दिल्ली में 10 दिनों के अंदर दूसरा बड़ा अग्निकांड, अब तुगलकाबाद में लगी भीषण आग, 3 की लोगों की जलकर मौत- VIDEO
Delhi Fire Accident: दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में शुक्रवार तड़के एक इमारत में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दमकल विभाग ने पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
- Written By: अक्षय साहू
दिल्ली के तुगलकाबाद में इमारत में लगी आग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Delhi Tughlakabad Building Fire: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भीषण आग की खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार तड़के तुगलकाबाद इलाके में एक बिल्डिंग में आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। आग लगने की खबर से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह पिछले 10 दिनों में दिल्ली में दूसरा बड़ा हादसा है।
जानकाारी के मुताबिक, शुक्रवार तड़के दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि फायर ब्रिगेड की टीम इमारत से पांच लोगों को सुरक्षित निकालने में कामयाब रही। इस हादसे से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी आग
फायर विभाग के एडीओ यशवंत मीणा ने हादसे को लेकर बताया कि, घटना रात को करीब 2:25 की है। यहां तुगलकाबाद में एक बहुमंजिला इमारत की पार्किंग में आग लग गई। इसमें पार्किंग में खड़ी तीन स्कूटी, दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल आग की चपेट में आ गईं। देखते ही देखते आग और धुंआ ग्राउंड फ्लोर से लेकर पांचवीं मंजिल तक फैल गया। इससे लोग अदंर फंस गए।
सम्बंधित ख़बरें
‘पुष्पा’ झुकेगा नहीं…पर हाफ पैंट में सड़क पर घूमेगा, पुलिस ने निकाली TMC नेता की हेकड़ी; VIDEO वायरल
इमरजेंसी अलर्ट से अमेरिका के रक्षा मुख्यालय में मचा हड़कंप, ईरान पर हमले से पहले पेंटागन में क्या हुआ?
पिता की राह पर चला बेटा, U-19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का चयन; श्रीलंका दौरे के लिए टीम का एलान
अभिषेक बनर्जी पर KMC का शिकंजा, अवैध निर्माण मामले में कमिश्नर ने दिए सख्त निर्देश; 5 दिन में मांगी रिपोर्ट
#WATCH | Delhi: Three people died after a massive fire broke out in a building in Tughlakabad Extension area during the early hours of Friday. Visuals from the spot. https://t.co/KqSJGbqTEO pic.twitter.com/dY9aQl5rgE — ANI (@ANI) June 12, 2026
एडीओ यशवंत मीणा ने आगे बताया कि, हादसे की सूचना फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव अभियान शुरू किया। टीम पांच लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब रही। एडीओ ने बताया कि संकरी गली में ग्राउंड प्लस पांच मंजिला इमारत होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इस हादसे में अब तक तीन लोगों के मारे जाने की सूचना है। पुलिस फिलहाल हादसे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- Aaj Ka Mausam: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल
मालवीय नगर के होटल में लगी थी आग
दिल्ली में यह 10 दिनों के अंदर दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले 3 जून को मालवीय नगर में एक होटल के अंदर भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में 21 लोगों की दर्दनाक रूप से मौत हो गई थी। मरने वाले में 12 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। पुलिस जांच में सामने आया कि होटल को अवैध रूप से चलाया जा रहा था। 6 कमरे बनाने की इजाजत थी लेकिन होटल के मालिक ने लोगों की सुरक्षा को तक पर रखकर 26 कमरे बना रखे थे। दिल्ली पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। इसी बीच तुगलकाबाद हादसे ने दिल्ली में लोगों की सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
