- Hindi News »
- World »
- Us Pakistan Relations Marco Rubio Ishaq Dar Trf Ban
TRF को आतंकी घोषित कर पाक को क्लीन चिट, अमेरिका की दोहरी नीति पर मचा बवाल
US Pakistan relations: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से भेंट की। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और क्षेत्रीय शांति बनाए रखने...
- Written By: अमन उपाध्याय

इशाक डार और मार्को रुबियो, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान न केवल आतंकियों को अपने यहां पनाह देता है, बल्कि उन्हें बढ़ावा भी देता है। समय-समय पर पाकिस्तान की यह काली करतूतें वैश्विक मंच पर उजागर होती रही हैं। लेकिन इसके बावजूद अमेरिका की पाकिस्तान और आतंकवाद को लेकर नीति हमेशा सवालों के घेरे में रही है।
अमेरिका एक ओर तो आतंकवादी संगठन TRF पर प्रतिबंध लगाता है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की आतंकवाद से लड़ने के नाम पर झूठी सराहना करता है। यह दोहरी नीति अब फिर से चर्चा में है। शुक्रवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच मुलाकात हुई। इस बैठक में रुबियो ने पाकिस्तान की आतंकवाद के खिलाफ कथित कोशिशों की तारीफ की और उसकी पीठ थपथपाई। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच कई अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
आतंकवाद को लेकर पाक की सराहना
अमेरिकी विदेश मंत्री का आतंकवाद और पाकिस्तान को लेकर बयान ऐसे समय आया है जब कुछ दिन पहले ही अमेरिका ने पाकिस्तान में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा के संगठन TRF को आतंकी संगठन घोषित किया था। यह वही संगठन है जिसने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
India Canada FTA: भारत और कनाडा के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बनी सहमति, पीयूष गोयल ने की चर्चा
Quad Summit: मार्को रुबियो बोले- ‘अब सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रहा क्वाड बल्कि ठोस कार्रवाई का मंच है’
Quad Summit: नई दिल्ली में शुरू हुई क्वाड समिट, विदेश मंत्री एस जयशंकर कर रहे क्वाड बैठक की अध्यक्षता
Israel Attack: लेबनान में इजरायल का भयंकर हमला, हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर पूरी तरह तबाह
शुक्रवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान रुबियो ने आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की भूमिका की सराहना की और उसे समर्थन दिया। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों और अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
सीजफायर का श्रेय लेने की कोशिश
अभी मई के महीने में भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव की स्थिति बनी थी। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों के अड्डों को निशाना बनाया था। यह सैन्य अभियान करीब चार दिन तक चला। इसके बाद 10 मई को दोनों देशों ने युद्धविराम की घोषणा की। अमेरिका ने इस सीजफायर का श्रेय खुद को देने की कई बार कोशिश की है, हालांकि भारत ने इन दावों को स्पष्ट रूप से खारिज किया है।
यह भी पढे़ें:- TRF पर शिकंजा कसते ही पाक के बदले सुर, डार ने कहा- हमें कोई आपत्ति नहीं
अमेरिका एक ओर वैश्विक मंचों पर आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात करता है, वहीं दूसरी ओर उन देशों के साथ करीबी दिखाता है जो आतंक के संरक्षक माने जाते हैं। इससे उसकी नीति पर सवाल उठते हैं। इस बीच अमेरिका पहुंचे पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने बयान दिया कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम कराने और युद्धविराम में अमेरिका की भूमिका के लिए वो आभार व्यक्त करते हैं।
सीमा पार लगातार आतंकवाद को बढ़ावा
भारत लगातार यह आरोप लगाता रहा है कि पाकिस्तान की सरकार और उसकी सेना सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देती हैं। पाकिस्तान न केवल आतंकी संगठनों को आर्थिक सहायता देता है, बल्कि उन्हें हथियार और अन्य संसाधन भी उपलब्ध कराता है। भारत ने समय-समय पर पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों से जुड़े ठोस सबूत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पेश किए हैं। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यह कह चुके हैं कि भारत जहां पर्यटन को बढ़ावा देने में यकीन रखता है, वहीं पाकिस्तान आतंकवाद को ही पर्यटन समझ बैठा है जो पूरी दुनिया की शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।
Us pakistan relations marco rubio ishaq dar trf ban
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Drishyam 3 BO Day 5: Mohanlal की दृश्यम-3 ने मचाया बवाल…5वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, टॉप 5 में हुई शामिल
May 26, 2026 | 12:15 PMIndia Canada FTA: भारत और कनाडा के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बनी सहमति, पीयूष गोयल ने की चर्चा
May 26, 2026 | 12:10 PMGadchiroli: अट्टीवागू नाले पर अधूरी पुलिया को लेकर सिरोंचा में अनशन शुरू, 30 गांवों का संपर्क टूटने का खतरा
May 26, 2026 | 12:08 PMमुंबई का नया अर्बन लैंडमार्क बनेगा Byculla Cable Stayed Bridge, 40 स्टे केबल्स का काम पूरा
May 26, 2026 | 12:05 PMस्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खुली पोल: अस्पताल से डॉक्टर और कर्मचारी गायब, फर्श पर लेटने को मजबूर गर्भवती महिला
May 26, 2026 | 12:03 PMश्री सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजन, धूप-गर्मी और बारिश से मिलेगी राहत, देखें तस्वीरें
May 26, 2026 | 11:57 AMTMC नेता जहांगीर खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चुनावी हिंसा मामले में आज अहम सुनवाई, बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 11:47 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













