- Hindi News »
- World »
- Asim Munir Self Promotion Field Marshal Behind Known Secret Plan
खुद का प्रमोशन कर ‘मुल्ला मुनीर’ ने मचाया तहलका! बन गए सत्ता के सबसे बड़े खिलाड़ी, जानें क्या है परदे के पीछे की चाल
ऐसा कहा जा रहा है कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सत्ता से दूर रखने के लिए आसिम मुनीर को प्रमोशन दिया गया है। दरअसल, जब आसिम मुनीर आईएसआई प्रमुख थे, तब इमरान खान ने ही उन्हें इस पद से हटा दिया था।
- Written By: अमन उपाध्याय

आसिम मुनीर बने फील्ड मार्शल फोटो (सो.सोशल मीडिया)
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को अब फील्ड मार्शल की उपाधि दी गई है। यह सम्मान पाने वाले वह पाकिस्तान के दूसरे सैन्य अधिकारी बन गए हैं, इससे पहले यह दर्जा जनरल अयूब खान को मिला था। भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर और इसके बाद कुछ दिनों तक चले भारत-पाक युद्ध के तुरंत बाद यह प्रमोशन हुआ, जिसके बाद से इसके कारणों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
पाकिस्तान के अंदर ही यह चर्चा जोरों पर है कि आसिम मुनीर की यह तरक्की प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ हुए एक गुप्त समझौते का हिस्सा है। माना जा रहा है कि इस समझौते का मकसद जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को राजनीति से दूर रखना है। इमरान खान अभी भी जनता के बीच खासे लोकप्रिय बने हुए हैं और अगर सेना और सरकार एकजुट होकर कदम उठाएं, तो उन्हें सत्ता में लौटने से रोका जा सकता है।
इमरान खान को सत्ता से दूर करने का प्लान
सूत्रों के अनुसार, इमरान खान को सत्ता से दूर रखने की रणनीति के तहत पाकिस्तान में एक प्रकार की ‘हाइब्रिड सरकार’ चलाई जा रही है। इस व्यवस्था में जहां आर्थिक मामलों की जिम्मेदारी राजनीतिक नेतृत्व के पास है, वहीं युद्ध जैसे गंभीर मुद्दों पर अंतिम निर्णय सैन्य नेतृत्व द्वारा लिए जा रहे हैं। सत्ता संचालन को लेकर सेना और सिविल नेतृत्व के बीच एक आपसी समझ बनी हुई है, जिसका मुख्य उद्देश्य इमरान खान को राजनीतिक प्रक्रिया से दूर रखना है।
सम्बंधित ख़बरें
US Pilot Rescued: ईरान के जबड़े से अपने पायलट को बचा लाया अमेरिका, F-15 गिरने के बाद रेस्क्यू, एक की तलाश जारी
Strait of Hormuz को लेकर फ्रांस और दक्षिण कोरिया ने मिलाया हाथ; ट्रंप की ‘अकेले चलो’ नीति को दी बड़ी चुनौती
लेबनान की ‘लाइफलाइन’ पर इजरायल की नजर, लिटानी नदी के पुलों को उड़ाने की दी धमकी; बढ़ा तनाव
होर्मुज स्ट्रेट संकट में यूक्रेन की एंट्री, जेलेंस्की ने कहा- हमारे पास है रूस की नाकेबंदी तोड़ने का अनुभव
इसी आपसी सहमति के तहत जनरल आसिम मुनीर का प्रमोशन किया गया है। बताया जा रहा है कि इस प्रमोशन का एक अहम कारण यह भी है कि यदि भविष्य में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की विफलता को लेकर कोई सरकार उनके खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई करना चाहे, तो वह मुमकिन न हो सके।
कानूनी सुरक्षा कवच के अंदर आसिम मुनीर
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान में फील्ड मार्शल के पद पर आसीन व्यक्ति को कोर्ट मार्शल से संरक्षण प्राप्त होता है, यानी उन्हें इस सजा से अलग रखा जाता है। इसी कारण शहबाज शरीफ की सरकार ने जनरल आसिम मुनीर को एक तरह से कानूनी सुरक्षा कवच प्रदान कर दिया है। बदले में, शहबाज शरीफ की सत्ता को बनाए रखने की जिम्मेदारी अब आसिम मुनीर पर आ गई है।
यह भी पढ़ें- जब श्रीलंका में बाल-बाल बचे थे राजीव गांधी, एक नौसैनिक ने बंदूक के बट से किया था जानलेवा वार- VIDEO
आसिम मुनीर की साजिश से इमरान को जेल
दरअसल, आसिम मुनीर और इमरान खान के बीच पुराने मतभेद भी इस राजनीतिक समीकरण को प्रभावित कर रहे हैं। जब आसिम मुनीर आईएसआई प्रमुख थे, तब इमरान खान ने ही उन्हें इस पद से हटा दिया था। इसके बाद जब इमरान खान को गिरफ्तार किया गया, तो उन्होंने इसका ठीकरा आसिम मुनीर पर ही फोड़ा। इस तरह दोनों के बीच व्यक्तिगत दुश्मनी की भावना उभर आई है, और माना जा रहा है कि इमरान खान को जेल भेजने में सेना, खासकर आसिम मुनीर की प्रमुख भूमिका रही है।
शहबाज शरीफ ने जनता के सामने रची साजिश
यह भी कहा जा रहा है कि फील्ड मार्शल के पद पर प्रमोशन आसिम मुनीर ने खुद ही ली है, लेकिन जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए इसे इस तरह पेश किया जा रहा है मानो सरकार ने उन्हें यह पद दिया हो। ऐसा इसलिए किया गया ताकि उन पर तानाशाही के आरोप न लगें। इमरान खान को हटाकर सत्ता में आए शहबाज शरीफ के लिए भी यह जरूरी था कि यह कदम सरकारी फैसले की तरह दिखे, वरना यह छवि बनती कि सेना अपने हिसाब से फैसले ले रही है। इसलिए सरकार के जरिए यह घोषणा करवाई गई कि आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाया जा रहा है।
Asim munir self promotion field marshal behind known secret plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत निशानेबाज: ट्रंप ने की मैक्रों की रुसवाई, बीवी के थप्पड़ की याद दिलाई
Apr 04, 2026 | 07:00 AM10 साल की उम्र में डेब्यू, साइड रोल में छा गुड्डी मारुति, अनोखे अंदाज से बनाई अलग पहचान
Apr 04, 2026 | 06:59 AMLIVEआज की ताजा खबर 4 अप्रैल LIVE: तमिलनाडु में पीएम मोदी का रोड शो, केरल में मेगा रैलियों से साधेंगे चुनावी समीकरण
Apr 04, 2026 | 06:58 AMUS Pilot Rescued: ईरान के जबड़े से अपने पायलट को बचा लाया अमेरिका, F-15 गिरने के बाद रेस्क्यू, एक की तलाश जारी
Apr 04, 2026 | 06:51 AMPriyanka Chaturvedi का राज्यसभा कार्यकाल खत्म, खरगे और पीएम मोदी से मुलाकात चर्चा में
Apr 04, 2026 | 06:48 AMमहिलाओं और पुरुषों के लिए 40 के बाद फिट रहने का सबसे असरदार तरीका, आज ही अपनाएं ये आदतें
Apr 04, 2026 | 06:35 AMसफलता, रिश्तों और बीमारी के बीच उलझी जिंदगी, जानें कैसे अकेलेपन में खत्म हुई परवीन बॉबी की दर्दभरी कहानी
Apr 04, 2026 | 06:31 AMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM













