Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्रैश हुआ अमेरिकी सेना का विमान, फिलीपींस में मिशन के दौरान हुआ दुर्घटनाग्रस्त; हादसे में 4 की मौत

फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप पर अमेरिकी रक्षा विभाग का एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे चार लोगों की जान चली गई। मरने वालों में एक अमेरिकी सैन्य कर्मी और तीन रक्षा ठेकेदार शामिल थे। यह विमान फिलीपींस की सेना की..

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Feb 07, 2025 | 09:19 AM

फिलीपींस में अमेरिकी सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: फिलीपींस के दक्षिणी क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जहां अमेरिकी रक्षा विभाग से जुड़ा एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में विमान में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक अमेरिकी सैनिक और तीन सुरक्षा ठेकेदार शामिल थे। अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह विमान फिलीपींस की सेना के अनुरोध पर खुफिया जानकारी, निगरानी और ISR (इंटेलिजेंस, सर्विलांस, रिकॉनिसेंस) सहायता प्रदान कर रहा था।

अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड के अनुसार, मिंडानाओ द्वीप पर एक नियमित सुरक्षा सहयोग मिशन के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान अमेरिकी और फिलीपींस के बीच सुरक्षा सहयोग गतिविधियों के तहत उड़ान भर रहा था। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, लेकिन उनकी पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के अनुसार, इस दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा।

सदस्यों के नाम रखे गए गोपनीय

इंडो-पैसिफिक कमांड ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल चालक दल के सदस्यों के नाम गोपनीय रखे जा रहे हैं।

आपदा प्रबंधन अधिकारी विंडी बीटी ने एसोसिएटेड प्रेस को जानकारी दी कि स्थानीय निवासियों ने विमान से धुआं उठते हुए देखा था। दुर्घटना से पहले, जब विमान फार्महाउसों के एक समूह से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर था, तो तेज धमाके की आवाज सुनी गई। बीटी ने यह भी कहा कि घटनास्थल और उसके आसपास किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें!

दुर्घटनास्थल पर पुलिस और सैन्य बलों को तैनात कर दिया गया है ताकि कोई भी सबूत प्रभावित न हो सके। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के पीछे संभावित कारणों की जांच की जा रही है, जिसमें तकनीकी खामी और बाहरी हस्तक्षेप जैसी संभावनाएँ भी शामिल हैं। इस घटना की विस्तृत जांच अमेरिकी और फिलीपींस की सेनाएं मिलकर कर रही हैं।

दोनों देशों की है ये साझेदारी

फिलीपींस में अमेरिकी सेना की सीमित मौजूदगी बनी रहती है, जहां वे अस्थायी तैनाती के तहत कार्य करते हैं। अमेरिकी सेना ने फिलीपींस के सैनिकों को इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़े उग्रवादी समूहों के खिलाफ खुफिया जानकारी और सैन्य सहयोग प्रदान किया है। मिंडानाओ द्वीप पर सक्रिय आतंकवादी संगठनों के खिलाफ दोनों देशों की यह साझेदारी काफी समय से जारी है।

Us military plane crashes during mission in philippines 4 killed in accident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 07, 2025 | 09:19 AM

Topics:  

  • Philippines news
  • US Plane Crash
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

बदले की राजनीति नहीं चलेगी… सुशीला कार्की की अंतरिम सरकार पर भड़की नेपाली कांग्रेस पार्टी

2

विश्व युद्ध का खतरा बढ़ा! ट्रंप ने पुतिन को दी खुली चेतावनी, बोले- क्या आप सिर्फ दिखावे के शेर हो?

3

ट्रंप की कोशिशें फेल…अमेरिका में शुरू हुआ शटडाउन काल, साढ़े 7 लाख कर्मचारियों की नहीं मिलेगी सैलरी

4

इतनी जंगें खत्म की, नोबेल नहीं मिला तो… डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दिया हैरान करने वाला बयान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.