-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Us President Donald Trump Sent A Special Message To Sunita Williams
‘हम आपसे प्यार करते हैं, आपको लेने आ रहे हैं’, अंतरिक्ष में फंसी सुनिता विलियम्स को ट्रंप का खास संदेश
- Written By: मनोज आर्या
Sunita Williams: इससे पहले एलन मस्क ने भी पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को अंतरिक्ष में बचाव यान भेजने से इनकार करने के लिए जिम्मेदार ठहराया था और आरोप लगाया था कि बाइडेन के कारण मिशन में अनावश्यक देरी हुई।

सुनिता विलियम्स और विल्मोर, (फाइल फोटो)
वाशिंगटन: नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जल्द ही पृथ्वी पर वापस आने वाले हैं। इस बात की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर करीब 9 महीने से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में हैं। ओवल ऑफिस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि हम आपसे प्यार करते हैं और हम आपको लेने आ रहे हैं। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि जब दोनों अंतरिक्ष यात्री वापस आएंगे तो वह उनका स्वागत करने के लिए तैयार रहेंगे।
मीडियाकर्मियों से बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व की बाइडेन प्रशासन पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि आपको इतने लंबे समय तक वहां नहीं रहना चाहिए था। हमारे इतिहास के सबसे अक्षम राष्ट्रपति ने आपके साथ ऐसा होने दिया, लेकिन वो ऐसा नहीं होने देंगे।
बाइडेन के कारण मिशन में हुई देरी- एलन मस्क
इससे पहले स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने भी पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को अंतरिक्ष में बचाव यान भेजने से इनकार करने के लिए जिम्मेदार ठहराया था और आरोप लगाया था कि बाइडेन के कारण मिशन में अनावश्यक देरी हुई। अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि मैं केवल इतना कह सकता हूं कि एलन मस्क जो कहते हैं, वह तथ्यों पर आधारित होता है। मैं उन पर विश्वास करता हूं।
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
मैंने एक हफ्ते पहले एलन को ये जिम्मेदारी दी थी- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि एलन मस्क की स्पेसएक्स सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस घर लाने के मिशन में शामिल होगी। ट्रंप ने कहा कि मैंने एक हफ्ते पहले एलन को ये जिम्मेदारी दी थी। मैंने कहा कि आप जानते हैं, हमारे पास दो लोग हैं जिन्हें बाइडेन और कमला हैरिस ने वहां छोड़ दिया है। वह इसे बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। मैंने पूछा कि क्या आप उन्हें लाने के लिए तैयार हैं? तो उन्होंने हां बोला।
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जून 2023 में आईएसएस पहुंची थीं विलियम्स
विल्मोर और विलियम्स जून 2023 में बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल से आईएसएस पहुंचे थे। यह बोइंग का पहला मानवयुक्त मिशन था, लेकिन तकनीकी खराबियों के कारण नासा ने इसे खतरनाक मानते हुए खाली वापस भेज दिया।
Us president donald trump sent a special message to sunita williams
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अदालत के बाहर कैफे बना श्मशान! दमिश्क धमाके से सहमा सीरिया, 9 लोगों की मौत
Jul 03, 2026 | 08:11 AMराम मंदिर में सिर्फ चढ़ावे का खेल नहीं, भर्ती में भी बड़ा हेरफेरी; 125 नियुक्तियों के खिलाफ जांच शुरू
Jul 03, 2026 | 08:07 AMपाकिस्तान के प्रमुख कोच का बड़ा बयान: भारत सिर्फ सर्वश्रेष्ठ टीम ही नहीं, बल्कि…
Jul 03, 2026 | 07:57 AMIran Ali Khamenei Funeral: पिता अली खामेनेई के आखिरी सफर में भी नहीं होंगे शामिल मोजतबा, जानें वजह
Jul 03, 2026 | 07:55 AMRam Mandir: SIT ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से की ताबड़तोड़ पूछताछ, पूछे ये तीखे सवाल
Jul 03, 2026 | 07:49 AMइंदौर में मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जलजमाव-ट्रैफिक जाम के बाद कलेक्टर की सख्ती
Jul 03, 2026 | 07:48 AMShani Dev: शनिवार को भूलकर भी घर न लाएं ये 7 चीजें, शनि देव हो सकते हैं नाराज
Jul 03, 2026 | 07:47 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














