इमरजेंसी अलर्ट से अमेरिका के रक्षा मुख्यालय में मचा हड़कंप, ईरान पर हमले से पहले पेंटागन में क्या हुआ?
Pentagon Alert: अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन में एयर क्वालिटी खराब होने के बाद इमरजेंसी अलर्ट जारी कर कई हिस्सों को लॉकडाउन किया गया। HAZMAT टीमों को जांच के लिए मौके पर बुलाया गया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अमेरिका का रक्षा मुख्यालय पेंटागन (Image- Social Media)
US Pentagon Lockdown: अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन में इमरजेंसी की स्थिति की खबर सामने आई है। पेंटागन के कुछ हिस्सों को बंद कर दिया गया है और खतरनाक पदार्थों से निपटने वाली विशेष टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना HAZMAT (Hazardous Materials) से जुड़ी है। HAZMAT ऐसे खतरनाक पदार्थों को कहा जाता है जो इंसानों, पर्यावरण और संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।
पेंटागन के प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने बताया कि इमारत के सुरक्षा सिस्टम ने हवा की गुणवत्ता (एयर क्वालिटी) से जुड़ी एक समस्या का पता लगाया है। इसके बाद प्रभावित क्षेत्रों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया।
क्या कहा पेंटागन के प्रवक्ता ने?
पार्नेल ने कहा कि विभाग मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है, जिसके तहत प्रभावित क्षेत्र में मौजूद लोगों को वहीं सुरक्षित रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, “पेंटागन के पास इमारत और उसमें मौजूद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्नत सुरक्षा प्रणालियां हैं। इन प्रणालियों ने हवा की गुणवत्ता से जुड़ी एक समस्या का पता लगाया है, जिसके बाद एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ताकि स्थिति की गंभीरता का आकलन किया जा सके। विभाग सुरक्षा के मानक प्रोटोकॉल लागू कर रहा है, जिसमें प्रभावित इलाके के लिए ‘शेल्टर-इन-प्लेस’ का आदेश भी शामिल है। रिस्पॉन्स टीमें तैनात हैं और जरूरत पड़ने पर लोगों की सहायता के लिए तैयार हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
‘पुष्पा’ झुकेगा नहीं…पर हाफ पैंट में सड़क पर घूमेगा, पुलिस ने निकाली TMC नेता की हेकड़ी; VIDEO वायरल
पिता की राह पर चला बेटा, U-19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का चयन; श्रीलंका दौरे के लिए टीम का एलान
Explainer: पाकिस्तान की नाक में दम करने वाला JAAC क्या है, PoK में मचे कोहराम को कैसे दे रहा खाद-पानी?
वेनेजुएला की तरह ईरान के तेल पर भी करेंगे कब्जा…ट्रंप ने दी आज रात बड़े हमले की धमकी, टेंशन में दुनिया!
कई मंजिलों और कॉरिडोर को किया गया लॉकडाउन
CNN की रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन के अंदर कई मंजिलों और कॉरिडोर को लॉकडाउन कर दिया गया है, जबकि अन्य हिस्सों को खाली कराया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना खतरनाक पदार्थों से संबंधित आशंका के चलते सामने आई, जिसके बाद HAZMAT टीम सहित विशेष जांच दल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पेंटागन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जांच में एक से दो घंटे का समय लग सकता है। जरूरत पड़ने पर इमारत में मौजूद लोगों की मदद के लिए अतिरिक्त रिस्पॉन्स टीमें भी तैयार रखी गई हैं।
यह भी पढ़ें- वेनेजुएला की तरह ईरान के तेल पर भी करेंगे कब्जा…ट्रंप ने दी आज रात बड़े हमले की धमकी, टेंशन में दुनिया!
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉरिडोर 4 से 7 तक दूसरी से पांचवीं मंजिल के हिस्सों को लॉकडाउन किया गया था। इस दौरान पुलिसकर्मी गैस मास्क और रासायनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस विशेष गियर पहने हुए दिखाई दिए। हालांकि, एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया कि यह स्थिति संभवतः गलत अलार्म बजने के कारण पैदा हुई। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर इमारत की सुरक्षा जांच जारी रखी जाएगी।
