-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Us Reduces Tariffs On Coffee Tea And Fruits India Will Be In Benefit
अमेरिका में कॉफी, चाय और फलों पर कम हुआ टैरिफ, भारत को होगा बड़ा फायदा
- Written By: प्रिया सिंह
US Slashes Tariffs: अमेरिका में बढ़ती महंगाई को काबू करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने खाद्य आयात पर टैरिफ घटा दिया है जिससे भारत के आम, अनार और चाय के निर्यात को बड़ी राहत मिलेगी।

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प (सोर्स-सोशल मीडिया)
US Reduces Tariffs On Food Imports: अमेरिका में लगातार बढ़ रही महंगाई ने उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ डालना शुरू कर दिया था, जिसे लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर काफी दबाव था। हाल ही में हुए स्थानीय चुनावों में भी मंहगाई एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरी और ट्रंप को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।
इसी दबाव और बढ़ती शिकायतों के बीच ट्रंप प्रशासन ने अब खाद्य आयात पर लगने वाले टैरिफ यानी शुल्क को कम करने का एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इस कदम से न केवल अमेरिकी उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी बल्कि भारत जैसे देशों के लिए अपने कृषि उत्पादों के निर्यात के नए रास्ते भी खुलेंगे।
टैरिफ घटने का कारण और फैसला
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह बड़ा फैसला अमेरिका में बढ़ती महंगाई और उपभोक्ताओं की शिकायतों को देखते हुए लिया है। दरअसल ट्रंप द्वारा पहले लगाए गए टैरिफ का सीधा असर बाजार में चीजों की कीमतों पर पड़ रहा था, जिससे उपभोक्ताओं को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही थी।
हाल ही में न्यूयॉर्क में हुए मेयर और गवर्नर के चुनावों में महंगाई एक महत्वपूर्ण मुद्दा रही, जिसमें ट्रंप की पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद ट्रंप ने कई कृषि उत्पादों पर लगे टैरिफ को हटाने का निर्णय लिया। व्हाइट हाउस ने घोषणा की कि फल, जूस, चाय और मसाले उन आयातों में शामिल हैं जिन पर अब कोई शुल्क नहीं लगेगा। जिन अन्य वस्तुओं पर टैरिफ घटाया गया है उनमें कॉफी, कोको, संतरे, टमाटर और बीफ शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
FTA के बाद पीएम मोदी का न्यूजीलैंड दौरा, प्रवासी भारतीयों में उत्साह; बोले- यह हमारे लिए गर्व का क्षण
18 साल बाद इंसाफ! Ahmedabad Blast के 38 दोषियों की फांसी बरकरार, 56 मौतों के केस में गुजरात हाई कोर्ट का फैसला
Khamenei Funeral: जनाजे में कुरान की आयतों से ईरान की साइलेंट डिप्लोमेसी, भारत को दिया ये खास संदेश
हमारे लिए खोली जाए सरहद… PoK के नेता मांगी पाकिस्तान के खिलाफ हिन्दुस्तान से मदद, VIDEO वायरल
भारत के निर्यात को कितना लाभ?
यह फैसला भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। जिन खाद्य आयातों पर टैरिफ घटाया गया है उनमें भारत के खास उत्पाद जैसे आम, अनार और चाय शामिल हैं। पहले ट्रंप ने भारत से आयात पर 25 प्रतिशत का पारस्परिक शुल्क लगाया था जिससे इन उत्पादों का अमेरिका में निर्यात महंगा हो गया था।
टैरिफ हटने से अब भारत के आम अनार और चाय के निर्यात में बड़ी वृद्धि देखने को मिल सकती है। इससे पहले भी बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने के लिए ट्रंप ने जेनेरिक दवाओं को शुल्क से मुक्त किया था जिसका सीधा फायदा भारत को हुआ था क्योंकि अमेरिका में इस्तेमाल होने वाली लगभग 47 प्रतिशत जेनेरिक दवाएं भारत ही सप्लाई करता है। अब खाद्य आयात पर शुल्क हटने से भारत के किसानों और निर्यातकों को बड़ा लाभ मिलेगा और उनके उत्पादों की मांग बढ़ेगी।
महंगाई का दबाव और ट्रंप की चुनौतियां
अमेरिका में महंगाई एक बड़ा राजनीतिक और आर्थिक मुद्दा बनी हुई है। सितंबर के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़ों के अनुसार भुनी हुई कॉफी की कीमतों में 18.9 प्रतिशत और बीफ की कीमतों में 14.7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई थी। भारतीय किराना दुकानों में भारत से आयातित मसालों और खाद्य पदार्थों की कीमतों में तो लगभग 30 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई थी जिसका मुख्य कारण टैरिफ ही था।
एक हालिया सर्वेक्षण में 63 प्रतिशत पंजीकृत मतदाताओं ने माना कि जीवन-यापन की लागत और अर्थव्यवस्था के मामले में ट्रंप उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। ट्रंप भले ही महंगाई के मुद्दे को पिछली जो बाइडेन सरकार पर डालने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन खाद्य उत्पादों की कीमतों में वृद्धि उनके कार्यकाल में लगे टैरिफ के कारण हुई थी। इस नए फैसले से उम्मीद है कि वह उपभोक्ताओं की नाराजगी को कुछ हद तक कम कर पाएंगे।
यह भी पढ़े: ताइवान पर जंग की आहट? जापान के बयान से भड़का चीन… एडवाइजरी जारी, मचा हड़कंप
आम और अनार, भारत-अमेरिका संबंधों की मिठास
भारत से आमों का आयात भारत-अमेरिका संबंधों में हमेशा से एक विशेष स्थान रखता आया है। पहले राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने टैरिफ हटाकर इस रिश्ते को और मजबूत किया था। टैरिफ घटने के बाद आम और अनार के निर्यात में भारी बढ़ोतरी की संभावना है। फरवरी में जब ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात हुई थी तब जारी किए गए संयुक्त बयान में भी मिसाइलों और परमाणु सहयोग के साथ-साथ भारतीय आमों और अनारों का निर्यात बढ़ाने के लिए अमेरिका द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की गई थी। यह नया फैसला न केवल व्यापार के लिए बल्कि दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों के लिए भी एक सकारात्मक कदम है।
Us reduces tariffs on coffee tea and fruits india will be in benefit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














