Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आसमान से बरसी तबाही! अमेरिका का हूतियों पर कहर, एक महीने में 123 ढेर; US ड्रोन भी बना निशाना

US Airstrikes On Houthi: यमन में अमेरिकी हवाई हमलों में 123 लोगों की जान चली गई और 247 लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। यह जानकारी हूती विद्रोहियों के स्वास्थ्य विभाग ने दी है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Apr 15, 2025 | 06:18 PM

अमेरिका का हूतियों पर कहर, एक महीने में 123 ढेर, फोटो (सोर्स - एआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: मार्च के मध्य से यमन में अमेरिकी सेना ने एक बार फिर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं, जिनमें अब तक 123 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है और 247 लोग घायल हुए हैं। यमन के हूती नियंत्रित स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है। घायल लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। यह बयान रविवार देर रात उस समय सामने आया, जब सना के पश्चिमी इलाके में एक सिरेमिक फैक्ट्री को निशाना बनाते हुए अमेरिकी हमले में 7 लोगों की मौत हो गई और 29 घायल हो गए।

इससे पहले 9 अप्रैल को स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया था कि हालिया हमलों में 107 लोगों की जान गई है और 223 घायल हुए हैं। हूती समूह आम तौर पर अपने लड़ाकों के हताहत होने की जानकारी साझा नहीं करता। हालांकि अमेरिकी सेना का दावा है कि इन हमलों में कई हूती नेताओं को मार गिराया गया है, जिसे हूती समूह ने गलत बताया है। रविवार को हूती समूह ने यह भी दावा किया कि उन्होंने एक और अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन मार गिराया है। नवंबर 2023 से अब तक यह 19वां अमेरिकी ड्रोन है जिसे हूतियों ने गिराने का दावा किया है।

अमेरिका के ड्रोन को मार गिराया

हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारेया ने बताया कि यमन के उत्तर-पश्चिम में स्थित हज्जाह प्रांत के हवाई क्षेत्र में अमेरिका के एक एमक्यू-9 ड्रोन को मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई दुश्मन के खिलाफ की गई और ड्रोन को एक स्वदेशी रूप से विकसित सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल के जरिए गिराया गया। सारेया ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका के लगातार हमलों के बावजूद हूती समूह की सैन्य क्षमता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हूती ने दी है अमेरिका को धमकी

हूती समूह ने एक बयान में कहा है कि वह फिलिस्तीनी जनता का समर्थन करता है और जब तक गाजा पर इजरायल के हमले बंद नहीं होते और वहां की नाकाबंदी नहीं हटाई जाती, तब तक उसकी कार्रवाइयां जारी रहेंगी। अमेरिका ने 15 मार्च को हूती लड़ाकों के खिलाफ दोबारा हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिका का दावा है कि इन हमलों का उद्देश्य हूती समूह को लाल सागर में इजरायली और अमेरिकी जहाजों पर हमले करने से रोकना है।

Us strikes houthis from sea to sky 123 killed in one month drone also targeted

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2025 | 06:18 PM

Topics:  

  • America
  • Houthi
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

US डॉलर पर बड़ा प्रहार, ब्रिक्स देशों के बीच रुपये में ट्रेड की अनुमति; टैरिफ के खिलाफ भारत का जवाब

2

जेल की दीवारों से उठी आंधी… इमरान खान ने कर दिया पाक की राजनीति में बड़ा खेला, शहबाज की उड़ी नींद

3

विशेष: अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर नोबेल मैनिया अटैक, किसी को धमकाते हैं, किसी को पुचकारते

4

कुछ बड़ा होने वाला है… US में बढ़ाई जा रही सेना, राष्ट्रपति के आदेश पर नेशनल गार्ड की बड़ी तैनाती

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.