भारत को तेल बेचेगा पाकिस्तान? ट्रंप की डील ने मचाया बवाल, PAK पर मेहरबान अमेरिका
US-Pakistan Oil Reserve: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ बड़ी ट्रेड डील का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान में तेल के विशाल भंडार की खोज करेगा।
- Written By: अर्पित शुक्ला
कॉन्सेप्ट फोटो
US-Pakistan Oil Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों टैरिफ को लेकर रोज नए-नए ऐलान कर रहे हैं। उन्होंने इस बीच पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ एक व्यापार समझौता किया है, जिसके तहत वह दक्षिण एशियाई देश में तेल भंडार को विकसित करने के लिए भारत के पड़ोसी मुल्क के साथ पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान में तेल भंडार विकसित करने की एक संयुक्त पहल का वादा किया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हो सकता कि क्या पता पाकिस्तान किसी दिन भारत को तेल बेचे।
‘व्हाइट हाउस ट्रेड डील में व्यस्त है’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह पोस्ट भारत पर 25 फीसदी टैरिफ तथा रूसी सैन्य उपकरणों और ऊर्जा खरीद पर अतिरिक्त जुर्माना लगाने के ऐलान के कुछ ही घंटों के बाद आया है। डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि व्हाइट हाउस इन दिनों व्यापार समझौतों पर काम करने में बहुत व्यस्त रहा है। सोशन मीडिया पर अपनी पोस्ट में ट्रंप ने कहा ‘आज हम व्हाइट हाउस में व्यापार समझौतों पर काम करने में बहुत व्यस्त हैं। मैंने कई देशों के नेताओं से बात की है, और वो सभी अमेरिका को “बेहद खुश” करना चाहते हैं’।
सम्बंधित ख़बरें
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
दक्षिण कोरियाई व्यापार प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात
ट्रंप ने आगे कहा कि ‘मैं आज दोपहर दक्षिण कोरियाई व्यापार प्रतिनिधिमंडल से मिलूंगा। दक्षिण कोरिया अभी 25% टैरिफ पर है, लेकिन उनके पास इस टैरिफ को कम करने का प्रस्ताव है और मुझे ये जानने में दिलचस्पी होगी कि वो प्रस्ताव क्या है’।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने अहमदिया मुसलमानों पर फिर ढाया सितम, 70 साल पुराने इबादतगाह जमींदोज
‘कई देश टैरिफ को लेकर प्रस्ताव दे रहे’
ट्रंप ने ये भी बताया कि कई देश वर्तमान में अमेरिका को टैरिफ कम करने का प्रस्ताव दे रहे हैं। अपने पोस्ट में आगे उन्होंने कहा इसी तरह, अन्य देश भी टैरिफ में कमी के लिए प्रस्ताव दे रहे हैं और इन सब से हमारे व्यापार घाटे को बहुत हद तक कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि उचित समय पर एक पूरी रिपोर्ट जारी की जाएगी। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद। मेक अमेरिका ग्रेट अगेन! इससे पहले डेनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया था।
