अमेरिका के टेक्सास में भीषण विमान हादसा, सेसना 421C प्लेन क्रैश; हादसे में 5 लोगों ने गंवाई जान
Texas Plane Crash: अमेरिका के टेक्सास में विम्बरले में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हेस काउंटी के अधिकारियों के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई है।
- Written By: अमन उपाध्याय
सेसना 421C प्लेन, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
US Texas Plane Crash News In Hindi: अमेरिका के टेक्सास प्रांत से एक दुखद खबर सामने आई है जहां गुरुवार देर रात एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेस काउंटीके अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस विमान हादसे में सवार सभी पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई है। यह हादसा टेक्सास की राजधानी ऑस्टिन से लगभग 40 मील (64 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में स्थित विम्बरले शहर में हुआ।
कब हुआ क्रैश हुआ विमान?
संघीय विमानन प्रशासन (FAA) के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान ‘सेसना 421C’ (Cessna 421C) मॉडल का था। रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 11:25 बजे यह विमान अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हेस काउंटी के जज रूबेन बेसेरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की कि बचाव दलों को रात करीब 11:05 बजे ही विमान के लापता होने या गिरने की सूचना मिल गई थी। जिसके बाद तुरंत राहत अभियान शुरू किया गया।
5 DEAD IN HAYS COUNTY PLANE CRASH
Hays County: Emergency responders were dispatched at approximately 11:05 p.m. last night following reports of an aircraft down in the Wimberley area. The aircraft, identified as a Cessna 421C, was confirmed to have crashed with five individuals… pic.twitter.com/K0CmcGVnev — Chris Walker (@WalkerATX) May 1, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Meloni Trump Controversy: अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दो… इटली की PM मेलोनी का ट्रंप पर तीखा पलटवार
बैक-टू-बैक ब्लास्ट से दहला पाकिस्तान, बन्नू में आतंकियों ने गाड़ियों को बनाया निशाना; 7 लोगों ने गवांई जान
24 घंटे भी नहीं टिका युद्धविराम! दक्षिणी लेबनान पर इजरायल ने की एयर स्ट्राइक, 5 लोगों की मौत
बांग्लादेश में हिंदुओं का विरोध प्रदर्शन: ढाका में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, सड़कों पर उतरे लोग
कैसे हुआ हादसा?
शुरूआती जांच और जज बेसेरा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ऐसा लगता है कि हादसे के समय विमान बहुत ही तेज गति में उड़ान भर रहा था। हालांकि, इस हादसे के सटीक कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। विमान में सवार पांचों मृतकों के नामों का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है।
जांच में जुटी राष्ट्रीय एजेंसियां
इस गंभीर हादसे की जांच के लिए अमेरिका की दो बड़ी एजेंसियां, संघीय विमानन प्रशासन (FAA) और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) मैदान में उतर गई हैं। ये एजेंसियां विमान के मलबे और तकनीकी डेटा की बारीकी से जांच करेंगी ताकि यह पता चल सके कि क्या यह कोई तकनीकी खराबी थी या मानवीय चूक। घटनास्थल पर सबूतों को सुरक्षित रख लिया गया है।
यह भी पढ़ें:- दुनिया की ‘एनर्जी लाइफलाइन’ पर संकट: होर्मुज में 90% जहाजों की आवाजाही ठप, समंदर के बीच फंसे 20,000 नाविक
एक अन्य विमान की सुरक्षित लैंडिंग
हादसे के समय क्षेत्र में एक और विमान भी उड़ान भर रहा था। राहत की बात यह रही कि वह दूसरा विमान सुरक्षित रूप से सैन एंटोनियो के पास लैंड करने में सफल रहा। फिलहाल प्रशासन ने क्षेत्र में हवाई यातायात को लेकर एहतियात बरतने की सलाह दी है। स्थानीय प्रशासन और राहत कर्मियों ने दुर्घटनास्थल पर अपनी मौजूदगी बनाए रखी है ताकि जांच की प्रक्रिया सही तरीके से चल सके।
