Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन का बड़ा बयान, कहा- “NATO और रूस के बीच सीधा टकराव शुरू कर देगा तृतीय विश्व युद्ध”

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Mar 12, 2022 | 03:15 AM

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन (US President Joe Biden) ने शुक्रवार को कहा कि रूस रासायनिक हथियारों (Nuclear Arms) के इस्तेमाल की भारी कीमत चुकाएगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में रूस से अमेरिका नहीं लड़ेगा क्योंकि नाटो और मास्को के बीच सीधा टकराव से तृतीय विश्व युद्ध की शुरुआत हो जाएगी। रूस द्वारा यूक्रेन के दोनेत्सक और लुहान्स्क को स्वतंत्र क्षेत्रों के रूप में मान्यता देने के तीन दिन बाद रूसी सेना ने 24 फरवरी को यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू किया था।

बाइडन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, “हम यूरोप में अपने सहयोगियों के साथ खड़े रहना और सटीक संदेश भेजना जारी रखेंगे। हम अमेरिका की पूरी शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के एक-एक इंच की रक्षा करेंगे और नाटो की मदद करेंगे।”

We will defend every inch of NATO territory with the full might of a united and galvanized NATO. But we will not fight a war against Russia in Ukraine. A direct confrontation between NATO and Russia is World War III, something we must strive to prevent: US President Joe Biden pic.twitter.com/Molel7B89o — ANI (@ANI) March 11, 2022

उन्होंने, “हम यूक्रेन में रूस के खिलाफ युद्ध नहीं लड़ेंगे। नाटो और रूस के बीच सीधा टकराव होने पर तृतीय विश्व युद्ध छिड़ जाएगा। यह कुछ ऐसा होगा, जिसे हमें रोकने का प्रयास करना चाहिए।”

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) 30 देशों का समूह है, जिसमें उत्तरी अमेरिकी और यूरोपीय देश शामिल हैं। । बाइडन ने कहा कि रूस कभी भी यूक्रेन में जीत हासिल नहीं कर पाएगा। बाइडन ने कहा, “उन्हें (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन) बिना किसी लड़ाई के यूक्रेन पर हावी होने की उम्मीद थी, वह नाकाम रहे।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पुतिन नाटो को तोड़ने और कमजोर करने के अपने कथित प्रयास में भी विफल रहे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के मुद्दे पर दुनिया एकजुट हैं। बाइडन ने कहा, “हम यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हैं। हम निरंकुश शासकों को दुनिया की दिशा तय नहीं करने देंगे।” (एजेंसी)

Us president joe bidens big statement said world war iii will start a direct confrontation between nato and russia

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 11, 2022 | 11:58 PM

Topics:  

  • Russia
  • Russia-Ukraine War
  • Third World War
  • World War

सम्बंधित ख़बरें

1

यूरोप पर रूस की नई परमाणु चाल! बेलारूस में तैनात होंगी हाइपरसोनिक मिसाइलें, NATO की बढ़ी बेचैनी

2

यूक्रेन का रूस पर बड़ा पलटवार, ब्रिटिश स्टॉर्म शैडो मिसाइल से पुतिन की ऑयल रिफाइनरी तबाह

3

यूक्रेन युद्ध पर नया मोड़! क्रेमलिन कर रहा है US शांति प्रस्ताव का विश्लेषण, क्या खत्म होगा संघर्ष?

4

यूक्रेन युद्ध में बड़ा दावा: रूस ने डोनेट्स्क की इस बस्ती पर किया कब्जा, काला सागर तक हड़कंप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.