-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Us President Biden Awards Presidential Medal Of Freedom To Hillary Clinton George Soros
भारत में बवाल मचाने वाले जॉर्ज सोरोस सहित बाइडेन ने इन 19 लोगों को दिया अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
- Written By: राहुल गोस्वामी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हिलेरी क्लिंटन, जॉर्ज सोरोस,एना विंटोर, बिल नेई और अभिनेता डेनजेल वाशिंगटन सहित 14 लोगों को देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम' प्रदान किया।

जॉर्ज सोरोस-जो बाइडन-हिलेरी क्लिंटन
वाशिंगटन: अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, विवादित निवेशक जॉर्ज सोरोस, वोग की प्रधान संपादक एना विंटोर, वैज्ञानिक बिल नेई और अभिनेता डेनजेल वाशिंगटन सहित 14 लोगों को यहां शनिवार को देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ प्रदान किया।
वहीं इस पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी अमेरिकी राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करने के लिए व्यक्तिगत रूप से ‘व्हाइट हाउस’ में उपस्थित नहीं हो सके। इस आयोजन में बाइडन ने ‘व्हाइट हाउस’ के ‘ईस्ट रूम’ में आयोजित समारोह में कहा, ‘‘राष्ट्रपति के रूप में अंतिम बार मुझे हमारे देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘मेडल ऑफ फ्रीडम’ को असाधारण लोगों के एक समूह को प्रदान करने का सम्मान मिला है। ऐसे लोग जिन्होंने अमेरिका की संस्कृति और उद्देश्य को आकार देने में अपना योगदान दिया।”
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
US Heatwave: अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में भीषण गर्मी, प्रशासन ने खोले कूलिंग सेंटर
इस खास कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, रक्षा मंत्री लॉएड ऑस्टिन, कई मंत्रियों तथा अन्य गणमान्य लोगों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। समारोह में अपने संबोधन में बाइडन ने कहा, ‘‘लोगों के इस समूह ने अपनी अंतर्दृष्टि और प्रभाव से हमारे देश पर एक अविश्वसनीय छाप छोड़ी है जिसे दुनिया भर के प्रमुख शहरों और दूरदराज के क्षेत्रों में देखा जा सकता है। ”
जानकारी दें कि, अमेरिका में नस्लीय न्याय के लिए संघर्ष करने वाले फैनी लू हैमर, देश के 25वें रक्षा मंत्री रहे एश्टन कार्टर, नस्लीय अलगाव का जमकर विरोध करने वाले पूर्व अटॉर्नी जनरल रॉबर्ट फ्रांसिस कैनेडी और कारोबारी एवं ‘अमेरिकन मोटर्स कॉर्पोरेशन’ के अध्यक्ष रहे जॉर्ज डब्ल्यू रोमनी को मरणोपरांत यह पदक प्रदान किया गया। ये पदक इनके परिवार के सदस्यों ने लिए।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जॉर्ज सोरोस भी सम्मानित
खास बात यह रही कि, ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के संस्थापक जॉर्ज सोरोस को भी इस बार प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया है। उनके बेटे एलेक्स सोरोस ने उनकी ओर से सम्मान स्वीकार किया। पता हो कि जॉर्ज सोरोस वहीं व्यक्ति हैं जिन पर भारत सरकार को अस्थिर करने के लिए विपक्ष के साथ मिलकर साजिश करने का संगीन आरोप है। इसे लेकर कई बार संसद में भी जमकर हंगामा हो चुका है। ऐसा भी आरोप है कि वह भारत की सरकार को अस्थिर करने के लिए वे विपक्ष को फंडिंग भी कर रहे हैं। जिसको लेकर भी BJP कांग्रेस पर हमलावर रही है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Us president biden awards presidential medal of freedom to hillary clinton george soros
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














