Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप के निशाने पर कौन? भारत के पड़ोसी इलाकों में अमेरिका का बड़ा सैन्य कदम, F-15 फाइटर जेट की तैनाती से बढ़ा तनाव!

अमेरिका ने डिएगो गार्सिया में F-15E स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमानों की तैनाती बढ़ा दी है। यह फैसला ईरान के साथ बढ़ते तनाव और यमन में हूती विद्रोहियों पर हालिया अमेरिकी हवाई हमलों को देखते हुए लिया गया है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: May 21, 2025 | 07:19 PM

F-15 फाइटर जेट, फोटो (सो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

भारत के आस-पास अमेरिका ने अपने लड़ाकू विमान तैनात करने की संख्या बढ़ा दी है। लेकिन ये विमान पाकिस्तान में नहीं, बल्कि भारत के नजदीक स्थित अपने एक रक्षा बेस पर लगाए गए हैं। अमेरिका ने वहां F-15E स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमानों की संख्या बढ़ाई है। अब सवाल उठता है कि अमेरिका यह तैनाती किसके खिलाफ कर रहा है?

इससे पहले यह जानना जरूरी है कि अमेरिका के फाइटर जेट कई बार भारत के लिए खतरा बन चुके हैं। दरअसल, अमेरिका ने पाकिस्तान को F-16 लड़ाकू विमान दिए हैं, जिनका उपयोग आतंकवाद के खिलाफ होना था, लेकिन पाकिस्तान ने इनका इस्तेमाल भारत के खिलाफ भी किया है।

ईरान के साथ तनाव बढ़ने पर लिया फैसला

अमेरिका ने अब हिंद महासागर में स्थित डिएगो गार्सिया बेस पर अपने फाइटर जेट की तादाद बढ़ा दी है। वहां अमेरिकी वायु सेना ने F-15E स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमानों की संख्या चार से बढ़ाकर छह कर दी है। यह कदम भारत के खिलाफ नहीं बल्कि ईरान को लेकर उठाया गया है। हाल में ईरान के साथ तनाव बढ़ने और यमन में हूती विद्रोहियों पर अमेरिकी बमबारी के कारण यह फैसला लिया गया है। एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने बताया कि ये विमान डिएगो गार्सिया की सुरक्षा और वहां तैनात बी-52 बमवर्षक विमानों की सुरक्षा के लिए भेजे गए हैं। पहले इस द्वीप पर बी-2 स्टील्थ बमवर्षक तैनात थे, जिन्हें अब बी-52 से बदल दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

ईरान में वेनेजुएला जैसे ऑपरेशन की जरूरत…पूर्व प्रिंस ने की खामेनेई शासन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी

वो पांच किरदार जिनकी गद्दारी ने मादुरो को किया बर्बाद! ईरानी ड्रोन से सुरक्षाकर्मी तक थे शामिल

कौन हैं Barry Pollack? जो अब लड़ेंगे मादुरो का केस, क्या अमेरिका को फिर देंगे मात

जापान में सुबह-सुबह भयंकर भूकंप से कांपी धरती, 6.2 तीव्रता के लगे झटके, डर से सहमे लोग

यह भी पढ़ें- खुद का प्रमोशन कर ‘मुल्ला मुनीर’ ने मचाया तहलका! बन गए सत्ता के सबसे बड़े खिलाड़ी, जानें क्या है परदे के पीछे की चाल

जापान के एयर बेस से उड़ान भरकर आए

वार जोन की रिपोर्ट के अनुसार, ये F-15 विमान जापान के काडेना एयर बेस से उड़ान भरकर आए हैं, जो डिएगो गार्सिया से लगभग 7081 किलोमीटर दूर स्थित है। अमेरिका ने पिछले महीने उत्तरी कैरोलिना के सेमौर जॉनसन एयर फोर्स बेस से 336वें फाइटर स्क्वाड्रन के F-15 विमानों को काडेना एयर बेस भेजा था। डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में एक महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाना है, जहां अमेरिकी वायु सेना, नौसेना और स्पेस फोर्स की गतिविधियां संचालित होती हैं।

भारत के केरल तट से डिएगो गार्सिया की दूरी लगभग 1800 किलोमीटर है। यह द्वीप अमेरिका के लिए लंबे समय से रणनीतिक महत्व रखता है। अगर ईरान को कोई खतरा महसूस होता है, तो वह इसी जगह पर हमला कर सकता है, इसलिए अब इसकी सुरक्षा को और भी मजबूत किया जा रहा है।

Us military step near india f15 fighter jet deployment increases tension

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2025 | 07:19 PM

Topics:  

  • America
  • America News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.