तेहरान में जंग की तैयारी तेज…मेट्रो स्टेशनों को बंकर में तब्दील कर रहा ईरान, रूस ने भी समेटा बोरिया-बिस्तर
Tehran Metro Station War Shelters: ईरान-US तनाव बढ़ा, तेहरान मेट्रो बंकर में बदला, खामेनेई सुरक्षित, ड्रोन तैनात। रूस बुशहर परमाणु संयंत्र से कर्मचारियों को निकालने की योजना तैयारी कर रहा है।
- Written By: अक्षय साहू
अमेरिका युद्ध के लिए तैयारी कर रहा ईरान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Iran America War Ready: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, और हर दिन के साथ तेहरान पर सैन्य हमला होने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले मध्यपूर्व में अपना नौसैनिक आर्माडा तैनात किया, फिर ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई पर न्यूक्लियर डील पर समझौता करने का दबाव डाला।
इसके अलावा, ट्रंप ने ईरान पर एक बड़े और खतरनाक हमले की चेतावनी भी दे दी है। दूसरी ओर, ईरान ने भी जवाबी तैयारी में ‘हाथ ट्रिगर पर’ रखने की बात कही है। इन परिस्थितियों के बीच अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध भड़कने का डर लगातार बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक ईरान ने अमेरिका के संभाविंत हमले को अपनी तैयारियां तेज कर दी है।
मेट्रो स्टेशनों को बंकर में बदल रहा ईरान
ऐसे समय में तेहरान से दो बड़ी खबरें आई हैं, जिन्होंने पूरे मध्यपूर्व में चिंता बढ़ा दी है। पहला समाचार यह है कि ईरान अपनी राजधानी के मेट्रो स्टेशनों और अंडरग्राउंड पार्किंग लॉट्स को आपातकालीन युद्ध शेल्टर में बदल रहा है। तेहरान के मेयर अलीरेजा जकानी ने कहा है कि अमेरिकी और इजरायली खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Kuwait Oil Export पर लगा ब्रेक! 30 साल में पहली बार अप्रैल में नहीं हुआ तेल का निर्यात, दुनिया हैरान
अमेरिका में ICE की हिरासत से रिहा हुई भारतीय मूल की Meenu Batra, कोर्ट ने दिया सख्त आदेश
दुनिया की बड़ी शिपिंग कंपनियां नए रास्तों से पहुंचाएंगी सामान: होर्मुज संकट के बीच निकाला गया नया विकल्प
Russia Iran की दोस्ती में कहां फंसा पेंच? रक्षा समझौते के बाद भी सैन्य मदद न मिलने की क्या है असली वजह
ईरान को डर है कि अमेरिका किसी भी समय उसके सैन्य ठिकानों या परमाणु केंद्रों पर हवाई हमला कर सकता है। इसके अलावा, सुप्रीम लीडर अली खामेनेई पहले ही एक अत्यधिक सुरक्षित अंडरग्राउंड बंकर में स्थानांतरित हो चुके हैं। ईरान ने अपनी सेना को 1000 नए घातक ड्रोन भी सौंपे हैं, ताकि किसी भी हमले का ‘कुचलने वाला’ जवाब दिया जा सके।
परमाणु प्लांट छोड़ने की तैयारी कर रहा रूस
दूसरी बड़ी खबर रूस से आई है। रूसी परमाणु ऊर्जा निगम (Rosatom) के प्रमुख एलेक्सी लिखाचेव ने कहा कि रूस बुशहर परमाणु संयंत्र से अपने कर्मचारियों को निकालने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस संयंत्र में लगभग 400 रूसी विशेषज्ञ और उनके परिवार मौजूद हैं। रूस ने उनके सुरक्षित निकासी के लिए अजरबैजान और आर्मेनिया के रास्तों का प्लान तैयार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Bangladesh Elections: महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी में भारी गिरावट, सिर्फ 4% महिला उम्मीदवार
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने या फिर “इतिहास के सबसे भयानक हमले” का सामना करने की अंतिम चेतावनी दी है। इन हालातों के बीच मध्यपूर्व में एक बड़े युद्ध या गंभीर सैन्य संघर्ष का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है।
Frequently Asked Questions
-
Que: ईरान अपने मेट्रो स्टेशनों को क्यों बंकर में बदल रहा है ?
Ans: ईरान ने तेहरान के मेट्रो स्टेशनों और अंडरग्राउंड पार्किंग को आपातकालीन युद्ध शेल्टर में बदल दिया है। यह कदम अमेरिकी और इजरायली खतरे को देखते हुए लिया गया है।
-
Que: रूस ने बुशहर परमाणु संयंत्र के लिए क्या निर्णय लिया है?
Ans: रूस ने बुशहर परमाणु संयंत्र से अपने लगभग 400 कर्मचारियों और उनके परिवारों को निकालने का निर्णय लिया है। निकासी अजरबैजान और आर्मेनिया मार्गों से होगी।
-
Que: अमेरिका-ईरान हालात कितने गंभीर हैं?
Ans: अमेरिका ने ईरान को परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने या इतिहास के सबसे भयानक हमले का सामना करने की चेतावनी दी है। मध्यपूर्व में युद्ध का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।
