Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेरिका ने विदेशी धरती से दागी टायफून मिसाइल, US की चाल से चीन में मचा हड़कंप

Typhon missile system: अमेरिका में चल रहे युद्धाभ्यास ‘टैलिसमैन सेबर’ में भारत सहित कुल 19 देश हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान अमेरिकी सेना ने टायफून मिसाइल सिस्टम का परीक्षण भी किया।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 18, 2025 | 08:56 AM

अमेरिका ने विदेशी धरती से दागी टायफून मिसाइल, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

अमेरिका ने ऐसा कदम उठा लिया है जिससे चीन के साथ उसके रिश्तों में और तनाव आ सकता है। ऑस्ट्रेलिया में चल रहे ‘टैलिसमैन सेबर’ नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान अमेरिकी सेना ने मिड-रेंज कैपेबिलिटी वाला टायफून मिसाइल सिस्टम का परीक्षण किया। खास बात यह है कि यह टेस्ट अमेरिका के बाहर पहली बार किया गया है। इससे पहले यह मिसाइल सिस्टम फिलीपींस में भी तैनात किया गया था, और अब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में यह दूसरी तैनाती मानी जा रही है। इस लाइव फायरिंग ड्रिल से चीन की चिंता बढ़ना लाजमी है।

ऑस्ट्रेलिया में टैलिसमैन सेबर नामक एक विशाल सैन्य अभ्यास चल रहा है, जिसकी शुरुआत 15 जुलाई से हुई है। इस वॉर एक्सरसाइज में भारत सहित कई प्रमुख देशों की सेनाएं भाग ले रही हैं। यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान अमेरिका ने अपनी घातक टायफून मिसाइल का लाइव परीक्षण किया है। खास बात यह है कि पहली बार इस जहाज-मारक मिसाइल सिस्टम को विदेशी जमीन पर टेस्ट किया गया है। अमेरिकी सेना ने इस परीक्षण को पूरी तरह सफल बताया है।

समुद्री ताकत को सीमाओं से बाहर बढ़ाने की कोशिश

अमेरिका द्वारा किया गया मिसाइल परीक्षण चीन के लिए चिंता का कारण बन सकता है। हाल के दिनों में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन की पीपुल्स लिबरेशन नेवी का रुख काफी आक्रामक नजर आया है। कुछ महीने पहले इस क्षेत्र में तनावपूर्ण हालात बने थे, जब चीन ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को बिना किसी पूर्व सूचना के लाइव फायर ड्रिल की। इससे यह संकेत मिला कि चीन अपनी समुद्री ताकत को सीमाओं से बाहर भी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

4 फरवरी को क्यों मनाया जाता है विश्व कैंसर दिवस? यहां जानें वजह और महत्व

श्रीलंका मना रहा 78वां स्वतंत्रता दिवस, कोलंबो में गौरवशाली इतिहास और आजादी का जश्न; जानें क्या है इस बार खास

रूसी तेल पर ट्रंप के दावे से मची खलबली, पुतिन के ऑफिस ने दिया दो-टूक जवाब, कहा- हमें नहीं मिली कोई खबर

एपस्टीन फाइलों पर अमेरिका में हड़कंप; 31 नाबालिग पीड़ितों के नाम हुए उजागर, वेबसाइट बंद करने की उठी मांग

यह भी पढे़ें:- समंदर के नीचे जंग की तैयारी! रूस-चीन की चाल से कांपे ये देश, रिपोर्ट से मची हलचल

चीनी शहरों को भी बना सकती है निशाना

अमेरिका टायफून मिसाइल को स्थायी रूप से तैनात करने की योजना बना रहा है। यह मिसाइल इतनी दूर तक मार करने में सक्षम है कि दक्षिण चीन सागर में मौजूद चीनी शहरों को भी निशाना बना सकती है। शुरुआत में इसे फिलीपींस में तैनात किया गया था, और हाल ही में इसका परीक्षण ऑस्ट्रेलिया में भी किया जा चुका है। खास बात यह है कि टायफून मिसाइल दागे जाने से पहले यह एक साथ 16 मिसाइलों के समूह को छोड़ने की क्षमता रखती है।

लाइव परीक्षण पर चीन की पैनी नजर

ऑस्ट्रेलिया में टायफून मिसाइल के लाइव परीक्षण पर चीन की पैनी नजर है, क्योंकि फिलीपींस में इस दूर तक मार करने वाली मिसाइल प्रणाली की स्थायी तैनाती की योजना बन रही है। यह मिसाइल दक्षिण चीन सागर में स्थित चीन के शहरों और उसके कृत्रिम द्वीपों को भी निशाना बना सकती है। ऐसे में अगर फिलीपींस में इसकी तैनाती होती है, तो ऑस्ट्रेलिया का यह परीक्षण बीजिंग की चिंता को और बढ़ा सकता है।

यह भी पढे़ें:- US का बड़ा एक्शन, पाक समर्थित TRF अब आतंकी संगठन घोषित, पहलगाम हमले का माना दोषी

सटीक हमला करने में सक्षम

टायफून मिड-रेंज कैपेबिलिटी (MRC) प्रणाली अमेरिकी सेना की एक आधुनिक मिसाइल प्रणाली है, जो लंबी दूरी तक सटीक हमले करने में सक्षम है। टायफून की एक बैटरी में चार लॉन्चर होते हैं और हर लॉन्चर में चार मिसाइलें लोड की जा सकती हैं। इसे खासतौर पर समुद्र में दुश्मन के जहाजों को निशाना बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एमके-41 वर्टिकल लॉन्च सिस्टम (VLS) का इस्तेमाल होता है, जो कि कई अमेरिकी युद्धपोतों पर पहले से ही उपयोग में है।

Us tests typhoon anti ship missile china tensions rise

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2025 | 08:55 AM

Topics:  

  • America
  • China
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.