिससे अमेरिका की अर्थव्यवस्था और चीन पर प्रभाव बढ़ेगा।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Mar 09, 2026 | 08:52 AM

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

US Take Over Iran Oil: अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने हाल ही में कहा है कि ईरान पर अमेरिकी हमलों का असली मकसद उसके तेल भंडार पर नियंत्रण हासिल करना है। यह बयान उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर हमलों और उनके संभावित नतीजों पर चर्चा करते हुए दिया। ग्राहम ट्रंप के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने टीवी पर खुलकर कहा कि अमेरिका ईरानी तेल में दिलचस्पी रखता है।

उनके इस बयान से ईरानी आरोपों को बल मिला कि वॉशिंगटन उनके तेल संसाधनों पर कब्जा करना चाहता है। फोक्स न्यूज के साथ बातचीत में ग्राहम ने कहा, “वेनेजुएला की तरह हम ईरानी तेल पर भी नियंत्रण चाहते हैं। वेनेजुएला और ईरान के पास दुनिया के लगभग 31 प्रतिशत तेल भंडार हैं। यदि अमेरिका इन भंडारों पर नियंत्रण पाता है तो हमारी अर्थव्यवस्था को सीधा फायदा होगा और चीन को भी कमजोर किया जा सकेगा, क्योंकि बीजिंग को इन दोनों देशों से तेल मिलता है।”

बार-बार बयान बदल रहे अमेरिकी नेता

पिछले साल जून में इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमले किए थे। इसके बाद इस साल 28 फरवरी से ईरानी शहरों पर फिर से बमबारी जारी है। अमेरिकी नेताओं ने हमलों का कारण ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकना और तेहरान में नई सरकार लाना बताया है। वे बार-बार यह तर्क देते रहे हैं कि उनका उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमता को कम करना है ताकि वह इजरायल के लिए खतरा न बने। वहीं, ईरानी नेतृत्व का कहना है कि वॉशिंगटन का असली लक्ष्य उनके तेल संसाधन हैं। कई विशेषज्ञ भी मानते हैं कि अमेरिकी हमलों के पीछे तेल पर नियंत्रण का इरादा छिपा है।

सम्बंधित ख़बरें

इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO

मिडिल ईस्ट संकट: CBSE ने कतर समेत खाड़ी देशों में टालीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, 14 मार्च को फिर होगी समीक्षा

मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO

CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO

JUST IN: 🇺🇸🇮🇷Senator Graham says they want to take over the Iranian oil as in Venezuela: “Venezuela and Iran have 31 percent of the world’s oil reserves. We’re going to have a partnership with 31 percent of the known reserves. This is China’s nightmare.” pic.twitter.com/6Txt8C35pM — Megatron (@Megatron_ron) March 8, 2026

ग्राहम के बयान ने ट्रंप प्रशासन के ईरानी नीतियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर चर्चा हो रही है और कई यूजर्स का कहना है कि ट्रंप के करीबी नेता ही असली मंशा उजागर कर रहे हैं। अमेरिकी नेताओं की तरफ से यह स्वीकारोक्ति सीधे तौर पर तेल पर कब्जे की बात को साबित करती है।

यह भी पढ़ें: यह कीमत बहुत कम…100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चे तेल का दाम, ट्रंप बोले- ईरान को खत्म करते ही कम हो जाएंगे भाव

ट्रंप की नीतियों की तारीफ

लिंडसे ग्राहम डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की लगातार सराहना करते आए हैं। उन्हें रूस और चीन का विरोधी माना जाता है और भारत के खिलाफ उनके कड़े बयान व 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकियों ने भी सुर्खियां बटोरी हैं। ग्राहम रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और दो दशक से अमेरिकी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Us to seize iranian oil just like venezuela says senator graham

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 09, 2026 | 08:50 AM

Topics:  

  • America
  • Donald Trump
  • Iran
  • Israel Iran Tension
  • Latest News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.