Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप की ‘ग्रीनलैंड’ वाली जिद: अमेरिकी सांसदों ने काटा द्वीप के आकार का केक, बताया अमेरिका का 51वां राज्य

Trump Greenland Plan: अमेरिकी रिपब्लिकन सांसदों ने ग्रीनलैंड के आकार का केक काटकर ट्रंप की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने इस द्वीप को अमेरिका का 51वां राज्य करार दिया।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jan 22, 2026 | 08:47 PM

अमेरिकी सांसद ने ग्रीनलैंड का केक काटा, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

US MP Cut Greenland Cake:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड को खरीदने या उस पर आधिपत्य जमाने की “पुराने जिद” को अब उनकी पार्टी के भीतर से भी जबरदस्त समर्थन मिलने लगा है। मंगलवार को अमेरिका की राजधानी के केनेडी सेंटर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान रिपब्लिकन सांसदों के एक समूह ने ग्रीनलैंड के आकार का एक विशाल केक काटा।

इस केक की खास बात यह थी कि इसे अमेरिकी झंडे के रंगों से सजाया गया था जो सीधे तौर पर इस द्वीप को अमेरिकी संप्रभुता के अधीन दिखाने की कोशिश थी।

अमेरिका का 51वां राज्य?

इस कार्यक्रम की मेजबानी ‘रिपब्लिकन्स फॉर नेशनल रिन्यूअल’ नामक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा की गई थी। कार्यक्रम में मौजूद आयोजकों और समर्थकों ने खुले तौर पर ग्रीनलैंड को अमेरिका का 51वां राज्य घोषित कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में पाकिस्तान की एंट्री पर सियासी तूफान, शहबाज शरीफ पर लगा ‘गद्दारी’ का ठप्पा

मिडिल ईस्ट में नया तनाव! सूडान नरसंहार से यूएई-सऊदी रिश्तों में दरार, हथियार सप्लाई का बड़ा खुलासा

क्रोएशिया में भारतीय दूतावास पर खालिस्तानियों का हमला; तिरंगे के अपमान पर भड़का भारत, दी कड़ी चेतावनी

डेनमार्क का ट्रंप को करारा जवाब, संप्रभुता पर ‘नो-कॉम्प्रिमाइज’, बातचीत को तैयार पर मालिकाना हक नहीं

फ्लोरिडा से रिपब्लिकन सांसद एन पॉलिन ने इस केक का पहला हिस्सा काटकर ट्रंप की इस मुहिम को अपना आधिकारिक समर्थन दिया और बाद में इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। यह संगठन राष्ट्रपति ट्रंप के तीसरे कार्यकाल का भी समर्थक माना जाता है।

ग्रीनलैंड पर ट्रंप की दलील

राष्ट्रपति ट्रंप ने 21 जनवरी को दावोस में दिए अपने भाषण में ग्रीनलैंड पर अमेरिकी स्वामित्व के महत्व को फिर से दोहराया। ट्रंप का तर्क है कि अमेरिका की सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड पर कब्जा करना अनिवार्य है। उनका मानना है कि यदि अमेरिका ने इस द्वीप पर अपना नियंत्रण स्थापित नहीं किया, तो रूस या चीन इसे हथिया लेंगे जो अमेरिका के लिए एक बड़ा खतरा साबित होगा।

यूरोप को ट्रंप की कड़ी चेतावनी

ट्रंप ने इस दौरान यूरोपीय देशों की कड़ी आलोचना की और उनके प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर अमेरिका नहीं होता तो ये यूरोपीय देश आज जर्मन भाषा बोल रहे होते। उन्होंने कनाडा पर भी निशाना साधते हुए उसे एक नक्शे के जरिए खाने की प्लेट में बताया जिससे कनाडा में भी डर और आक्रोश का माहौल है।

डेनमार्क और यूरोप का कड़ा विरोध

भले ही ट्रंप समर्थक जश्न मना रहे हों, लेकिन यूरोपीय देशों ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। ग्रीनलैंड वर्तमान में डेनमार्क की राजशाही के अधीन एक स्वायत्तशासी देश है जिसकी आबादी लगभग 57 हजार है।

यह भी पढ़ें:- ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में पाकिस्तान की एंट्री पर सियासी तूफान, शहबाज शरीफ पर लगा ‘गद्दारी’ का ठप्पा

डेनमार्क ने स्पष्ट कर दिया है कि ग्रीनलैंड उसका अभिन्न हिस्सा है और वह बिकाऊ नहीं है। फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देशों ने तो प्रतीकात्मक रूप से अपने सैनिकों को ग्रीनलैंड की रक्षा के लिए भी तैनात कर दिया है। वहीं ग्रीनलैंड के स्थानीय नेतृत्व ने ट्रंप को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए इस द्वीप से दूर रहने को कहा है।

Us lawmakers cut greenland cake supporting trump 51st state claim

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2026 | 08:47 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Greenland
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.